18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत: जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप, छत पर मिला शव

बीना. नानक वार्ड निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसमें परिजनों ने महिला के जेठ व जेठानी पर हत्या करने के आरोप लगाए है। जानकारी के अनुसार मंजू पति दिनेश घोषी (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 7.30 बजे पुलिस को दी गई। पुलिस […]

2 min read
Google source verification
Woman dies under suspicious circumstances: Accused of murder by poisoning, body found on rooftop

फाइल फोटो

बीना. नानक वार्ड निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसमें परिजनों ने महिला के जेठ व जेठानी पर हत्या करने के आरोप लगाए है।

जानकारी के अनुसार मंजू पति दिनेश घोषी (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 7.30 बजे पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतिका के भाई ब्रजेन्द्र घोषी ने बताया कि उन्हें सुबह 6 बजे घटना की जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन का छोटा बेटा आयुष (11) सुबह करीब 5 बजे जागा तो कमरे में मां नहीं मिली। तलाश करते हुए जब वह छत पर पहुंचा तो मां अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली। उसने तुरंत पिता को बुलाया, जिसके बाद महिला को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि मंजू के जेठ सुनील और जेठानी बबीता पिछले करीब पांच वर्षों से जमीन और मकान को लेकर विवाद करते रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों अक्सर जान से मारने की धमकी देते थे। परिजनों का आरोप है कि महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की गई और बाद में शव छत पर डाल दिया गया। इतना ही नहीं महिला के जेठ-जेठानी बच्चों को भी जान से मारने की धमकी हमेशा देते रहते थे। घटना के बाद शव का पीएम कराके परिजनों को सौंप दिया गया। मृतिका के दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा मयंक 16 वर्ष व छोटा बेटा आयुष 11 साल का है। मंजू की शादी 2007 में हुई थी।

भाई ने साथ रहने बुलाया था

लगातार पारिवारिक विवाद से परेशान होकर मृतिका के भाई ने उन्हें सागर आकर रहने की सलाह दी थी, लेकिन महिला ने बुजुर्ग सास-ससुर की सेवा का हवाला देते हुए घर छोडऩे से इनकार कर दिया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के पेट से निकला है जहरीला पदार्थ

प्रथम दृष्यटता में महिला के पेट से जहरीला पदार्थ निकला है। जिससे उसकी मौत हुई है। बिसरा जांच के लिए सागर भेजा गया है।

डॉ. दीपक तिवारी, मेडिकल ऑफिसर

परिजनों ने लगाए हैं आरोप

महिला के परिजनों ने मृतिका के जेठ-जेठानी पर आरोप लगाए हैं। अभी मर्ग कामय कर लिया है। परिजनों के बयान व पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अशोक यादव, चौकी प्रभारी, नईबस्ती, बीना