
पार्क में लगी ओपन जिम की मशीन हुईं क्षतिग्रस्त
बीना. वीरसावकर वार्ड स्थित पार्क में नगर पालिका द्वारा 17 लाख रुपए से कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें बाउंड्रीवॉल का निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। यहां बनी पुरानी वाउंड्रीवॉल को तोडकऱ नया निर्माण हो रहा है।
जानकारी के अनुसार रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा करीब दस वर्ष पूर्व इस पार्क का निर्माण किया गया था, जिसमें बाउंड्रीवॉल बनाकर अंदर पेड़-पौधे, अन्य सामग्री लगाई गई थी। बाउंड्रीवॉल में कुछ जगह दरारें आने के बाद यहां नया निर्माण कार्य होना है और नगर पालिका ने पुरानी बाउंड्रीवॉल को तोडकऱ नया निर्माण शुरू कर दिया है। इसके अलावा पाथ-वे, लाइट, पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्य को लेकर वार्डवासियों का कहना है कि कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।
मशीनें हो गईं क्षतिग्रस्त
पार्क में कुछ माह पूर्व विधायक निधी से ओपन जिम की मशीनें लगाई गईं थीं, जिसमें कुछ मशीनें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। कुछ पूरी तरह से टूट जाने के बाद वहां से हटा दी गई हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर नगर पालिका ने कोई व्यवस्था नहीं की है और लाखों की मशीनें खराब हो रही हैं।
जमीन विवाद से नहीं बन सका नया पार्क
वीरसावरकर वार्ड में ही अमृत योजना 2.0 के तहत पार्क का निर्माण होना था, लेकिन जमीन विवाद के कारण पार्क नहीं बन पाया है और अब इटावा मुक्तिधाम के पास पार्क बनाने जमीन चिंहित करने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
चल रहा है कार्य
नगरीय अधोसंरचना एवं निर्माण योजना के तहत 17 लाख रुपए से पार्क में कार्य किया जा रहा है। पुरानी बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त होने से नया निर्माण किया जा रहा है।
जयदीप शाक्यवार, उपयंत्री, नगर पालिका, बीना
Published on:
26 Feb 2026 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
