21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदान केंद्र पहुंचने के लिए अब घर बैठे ही व्हील चेयर की मांग कर सकते हैं दिव्यांग मतदाता

वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढने के लिए हेल्पलाईन नंबर 1950 पर एसएमएस या कॉल करेके मिल सकती है जानकारी

less than 1 minute read
Google source verification
You can now demand a wheelchair while sitting at home to reach polling

You can now demand a wheelchair while sitting at home to reach polling

सागर. लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने तमाम सुविधाएं मुहैया कराई हैं। कांटेक्ट नंबर 1950 से मतदाता सूची में अपना नाम देखा जा सकता है वहीं, एप के जरिए दिव्यांग मतदाता व्हील चेयर की मांग कर सकता है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव में सिर्फ वही लोग मतदान कर सकेंगे जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा। किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में है कि नहीं इस बात की पुष्टि करने के लिए कोई भी व्यक्ति वोटर हेल्पलाइन 1950 नम्बर पर फोन लगाकर जानकारी ले सकता है। साथ ही हेल्पलाइन एप डॉउनलोड कर भी जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा अपना ईपिक नम्बर को 1950 नम्बर पर एसएमएस कर जानकारी ले सकता है। भारत निर्वाचन आयोग का नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल एनव्हीएसपी भी मतदाताओं के लिए उपयोगी है। इस एप के जरिए मतदाता सूची में अपना नाम कोई भी व्यक्ति ढूंढ सकता है।

दिव्यांगो को घर बैठे मिलेगी सुविधा

दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने दिव्यांग एप लांच किया हैं। इस एप्लीकेशन को कोई भी दिव्यांग प्ले स्टोर से अपने एंड्राइड फोन पर आसानी से डॉउनलोड कर सकते हैं, साथ ही अपने मतदाता परिचय पत्र के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। अपने आप को मतदाता सूची में दिव्यांग के रूप में मार्किंग करवा सकते हैं। इस एप्लीकेशन में अन्य और भी कई फीचर हैं मसलन सर्च पोलिंग स्टेशन, बूथ लोकेटर, चैक स्टेटस् आदि। साथ ही इसमें सबसे महत्वपूर्ण आप्शन व्हील चेयर की मॉग हैं। कोई भी दिव्यांग जो चलने फिरने में असमर्थ हैं, अपने लिए घर बैठे अपने मोबाईल फोन से व्हील चेयर की भी मॉग कर सकता है।