19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में मंदिर के पास खुदाई में मिले चांदी के प्राचीन सिक्के, देखने उमड़ा पूरा गांव

Silver Coins: मंदिर के पास जेसीबी से कराई जा रही खुदाई में मिले चांदी के प्राचीन सिक्के, सिक्कों पर 1837-1901 के बीच की समयाविधि लिखी है।

2 min read
Google source verification
sagar

ancient silver coins found near temple

Ancient Silver Coins Found: मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में एक मंदिर के पास खुदाई में चांदी के सिक्के मिले हैं। मंदिर के पास चांदी के सिक्के मिलने की खबर जब ग्रामीणों को लगी तो मौके पर पूरे गांव के लोग पहुंच गए, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। चांदी के सिक्के मिलने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और राजस्व विभाग को बुलाया गया। सिक्कों को प्रशासनिक टीम ने अपने कब्जे में लिया और पुरातत्व विभाग को सूचित कर दिया है। घटना सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के मुड़ारी गांव के मंदिर के पास की है। अधिकारियों ने बताया कि चांदी के 13 सिक्के खुदाई के दौरान मिले हैं।

खुदाई में मिले चांदी के सिक्के

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गूगरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मुड़ारी गांव में मंगलवार को जेसीबी मशीन से मंदिर परिसर की जमीन की खुदाई कार्य किया जा रहा था। इस दौरान प्राचीन चांदी के सिक्के मिले हैं। सिक्कों पर ऐतिहासिक चिन्ह बने हुए हैं । मिली जानकारी के अनुसार इन सिक्कों पर सन 1837 से 1901 के बीच की समयावधि लिखी हुई है जो ब्रिटिश शासन काल या महारानी विक्टोरिया के समय की बताई जा रही हैं।

प्रशासन ने सिक्कों को कब्जे में लिया

मंदिर परिसर की खुदाई में जैसे ही सिक्के मिलने की खबर ग्रामीणों को लगी, मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल ही प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग को दी । सूचना मिलते ही तत्काल राजस्व विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर ही नवीन ठाकुर एसडीएम शाहगढ़, प्रदीप वाल्मीकि एसडीओपी बंडा, शाहगढ़ तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी एवं पुलिस बल की मौजूदगी में मिले हुए सिक्कों को सुरक्षित रूप से प्रशासनिक कब्जे में लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सिक्कों के बारे में सही और ऐतिहासिक महत्व, धातु की शुद्धता और इनके सही समय की जानकारी का पता लगाने के लिए पुरातत्व विभाग को सूचित किया गया है।

जांच के बाद पता चलेगा कितने पुराने हैं सिक्के

एसडीएम नवीन ठाकुर ने बताया कि मंदिर परिसर की खुदाई में 13 चांदी के सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाएगी, फिलहाल इन सिक्कों को सुरक्षित निगरानी में रखा जा रहा है। पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है और पुरातत्व विभाग की जांच पड़ताल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इनके इतिहास और समय का सही पता चल सकेगा।