21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में बिक रहे सस्ते नशे का उपयोग कर रहे युवा, पढ़े खबर

पानी की गुमटियों पर आसानी से हो रहा उपलब्ध

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Anuj Hazari

May 31, 2019

Young people using cheap drugs being sold in the city

Young people using cheap drugs being sold in the city

बीना. युवा पीढ़ी में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। शहर में अधिकांश युवा पान की गुमटी और किराने की दुकानों पर खुलेआम बेचे जा रहे सस्ते नशा सनन का सेवन कर अपने आप को नशे का आदि बना रहे हैं। जी हां शहर में इन दिनों युवा अपने आप को नशे का आदि बना रहे हैं। क्योंकि इनके द्वारा सेवन किए जाने वाला सस्ता नशा आसानी से पान की गुमटियों और किराने की दुकानों पर उपलब्ध हो जाता है। एक रुपए में मिलने वाली सनन की एक गोली लगातार युवाओं को अपनी जद में लेती जा रही है। लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि पुलिस के लिए इसकी जानकारी होने के बाद भी वह इस ओर कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे दुकानदारों का यह धंधा दिनों दिन फल-फूल रहा है और युवा पीढ़ी बर्बाद होती जा रही है।
हर माह शहर के कई युवा हो रहे नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती
नशे के आदि होते जा रहे युवाओं के लिए नशा से छुटकारा दिलाने के लिए उनके परिजन सागर व भोपाल ले जाकर नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती करा रहे हैं। ताकि वहां पर नशे की लत से छुटकारा दिलाया जा सके।
दुकानों पर इशारे में मांगते हैं नशा का सामान
सुबह से ही पान की गुमटियों पर युवा सनन की गोलियां इशारों में मांगते हुए नजर आते हैं और कुछ भी खाने-पीने के पहले उन्हें इनकी लत होने के कारण सनन की गोलियों की जरूरत होती है। यही युवा नशे की हालात में बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसके बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।