सहारनपुर

अंग्रेजी शासनकाल में सुल्‍ताना डाकू ने की थी इस थाने में लूट, आज सहारनपुर पुलिस मनाएगी शताब्दी दिवस

1917 में बना था सहारनपुर का बिहारीगढ़ थाना, बुग्गावाला आैर फतेहपुर हुआ करती थीं इसकी चाैकियां

2 min read
Sep 10, 2017
Biharigarh police station

सहारनपुर. बिहारीगढ़ थाने काे 100 वर्ष पूरे हाे गए हैं। दस सितंबर यानि आज सहारनपुर पुलिस इस थाने का शताब्दी समाराेह में मनाने जा रही है। भारत की आजादी के बाद सहारनपुर का यह पहला थाना है जिसका शताब्दी दिवस सहारनपुर पुलिस की आेर से मनाया जा रहा है। यह थाना जितना सुंदर आैर पुराना है इसका इतिहास भी उतना ही राेमांचक है।

बता दें कि बिहारीगढ़ थाना कभी माेहंड में हुआ करता था। 1900 के प्रथम दशक में एक खूंखार डाकू सुल्‍ताना ने इस पूरे थाने काे लूट लिया था। इसके बाद माेहंड थाने काे बिहारीगढ़ में बनाया गया था। उस समय बिहारीगढ़ कस्बे में पैठ भरा करती थी जाे आज भी भरती चली आ रही है आैर आबादी क्षेत्र के पास हाेने की वजह से बिहारीगढ़ में इस थाने की नीव 1917 में रखी गई थी। अब 2017 में 10 सितंबर यानि रविवार काे इस थाने के 100 वर्ष पूरे हाे चुके हैं। 100वीं वर्षगांठ पर बिहारीगढ़ थाने में एक बड़ा प्राेग्राम रखा गया है। यहां आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाेंगे आैर इस कार्यक्रम में 1917 से अब तक पुलिस के बदलते ताैर तरीकाें आैर कार्यप्रणाली के साथ-साथ पुलिस आैर पब्लिक के रिश्ताें पर चर्चा की जाएगी। साथ केक भी काटा जाएगा।

कई दिन से चल रही हैं तैयारियां

इस कार्यक्रम के लिए बिहारीगढ़ थाने में कई दिनाें सै तैयारिंया चल रही हैं। शादी से पहले जिस तरह से किसी पैलेस या बैंक्वट हॉल काे सजाया जाता है। इसी तरह से 100वीं वर्षगांठ पर बिहारीगढ़ थाने में काम चल रहा है आैर पूरे थाने काे सजाया गया है। यहां आगन्तुक कक्ष बनाया गया है आैर पूरी बिल्डिंग काे रंग-राेगन कराने के साथ-साथ थाने में पाैधाराेपण किया गया है। अभी तक सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना मॉडल थाने के रूप में था, लेकिन अब सहारनपु के मॉडल थाने के रूप में बिहारीगढ़ थाने काे जाना जाएगा।

ये है बिहारीगढ़ थाने का इतिहास

माेहंड में जब एक खूंखार डाकू सुल्‍ताना ने पुलिस थाना लूट लिया ताे 1917 में इसे बिहारीगढ़ थाना बनाया गया।
थाना फतेहपुर आैर थाना बुग्गा वाला कभी बिहारीगढ़ थाने की ही पुलिस चाैकियां हुआ करती थी।
बिहारगीढ़ थाने का इलाका उत्तराखंड के रुड़की शहर से लेकर सहानपुर तक हुआ करता था।
जब रुड़की सहारनपु रका हिस्सा था ताे इस थाने पर 83 रजिस्टर नंबर आठ हुआ करता थे।
बुग्गा वाला थाना जब बिहारीगढ़ थाने की चाैकी थी ताे इसकाे बनवाला कहा जाता था।
वर्ष 1981 में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में पड़ने वाली जनसंख्या करीब 81862 हुआ करती थी।
इसी थाना क्षेत्र के इलाके मनाेहरपुर में मंशा देवी का मेला भी लगा करता था।
बिहारीगढ़ कस्बे का इतिहास भी काफी पुराना है यहां शनिवार काे लगने वाली पैठ अंग्रेजी शासन काल से लगती आ रही है।

Published on:
10 Sept 2017 09:20 am
Also Read
View All

अगली खबर