15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन नवनिवार्चित सांसदों ने भेजा अपना इस्‍तीफा

लोकसभा चुनाव 2019 में चुने गए पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के दो सांसदों ने दिया अपना इस्‍तीफा

3 min read
Google source verification
rampur azam khan

आजम खान रामपुर से नौ बार विधायक रह चुके आजम खान ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसदी का चुनाव लड़ा। इसमें उन्‍होंने भाजपा उम्‍मीदवार जया प्रदा को पराजित किया है। अब रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। सपा नेता आजम खान विधायक पद से अपना इस्‍तीफा दे चुके हैं।

pradeep chaudhary

प्रदीप चौधरी 2017 के उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गंगोह से विधायक बने प्रदीप चौधरी को इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में मौका मिला था। उन्‍होंने कैराना से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में गठबंधन उम्‍मीदवार तबस्‍सुम हसन को शिकस्‍त देकर वह सांसद बने हैं। उन्‍होंने विधायक पद से अपना इस्‍तीफा दे दिया है।

rita bahuguna joshi

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से विधायक बनी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपना भाग्‍य आजमाया था। इलाहाबाद से उन्‍हें भाजपा ने उम्‍मीदवार बनाया। उन्‍होंने सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल को हराया है।

Ritesh Pandey

रितेश पांडे दिल्ली के एक मशहूर होटल में पिस्टल लहराने वाले आशीष पांडे के भाई रितेश पांडे को बसपा ने लोकसभा चुनाव में अंबेडकरनगर से उम्‍मीदवार बनाया था। चुनाव में उन्‍होंने भाजपा के मुकुट बिहारी वर्मा को हराया है। रितेश पांडे जलालपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

rk singh patel

आरके सिंह पटेल बांदा लोकसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार आरके सिंह पटेल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्‍होंने समाजवादी पार्टी से श्‍यामा चरण गुप्‍ता को हराया है। चित्रकूट की मानिकपुर सीट से विधायक रह चुके आरके सिंह पटेल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

sangam lal gupta

संगम लाल गुप्ता लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ से भाजपा के टिकट पर सांसद बने संगम लाल गुप्ता ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। सांसद चुने जाने जाने से पहले वह प्रतापगढ़ से विधायक थे। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को शिकस्त दी थी।

sp singh baghel

एसपी सिंह बघेल 2019 के लोकसभा चुनाव में टूंडला सीट से विधायक व पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल को आगरा सुरक्षित से मौका मिला था। रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर एसपी सिंह बघेल को भाजपा ने टिकट दिया था। चुनाव में उन्‍होंने गठबंधन के प्रत्‍याशी मनोज सोनी को हराया था।