
murder
सहारनपुर।
कुतुबशेर थना क्षेत्र में पैसाें के लेनदेन काे लेकर हुए मामूली विवाद में 22 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई। इस पर धारदार हथियाराें से हमला बाेल दिया गया। आनन-फानन में खून से लथपथ युवक काे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इसने दम ताेड़ दिया। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात के बाद हाकशमाह कालाेनी में पुलिस बल तैनात कर दिया गय है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
20 हजार रुपये का था लेनदेन
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के माेहल्ला हाकम शाह के रहने वाले 24 वर्षीय बिलाल ने मंडी काेतवाली क्षेत्र में धाेबीघाट के पास रहने वाले अनीस आदि काे 20 हजार रुपये उधार दिए थे। बिलाल का भाई शुक्रवार काे उधारी मांगने गया था। अनीस कुतुबशेर थाना क्षेत्र में ही लकड़ी पर नक्काशी का काम करता है। बताया जाता है कि यहां किसी बात काे लेकर बिलाल के भाई आैर अनीस पक्षा का विवाद हाे गया। मारपीट हुई ताे बिलाल के भाई ने फाेन करके पूरी घटना बिलाल काे बताई। इसके बाद माैके बिलाल अपने साथियाें के साथ माैके पर पहुंच गया आैर यहां एक बार फिर से मारपीट शुरू हाे गई। दाेनाें आेर से हुई जमकर मारपीट के बाद अनीस पक्ष की आेर से बिलाल पर धारदार हथियार से हमला बाेल दिया गया। इस हमले में घायल हुए बिलाल की माैत हाे गई। अनीस पक्ष से भी दाे लाेग घायल हैं। फिलहाल पुलिस ने अनीस काे हिरासत में ले लिया है जिसे थाने बैठाया हुआ है।
पुलिस की रही लापरवाही
इस पूरे घटनाक्रम में कुतुबशेर थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही रही है। यह हत्या अचानक नहीं हुई। काफी देर तक दाेनाें पक्षाें के बीच सरेआम विवाद हुआ। पहले मारपीट के बाद बिलाल काे इस घटना की खबर मिली आैर एक बार फिर से हमला हुआ। इतना कुछ हाेने के बाद भी पुलिस काे जानकारी नहीं मिल पाई आैर पुलिस माैके पर नहीं पहुंच पाई।
दाेपहर 2 बजे तक नहीं आई थी तहरीर
इस पूरे घटनाक्रम में दाेपहर दाे बजे तक बिलाल पक्ष की आेर से काेई तहरीर पुलिस के पास नहीं आई थी। कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चर्तुवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन का है। इसी काे लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी से बिलाल की माैत हुई। शव पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Published on:
22 Jun 2018, 2:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.