
प्रतीकात्मक फोटो
सहारनपुर में अभी भी खनन का अवैध परिवहन हो रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि प्रशासन की कार्यवाही में यह बात साफ हुई है। अवैध खनन के अवैध परिवहन पर सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने यहां के दस स्टोन क्रेशर पर शिकंजा कसा है। इन सभी पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह राशि सात दिन के अंदर जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर इन स्टोन क्रशर के लाइसेंस भी रद्द कर दिए जाएंगे।
दो स्टोन क्रशर की OTP सेवा बंद
जिलाधिकारी ने यह कार्यवाही करते हुए दो स्टोन क्रशर की ओटीपी सेवा बंद करा दी है। आपको बता दें कि OTP के जरिए ही क्रशर से इकट्ठा खनिज का परिवहन हो पाता है। ऐसे में अब इन दो क्रशर की ओटीपी बंद कर दिए जाने से यहां से खनिज का उठान भी बंद हो गया है।
नोटिस के बाद भी कर रहे थे परिवहन
खनन विभाग के संयुक्त निदेशक एनके दास के अनुसार सहारनपुर में दस स्टोन क्रशर को नोटिस दिए गए थे। जांच में यह बात सामने आई कि नोटिस के बाद भी अपना माल परिवहन कर रहे थे। इस पर इनके खिलाफ पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अगर इन्होंने एक सप्ताह के भीतर यह जुर्माना जमा नहीं किया तो इनके भंडारण लाइसेंस भी निरस्त कर दिए जाएंगे। इनके ओटीपी भी समाप्त कर दिए जाएंगे।
इन स्टोन क्रशर पर हुई कार्रवाई
जिला प्रशासन ने जिन स्टोन क्रशर पर कार्रवाई की है उनमें अविसेना स्टोन एंड मिनरल्स, देवभूमि इंटरप्राइजेज, अंबे एंटरप्राइजेज, रुद्रा स्टोन क्रशर, आकाश गंगा स्टोन क्रशर, न्यू कन्हैया स्टोन क्रशर, गढ़वाल स्टोन क्रशर, जय भगवती स्टोन क्रशर और महारानी एंटरप्राइजेज शामिल है। इनमें से देवभूमि एंटरप्राइजेज और अंबे एंटरप्राइजेज स्टोन क्रेशर की ओटीपी सिस्टम को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यानी अब इन दोनों क्रशर से किसी भी तरह की सामग्री उठान नहीं हो सकेगा।
Published on:
03 Jan 2023 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
