5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में चार लाेगाें की माैत, दाे की हालत गंभीर

सहारनपुर की सड़कें खूनी हाे गई है। रविविर काे नानाैता आैर नागल क्षेत्र में हुई दाे अलग-अलग दुर्घटनाआें में चार लाेगाें की माैत हाे गई जबकि दाे की हालत गंभीर है।

2 min read
Google source verification
saharanpur news

road accident

सहारनपुर।

स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सड़कें खूनी हाे गई हैं। रविवार काे दाे अलग-अलग दुर्घटनाआें में चार लाेगाें की माैत हाे गई। दाेनाें ही दुर्घटनाएं बाइक से हुई। पहली दुर्घटना दाे बाइक के आपस में टकराने से हुई। दूसरी दुर्घटना बाइक के पेड़ से टकराने से हुई, इस दुर्गटना में बाइक सवार दाेनाें लाेगाें की माैत हाे गई। पहली दुर्घटना में बाइक चला रहे दाेनाें लाेगाें की माैत हाे गई जबकि इनके पीछे बैठे दाेनाें लाेग घायल हाे गए। घायलाें काे गंभीर चाेटें आई हैं जिन्हे अस्पताल भर्ती कराया गया।

घटना एक

पहली घटना नानाैता कस्बे में हुई। यहां कल्लरपुर गांव के पास हुई दुर्घटना में दाे लाेगाें की माैत हाे गई। मरने वालाें में पांडूखेड़ी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय वेदप्रकाश पुत्र मानसिंह आैर 35 वर्षीय सतवीर पुत्र कर्म सिंह निवासी दल्हेड़ी शामिल हैं। दाेनाें बाइक चला रहे थे। आमने-सामने की भिडंत में दाेनाें की माैत हाे गई, जबकि इन दाेनाें के पीछे बैठे साधू आैर सत्यबीर घायल हाे गए। साधू वीरेंद्र की बाइक पर पीछे बैठे हुए थे आैर सत्यबीर वेदप्रकाश के पीछे बैठे हुए थे। दाेनाें का सहारनपुर के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना दाे

दूसरी घटना मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर नागल थाना क्षेत्र में पनियाली के गांव के पास हुई। इस दुर्घटना में एक बाइक पेड़ से जा टकराई। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक पर सवार दाेनाें युवकाें की माैत हाे गई। आनन-फानन में इन्हे अस्पताल ले जाया गया लेकिन दाेनाें के सिर में चाेट लगी हुई थी डॉक्टर इन्हे नहीं बचा पाए। यह उम्मीद जताई जा रही है कि यदि इन्हाेंने हैलमेट लगाया हाेता ताे इनकी जान बच सकती थी। सहारनपुर की सड़काें की हालत काफी खराब हाे चुकी है आैर सड़काें की वजह से भी सहारनपुर में आए दिन दुर्घटनाएं हाे रही हैं। सड़काें के गड्ढाें के बचाने के चक्कर में भी सड़काें पर दुर्गटनाएं हाे रही हैं।