27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का

Today Horoscopr 10 December 2018 Monday Dainik rashifal Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meen Rashi

9 min read
Google source verification
rashifal

rashifal

आज का राशिफल साेमवार 10 दिसंबर 2018 आज का दिन सभी राशि के जातकाें के लिए खास है। आज चंद्रमा अपना स्थान बदल रहा है आैर इसके लाभ सभी राशि वालाें काे मिलेंगे। साेमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन जानते हैं आज के राशिफल से आैर यह भी जानते हैं कि आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ


आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifalmesh Rashi सोमवार 10 दिसंबर मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य होगी। आज चंद्रमा मेष राशि के दसवें घर में प्रवेश कर रहा है और इस बदलाव को मेष राशि वालों के लिए अच्छा माना जा रहा है,लाभदायक माना जा रहा है। आज मेष राशि वालों के लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज सकारात्मक ऊर्जा के साथ आप कार्यों को पूरा करेंगे तो आपको फल अवश्य मिलेगा। आज प्रमोशन के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। ध्यान रहे आज किसी से भी घृणा आपको नहीं करनी है। किसी गरीब व्यक्ति को आज भूलकर भी नहीं सताना है। आज तुलसी के पौधे को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है। सरकारी कार्यों में निर्णय आपके हित में होंगे और सीनियर भी आज आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। आज जीवनसाथी से मन की बातें कीजिए इससे रिश्ते मजबूत होंगे और प्रेम बढ़ेगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृष राशि सोमवार 10 दिसंबर (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन सामान्य है। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए अच्छी होने वाली है। यह अलग बात है कि, आज उतार-चढ़ाव दिन भर आपके साथ चलते रहेंगे। यानी सामान्य रूप से आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अचानक आपको गुस्सा भी आ सकता है तो अगले ही पल आप खुश भी हो सकते हैं। अच्छे समाचार मिलने के बाद कुछ ऐसी सूचनाएं भी आपके पास आ सकती हैं जो आपको परेशान कर देंगी। आपके लिए अच्छी बात यह है कि ग्रहों की चाल आपके हित में है और आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज अचानक धन लाभ भी आपको हो सकते हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। आज अपने कार्य को शुरुआत कर सकते हैं, या अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। आज धार्मिक कार्यक्रमों में भी आपका मन लगेगा। आपको धार्मिक प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिलेगा। अगर आप कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण कीजिए। आपके सभी रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि सोमवार 10 दिसंबर (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। आज दिनचर्या आपकी उथल-पुथल रहेगी और इधर-उधर के कार्यों में आप व्यस्त हो जाएंगे। आज दैनिक कार्यों में भी आपको सामान्य से अधिक मेहनत और दिमाग लगाने की आवश्यकता पढ़ सकती है, लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज जो भी कार्य करेंगे उनका फल आपको भविष्य में मिलेगा। आज किसी पर भी अधिक विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। जो सूचनाएं आज आपको मिले उन्हें अच्छी तरह से पुष्ट जरूर कर लें। अपुष्ट सूचनाओं से किसी के बारे में कोई राय बना लेना ठीक नहीं है जल्दबाजी है। आज जल्दबाजी आपकी दुश्मन है आैर जल्दबाजी में कोई निर्णय भी आपकाे आज नहीं करना है। आज जीवनसाथी का भरपूर साथ आपको मिलने वाला है। मित्रों के साथ भी आपका समय आज अच्छा बीतने वाला है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी।


आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि, साेमवार 10 दिसबंर का राशिफल (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे,
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज अचानक एेसे कार्य आपके साथ हाेंगे जाे आपकाे खुश कर देंगे। आज किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट हो सकती है। एेसा हाे सकता है कि एपुरानी यादें ताजा होने के साथ ही आप अपने बचपन के दिनों में चले जाएंगे। आज मित्रों के सहयोग से ही आपको रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप व्यापारी हैं बिजनेस करते हैं तो मित्रों के सहयोग से आपके व्यापार में बिजनेस में बढ़ोतरी होने की भी संभावनाएं आज दिखाई दे रही हैं। आज खाने पीने में आपकी रुचि बढ़ेगी लेकिन जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में थोड़ा सावधानी बरतें। आज बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। इससे पेट के विकार हो सकते हैं। आज सड़क पार करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी अन्य व्यक्ति की लापरवाही भी आप को नुकसान पहुंचा सकता है। आज रफ्तार से आपको बचना चाहिए बच्चों से बातें कीजिए और परिवार को समय दीजिए। पिछले दिनों से जाे चिंताएं आपकी चल रही हैं उनमें भी आज कमी आएगी। मन को एकाग्र करने के लिए भगवान श्री कृष्ण का स्मरण कीजिए।


आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि 10 दिसंबर साेमवार आज का राशिफल (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज गुस्से की अधिकता आपके स्वभाव में घर कर सकती हैं। ऐसे में आपको अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। क्रोध से आज बचने की आवश्यकता है। आज परिवार के सदस्यों से भी आपका विवाद हो सकता है, झगड़े हो सकते हैं। इसलिए छोटी-छोटी बातों पर आपको गौर नहीं करना है और कुछ घटनाएं आपको अनदेखी कर देनी हैं। आज बहस करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज अपने आसपास स्थितियों से भी आप थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज अपने मित्र से मन की बातें कर सकते हैं जिन चिंताओं से आप घिरे हुए हैं उनके बारे में बात कर सकते हैं। आपको अच्छी सलाह मिलेगी। कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले पिता या जीवनसाथी से बात जरूर कर लें। आज अचल संपत्ति में निवेश करना शुभ है। अगर आप लंबे समय तक के निवेश करते हैं तो अच्छे रिटर्न मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं।


आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि 10 दिसंबर साेमवार का राशिफल (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज भाग्य कन्या राशि वालों के साथ है। अगर आप अभी तक बेरोजगार हैं तो आज रोजगार की तलाश करें। आज आपकी राशि में रोजगार के अवसर दिखाई दे रहे हैं। आज दिनभर की भागदौड़ और कार्यों की अधिकता की वजह से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है, लेकिन इसको परिवार के सदस्यों पर जाहिर ना होने दें। आप बाहर की थकान को घर से बाहर ही छोड़कर आएं। जब घर में पहुंचे तो बच्चों से और जीवन साथी से मुस्कुरा कर बात करें। इससे रिश्तो में मजबूती आएगी प्रेम बढ़ेगा आैर आपके अंदर भी अनाेखी उर्जा का विस्तार हाेगा। आज परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होने के योग भी दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई धार्मिक कार्यक्रम कराना चाह रहे थे तो आज उत्तम दिन है। आज खर्च की आशंका आपके साथ बनी हुई हैं, इसलिए खर्च करते समय थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि 10 दिसंबर साेमवार का राशिफल (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। आज जल्दबाजी आपके स्वभाव में रहेगी लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आज आपके लिए उचित नहीं है। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखें। गुस्से की अधिकता आज आपके व्यवहार को बिगड़ सकती है और ऐसा होने से दूसरे लोगों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह बन सकते हैं। अगर एेसा हुआ ताे इसके भविष्य में आप को नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। इसलिए स्वभाव में सरलता और वाणी में मधुरता बनाकर रखें। आज अधिक खर्च की आशंका आपके साथ बनी हुई है। अगर आप आय से अधिक खर्च करते हैं तो इसका असर आपकी सेविंग पर पड़ सकता है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिससे आपके रुके हुए कार्य बनेंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है।


आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि 10 दिसंबर साेमवार का राशिफल (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज महिला मित्र से आपको लाभ होने वाले हैं। अगर आप महिला हैं तो पुरुष मित्र से आपको आज कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके लिए आज लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन पार्टनर से आपको आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज अपने व्यापार में विस्तार करने के लिए उत्तम दिन है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज ट्रांसफर के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आपका ट्रांसफर हो सकता है या कार्यक्षेत्र में बदलाव भी किया जा सकता है। आज बेवजह के मामलों से आपको बचना चाहिए और उन मामलों में अधिक चिंता नहीं करनी चाहिए जो आपके जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित ना करते हाें। आज परिवार को समय दें। बच्चों से बातें करें आैर बच्चों के मन को टटोलने की काेशिश करेंगे। एेसा करने से आप जान पाएंगे कि बच्चे क्या सोच रहे हैं और क्या चाहते हैं। ऐसा करने से परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और बच्चे आपसे अपने मन की बात कर सकेंगे।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि 10 दिसंबर साेमवार का राशिफल(Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज मिश्रित भाव आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकते हैं। आज अधिक जिम्मेदारियां आपको दी जा सकती हैं, लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको इन चैलेंज को स्वीकार करना चाहिए। आपके अंदर वह क्षमता है कि आप सभी परिस्थितियों से निपट लेते हैं। यही कारण है कि आज अतिरिक्त कार्यों के लिए आपका चयन किया जा सकता है। आज वाहन चलाते समय आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुनें या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण करें। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति का सहारा आप बनेंगे और ऐसा करने से खुशी मिलेगी आै आप गर्व भी महसूस करेंगे।


आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि 10 दिसंबर साेमवार का राशिफल (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन हावी होने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में आपको दूसरों के साथ बात करते समय संयमित रहना होगा। अचानक आवेश करना आपके लिए ठीक नहीं है। अगर आपको गुस्सा आए ताे इसे दूसराें पर जाहिर ना हाेने दें। आज अचानक खर्च की आशंका भी आपकी राशि में दिख रही है। यात्राएं में आज आपको करनी पड़ सकती हैं लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। खाने पीने की वस्तुओं में ध्यान रखें। अगर आप पहले से दवाइयां ले रहे हैं तो नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहे। रूटीन चेकअप भी आपको करा लेने चाहिएं। आज शत्रु मुखर होने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको विरोध नहीं करना है आज राम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए उनके स्मरण मात्र से आपके शत्रुओं का बल छिन्न हो जाएगा और वह खुद ही परास्त हो जायेंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि 10 दिसबंर साेमवार का राशिफल (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज मानसिक अशांति आपको परेशान करेगी। परिवार में भी आज छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं। आपके आसपास का रहन-सहन भी आज बेहतर नहीं है। आज किसी से भी आपको विवाद करने से बचना चाहिए आज जीवन साथी से मन की बातें करें। घर में हो रही छोटी मोटी बातों को इग्नोर कर दें। आज हर बात में टोका-टाकी आपके लिए उचित नहीं है। इससे बेवजह के विवाद खड़े हो सकते हैं। आज किसी मित्र से आपकी मुलाकात होगी मित्र की वजह से ही आपकी आय में बढ़ोतरी होने के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आपका यह सपना पूरा हो सकता है लेकिन ध्यान रहे आज आपको अपनी आय को देखते हुए खर्च करना है अधिक खर्च करना आपके लिए उचित नहीं है भविष्य के लिए लोन लेना ठीक रहेगा।

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि 10 दिसंबर साेमवार का राशिफल (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए भी आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज पारिवारिक माहौल कम बेहतर रहने वाला है। मित्रों का सहयोग मिलेगा किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के योग भी आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज वाहन चलाते समय भी आपको सचेत रहना चाहिए। आज खर्च की आशंकाएं भी आपके साथ दिखाई दे रही हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ को होने वाला है लेकिन ध्यान रहे आज किसी से भी आपको गुस्से में बात नहीं करनी है। आज वाणी में मधुरता बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना आज के लिए उचित नहीं है