मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए 15 नवंबर का दिन धन लाभ के योग लेकर आया है। आज मेष राशि वालों के लिए अच्छी बात यह है कि चंद्रमा गोचर कुंडली के दसवें भाव में विराजमान है। ऐसा होने से मेष राशि वालों को सीधा लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आपका रूका हुआ धन भी वापस आने के पूरे योग हैं। आपने जिन लोगों को पैसा उधार दिया हुआ है उनसे बात करें और उनसे पैसा वापस मांगे। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए निवेश के लिए लिहाज से भी बेहतर है लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आज आपको नहीं करना चाहिए। नौकरी या कार्यक्षेत्र को लेकर जो योजनाएं आप पिछले कई दिनों से बना रहे हैं उनमें सफलता मिल सकती है। आज नई नौकरी भी आपको मिल सकती है। ध्यान रहे आज आपके साथ कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे। ऐसे में धैर्य बनाए रखें। आज धन खर्च होने की आशंका भी आपके साथ लगी हुई है। इसलिए खर्च करते समय थोड़ा सावधान रहें। आज घर से चलने से पहले पानी जरूर पी लें। जीवनसाथी को समय दें उनसे मन की बातें करें।
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपके सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज दोपहर बाद अच्छी खबर भी आपको मिलेगी। आज लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे और आपकी बातों को सुनेंगे। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कुछ ऐसे लोगों से भी आपकी आज मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके काम आने वाले हैं। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की आप योजना बना रहे थे तो आज उत्तम दिन है। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में आज सीधे लाभ के योग आपके लिए बन रहे हैं। अगर आप कारोबारी हैं तो कारोबार में विस्तार होने की भी आज उम्मीद है। आज परिवार को समय दें। बच्चों से बातें करें। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए अपने कार्य पर ध्यान लगाएं। स्वास्थ्य आज आपका बेहतर रहने वाला है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मिथुन राशि Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज अचल संपत्ति में निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। आज अपनी गोपनीय बातें किसी को भी नहीं बतानी चाहिए। पिछले कई दिनों से आप जिन कार्यों में लगे हुए थे आज उनमें सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं। निवेश करते समय जल्दबाजी नहीं करनी है। अच्छी तरह से जांच परख कर ही सौदों में आज निवेश आपको करना चाहिए। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहिएगा। परिवार में भी किसी अन्य व्यक्ति का स्वास्थ्य आज अचानक बिगड़ सकता है। आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले सकारात्मकता बेहद जरूरी है। आज धन की हानि की आशंका भी आपके साथ बनी हुई है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज मिथुन राशि वालों को खाने-पीने की वस्तुओं में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है पेट के विकार हो सकते हैं।
आज का राशिफल कर्क राशि Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। धन लाभ के योग आज कर्क राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन दिन भर आज आपका मन चंचल बना रहेगा। एकाग्रता की कमी रहेगी। आप किसी पर भी विश्वास नहीं कर पाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय करने में भी आज खुद को अक्षम महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आप जीवन साथी या पिता से सलाह कर लें। जो आपके अधूरे काम रुके हुए हैं आज उन्हें पूरा करें। आज नए कार्य शुरू करने से अच्छा है आज पुराने कार्यों को अपने अंजाम तक पहुंचाया जाए। इसमें लाभ के योग आप के लिए दिखाई दे रहे हैं। अगर अभी तक आपकी शादी नहीं हुई हैं तो आज
अच्छे प्रस्ताव आपके लिए आ सकते हैं। प्रिय से भी आज आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज फालतू की बातों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। बहस और लड़ाई झगड़ों से भी आज आपको बचने की आवश्यकता है।
आज का राशिफल सिंह राशि Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको लाभ होगा लेकिन इसके लिए आपको बुद्धिमता का प्रयोग करना होगा। दिल से आज फैसले नहीं लेने हैं। आज दिमाग से काम करना है। आज धैर्य की कमी आप अपने अंदर महसूस कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना आप बना सकते हैं। आज मित्रों के साथ अच्छा समय आपका बीतने वाला है। आज स्वादिष्ट भोजन आप करेंगे। आज प्रिय से प्रेम का इजहार कीजिए आप काे निराशा नहीं मिलेगी। आज किसी भी कार्य में लापरवाही आपको नहीं करनी है। आज की गई लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। इससे सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कन्या राशि Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज दैनिक कार्यों में भी आप को नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आज दूसरों की गलतियों का खामियाजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपकी कुंडली में चंद्रमा पांचवे भाव में है इसलिए आपको अधिक नुकसान नहीं होंगे और कुछ ऐसे कार्य भी दिन भर आपसे होंगे जो फायदे की ओर ले जाएंगे। आज अच्छी बात यह है कि कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। जो भी काम आज आप करेंगे उसका फल आपको जरूर मिलेगा। अगर तात्कालिक लाभ ना मिले तो परेशान ना हाे आज की गई मेहतन खराब नहीं जाएगी कुछ समय बाद आपको लाभ जरूर मिलेंगे। आज की गई मेहनत भविष्य तक आपके काम आने वाली है। आज जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। जीवन साथी से मन की बातें करें, कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आज बिजनेस के विस्तार के मौके भी आपके लिए आएंगे।
आज का राशिफल तुला राशि Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए दिन आज किसी अवसर की तरह रहेगा। आज सहकर्मियों से मदद आपको मिलेगी। अगर आप पिछले कई दिनों से नौकरी या कार्यक्षेत्र बदलने की योजना बना रहे थे तो आज सफलता मिलेगी। आज नई नौकरी के प्रस्ताव भी आपके लिए आ सकते हैं लेकिन ध्यान रहे आज आपका मन परेशान रहेगा। आज दिन भर आप चंचल बने रहेंगे। निर्णय लेने में भी आपको परेशानियां हो सकती हैं। जब आप निर्णय लेने में खुद को सक्षम महसूस ना करें तो ऐसे में परिजनों या सीनियर से सलाह कर सकते हैं। आज मित्रों से भी अच्छी सलाह को मिलने वाली है। आज मानसिक उतार-चढ़ाव दिन भर चलता रहेगा लेकिन अच्छी बात यह है कि जो समस्याएं आएंगी वह समाधान अपने साथ लेकर आएंगी और शाम तक सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अपने को साबित करने का दिन है। आज अपनी प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने का समय है। आज पुराने चले आ रहे तनाव कम होंगे। आप हमेशा रचनात्मक करने की कोशिश करते हैं। आज रचनात्मकता के साथ सकारात्मकता बनाए रखिए। लोग आपकी बात सुनेंगे और आपसे प्रभावित होंगे। आज खुद को थोड़ा समय दीजिए अपने लिए कुछ खरीदारी करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आज पार्टनर के साथ व्यापार करना अच्छा है, इससे लाभ के योग बनेंगे। आज तुलसी जी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से पारिवारिक रिश्ताें में मजबूती आएगी और स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। ध्यान रहे आज किसी से भी आपको रुखा व्यवहार नहीं करना है। वाणी में मधुरता बनाए रखें स्वभाव में सरलता और वाणी में मधुरता ही आज आपकी सफलता के मंत्र हैं।
आज का राशिफल धनु राशि Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आर्थिक संपन्नता के साथ साथ मित्रों और परिवारजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज आप खुश दिल रहेंगे और दूसरों का दिल जीत लेंगे। आज आप खुद यह नहीं समझ पाएंगे कि आप इतने सारे स्थानों पर कैसे सभी कार्यों को पूरा कर रहे हैं। आज दिन भर आप के अंदर अनोखी उर्चा का संचार रहेगा। आप खुद यह नहीं समझ पाएंगे कि आप इतने सारे स्थानों पर कैसे सभी कार्यों को पूरा कर रहे हैं। आज दिन भर आप के अंदर अनोखी ऊर्जा रहेगी और इसी ऊर्जा के बल पर आप सारे कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। ध्यान रहे आज आपको ज़िद किसी भी बात पर नहीं करनी है। बच्चों से बहस नहीं करनी है। बच्चों के प्रति जो चिंताएं आपकी पिछले दिनों चल रही थी वह आज कम होंगी। आज दूसरों से ईर्ष्या भी आपको नहीं करनी है। आज जितना सम्मान आप दूसरों को देंगे उसे अधिक समान आपको मिलने वाला है। आज पैरों में दर्द आपको परेशान कर सकता है।
आज का राशिफल मकर राशि Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन आज आलस आप को घेरने की कोशिश करेगा। नकारात्मकता आपके अंदर आ सकती है। इसलिए सुबह से ही आलस को त्याग दें और सकारात्मकता की ओर बढ़े। आज अच्छा संगीत सुनें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण करें इससे आपके अंदर अनोखी ऊर्जा का संचार होगा। आज धैर्य की कमी भी आपके व्यवहार में दिखाई देगी लेकिन ध्यान रहे आज धैर्य से ही आपका व्यक्तित्व निरखने वाला है आैर रुके हुए कार्याें में गति आने वाली है। खर्च करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आज सड़क पार करते समय भी आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। आज जीवन साथी की बातें सुनें उनकी इच्छाओं को समझने की कोशिश करें। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है। व्यापारियों को आज व्यापार करते समय थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। पैसों के लेन-देन में भी सचेत रहें।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज आप दूसरों से अधिक अपेक्षाएं कर बैठेंगे। ऐसे में आपको मानसिक आघात पहुंच सकता है। इसलिए दूसरों पर ज्यादा विश्वास न करें आपके अंदर की शक्ति काे पहचानें। आप सभी कार्यों को स्वयं ही पूर्ण कर सकते हैं। खुद पर विश्वास कीजिए मेहनत कीजिए। आज की गई मेहनत भविष्य तक आपके काम आने वाली है। आज यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। दैनिक कार्यों में आज अधिक समय आपका बीतेगा और सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में भी तनावपूर्ण स्थिति आपके लिए बन सकती है। आज अपने ही कुछ लोग आपका विरोध करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए। हनुमान आपके सभी कष्टों को हर लेंगे। आज जीवन साथी से भरपूर प्रेम और सहयोग आपको मिलने वाला है। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज प्रतिस्पर्धा में सफलता आपको मिलने वाली है। अगर आप निवेश करते हैं तो निवेश करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। अचल संपत्ति से जुड़े हुए मामलों को आज निपटा लें। आज निपटे हुए मामले आपके फायदे में जाएंगे। सामाजिक रूप से आज आपका सम्मान बढ़ेगा लोग आपको सुनेंगे और पारिवारिक विवाद जो पिछले दिनों से चल रहे थे उनमें भी आज अच्छे मोड़ आएंगे। आज आपकी राशि में कार्य प्रधान है लेकिन कार्यों में आज आपका मन नहीं लगेगा आ जाला साफ करने की कोशिश करेगा इससे आपको लड़ना होगा और डट कर आगे बढ़ना होगा आज महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सीनियर या एक्सपर्ट की सलाह अच्छी रहेगी आज की गरीब व्यक्ति को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।प