25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

16 july 2020 जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसे रहने वाला है आपके लिए आज का दिन

3 min read
Google source verification
rashifal

Rahsifal

आज का राशिफल मेष ( Mesh Rashi ) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से हाेगी। अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। ध्यान रहे आज गुस्सा करने से आपको बचना है। आपको कुछ ऐसी सूचनाएं मिल सकती हैं जो सही नहीं हाेंगी लेकिन ऐसे में धैर्य आवश्यक है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।

वृष राशिफल ( Vrishabha Rashi ) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष राशि वालों के लिए गुरुवार का का दिन अच्छा बीतेगा। जाे जातक नौकरीपेशा हैं उन्हे थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज समय से आपके कार्यों काे पूरा करने आपके लिए जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचने की जरूरत है। धन लाभ के योग आपकी राशि में बन रहे हैं।


आज का राशिफल मिथुन ( Mithun Rashi ) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा गुरुवार का दिन सामान्य है। दिन की शुरुआत में अच्छे प्राप्त हाेंगे। दोपहर बाद कार्यों की अधिकता रह सकती है। ऐसे में आपको धैर्य रखना हाेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति थाेड़ा सचेत रहें। परिवार काे समय दीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ भी आपको समय बिताना चाहिए। ऐसा करने से प्रेम बढ़ेगा और भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बना सकेंगे।


आज का राशिफल कर्क ( kark rashi ) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। कुछ ऐसी सूचना आपको मिलेंगी जो चिंता का कारण बन सकती हैं। ऐसे समय में धैर्य ही आपकाे साथी हाेगा। मिल रही सूचनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना है। जल्दबाजी से बचें, सोच समझकर ही आपको आज प्रतिक्रिया देनी है। वाणी में मधुरता बनाए रखें।


आज का राशिफल सिंह ( Singh Rashi ) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों का अच्छा समय चल रहा है। थोड़ा सा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। ब्राह्म्ण काे अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें। आपका भाग्य उदय होगा। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन शुभ है। सुबह 08:00 बजे के बाद आपका समय लाभ वाला है। किसी से भी गुस्सा करने से आपको बचना है।

आज का राशिफल कन्या ( kanya rashi ) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
नौकरी पेशा लोगों के लिए उत्तम समय है। प्रमाेशन के रास्ते खुलेंगे। जाे जातक नाैकरी तलाश कर रहे हैं उनके लिए भी उत्त्म समय है। आज जीवनसाथी से प्रेम आपको मिलेगा। अगर प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज आप अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।

आज का राशिफल तुला ( Tula Rashi ) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों की राशि में लाभ के याेग बन रहे हैं। वाहन और भवन सुख के याेग भी हैं। गुरुवार का दिन उत्तम याेग लेकर आया है। आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी।किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना है। देवाे के देव महादेव का ध्यान कीजिए आपके सभी कष्ट दूर हाेंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक ( Vrishchik Rashi ) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि वालों की राशि में सामान्य योग बने हुए हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पुरानी चली आ रही समस्याओं का निदान हाेगा। किसी से भी बहस करने से बचना है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। मन मुताबिक कार्य पूर्ण होंगे रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी।

आज का राशिफल धनु ( dhanu rashi ) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि वालों को थोड़ा शांत रहना है। जल्दबाजी नहीं करनी है। गलत सूचनाएं मिल सकती है। मिल रही सूचनाओं पर तुरंत रिएक्शन ठीक नहीं है। आज का दिन थाेड़ा सा सावधानी भरा भी है। आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।


आज का राशिफल मकर ( Makar Rashi ) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों को आज अजनबी लोगों से मिलने जुलने में थाेड़ा परहेज करने की जरूरत है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। दोपहर तक व्यापारियाें और काराेबियााें के लिए कठिनाई वाला समय रह सकता है।

आज का राशिफल कुंभ ( Kumbh Rashi ) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों की राशि में सामान्य से बेहतर योग आज दिख रहे हैं। किसी से भी आपको विवाद करने से बचना है। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। महादेव की अराधना कीजिए भाग्य उदय हाेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। सीनियर का सहयोग मिलेगा लेकिन ध्यान रहे सहकर्मियों के सहारे कोई भी कार्य अधूरा नहीं छाेड़ना है।


आज का राशिफल मीन ( Meen Rashi ) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य बीतेगा। दाेस्त छल करने की कोशिश कर सकते हैं। गलत सूचनाएं मिल सकती है। अच्छी बात यह है कि भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। नए लोगों से मुलाकात हाेगी। वाहन चलाते समय सचेत रहें।