
Rashifal
10 अगस्त 2019 शनिवार को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए शनिवार का दिन। यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल। मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ
aaj ka Rashifal 10 august 2019, मेष राशि | Aries horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ यात्रा पर आप जा सकते हैं। आज पूर्व में उधार दिया गया पैसा वापस लौटने के योग बने हुए हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है ताे उन्हें याद दिलाएं। आपका पैसा वापस लौटेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। कोई रोचक कार्य कर सकते हैं। आज मंदिर में लाल रंग का फल दान करिए। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
Aaj ka rashifal 10 august 2019, taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। सीनियर का सहयोग मिलेगा। आज आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन मंगलमय हैं। आज नई नौकरी तलाश कर सकते हैं। ध्यान रखिएगा आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ा सा सचेत रहना है। किसी से भी उलझने से बचें आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। जीवन साथी से रिश्तो में मजबूती आएगी और विश्वास बढ़ेगा।
Aaj ka rashifal 10 august 2019, gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन पूर्णता का योग लेकर आया है। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जो आपके पुराने कार्य हैं उन्हें आज पूर्ण कर सकते हैं। आज नया कार्य शुरू करने से बेहतर है कि पुराने कार्यों को सफल बनाया जाए, उन्हें पूर्ण किया जाए। पारिवारिक सुख आज आपकी राशि में दिखाई देता है। पारिवारिक सदस्यों से पूर्व में हुए मामलों को लेकर क्षमा याचना कर सकते हैं। आज रिश्तों में मिठास आएगी और जो कन्फ्यूजन चल रहे है उन्हे भी आप आज दूर कर सकते हैं। आज किसी से भी आपको पैसा उधार लेने से बचना चाहिए। आज लिया गया उधार पैसा लंबे समय तक आप वापस नहीं लौटा पाएंगे। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है।
Aaj ka rashifal 10 august 2019 कर्क राशि | cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए शनिवार 10 अगस्त 2019 का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। कोई भी कार्य करते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। नया कार्य शुरू करने से पहले भोलेनाथ का ध्यान कीजिए। आप जो रूटीन में गलतियां कर रहे हैं। उनसे आपको कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। आप किसी स्कैंडल में भी फंस सकते हैं। आज अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश भी करेंगे। इसलिए आपको सचेत रहना है, सावधान रहना है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज ब्राह्मण काे कोई भी फल दान करें।
Aaj ka rashifal 10 august 2019 सिंह राशि | leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
शनिवार का दिन अच्छे योग सिंह राशि वालों के लिए लेकर आया है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। आज अच्छे साैदे आप कर पाएंगे। साझे के कारोबार में भी लाभ के योग बने हुए हैं। आर्थिक मसलों पर आज आप बेहतर निर्णय कर पाएंगे। पूर्व में आपके रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी लेकिन ध्यान रखिएगा आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना है आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस रोकने के योग आपकी राशि में नहीं दिखाई दे रहे हैं। आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए महादेव के कष्टों में कमी लाएंगे।
Aaj ka rashifal 10 august 2019 कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज शनि भगवान की कृपा आप पर बनी हुई है शनि भगवान को आज सरसों के तेल का दिया अर्पित करें। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी आज आप दूसरों को जल्द ही अपने प्रभाव में ले लेंगे आपका भाग्य आज आपके साथ हैं जो भी कार्य करेंगे उसमें पूर्णता के योग बने हुए हैं लेकिन समय की बर्बादी करना आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं होगा मित्रों से भरपूर सहयोग मिलने वाला है। मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहने वाला है। आज किसी ब्राह्मण को पानी दान करना आपके लिए शुभ है।
Aaj ka rashifal 10 august 2019 तुला राशि | libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहने वाला है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आज कारोबारियों और व्यापारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं जो शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी भरा है। आज सामान्य से अधिक कार्य को करने पड़ेंगे इससे शारीरिक रूप से आप थकान महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम को घर पर किसी व्यक्ति का आगमन होगा जो दिन भर की थकान को छूमंतर कर देगा। आज परिवार को समय दीजिए परिवार के साथ घूमने जाइए इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और माहौल बेहतर बनेगा।
Aaj ka rashifal 10 august 2019 वृश्चिक राशि | scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा रह सकता है। आज चिंताएं आपको घेरने की कोशिश करेंगे। संतान की ओर से अचानक आपको ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपको चिंताओं में डाल देगा लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। भाग्य आपके साथ है जो भी समस्याएं आएंगी। वह क्षणिक आएंगी और अपने साथ समाधान भी लेकर आएंगे लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज रिश्तेदारों का सहयोग आपको प्राप्त होगा और आपके रुके हुए कार्यों में मित्रों और रिश्तेदारों की वजह से गति आएगी आपकी जो धान की आर्थिक समस्याएं चल रही हैं। उनमें भी आज कमी आएगी और समाधान मिलेंगे।
Aaj ka rashifal 10 august 2019 धनु राशि | sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। व्यापारी और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मसलों पर जीत प्राप्त होगी आज आपका कानूनी पक्ष मजबूत है। अगर आपका कोई मुकदमा विचाराधीन है तो निर्णय आपके हक में रहेंगे आपने जो पूर्व में निवेश किए थे। उनसे आज आपको लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अगर आप नया निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज अचल संपत्ति में निवेश करना उचित रहेगा। एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद ही निवेश करना है। आज विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपका कानूनी पक्ष मजबूत है। इसलिए आपको आज शांत रहना है विरोधी खुद ही परास्त हो जाएंगे। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है।
Aaj ka rashifal 10 august 2019 मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहेगा जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं। अपने कार्यों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। कोई भी कार्य से कर्मियों के सहारे छोड़ ना ठीक नहीं है। आज भाग्य आपके साथ हैं। सीनियर का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। इसलिए आज अपने कार्यों का प्रदर्शन करना भी बेहद आवश्यक है। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। साझे का कारोबार बेहतर फल देने वाला है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले ब्राह्मण को भोजन कराना शुभ है।
Aaj ka rashifal 10 august 2019कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज कुंभ राशि वाले सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। अगर आप पिछले कई दिनों से एक किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसमें भी कमी आएगी। मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे और जो चिंताएं आपको पिछले दिनों से घेरे हुए हैं उनमें कमी आएगी। आज मित्रों का सहयोग आपको मिल रहा है। भाग्य आपके साथ है इसलिए अपने बिगड़े हुए कार्यों को सुधारने का समय है। आज समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।
Aaj ka rashifal 10 august 2019 मीन राशि | pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दिन भर उतार-चढ़ाव जरूर चलते रहेंगे। दोपहर बाद कोई ऐसी खबर आपको मिल सकती है जो आपको मानसिक रूप से परेशान कर देगी लेकिन शाम को अच्छे समाचार प्राप्त होंगे आज किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात के योग बने हुए हैं। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए बच्चों के मन में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश आपको करनी चाहिए। ऐसा करने से आप उनके लिए भविष्य में बेहतर प्लान कर सकेंगे।
Updated on:
10 Aug 2019 06:22 am
Published on:
09 Aug 2019 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
