
rashifal
aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्याेतिष विद्या के अनुसार रविवार 21 अक्टूबर 2018 को आज ध्रुव और वृद्धि नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। अच्छी बात यह है कि दिन की शुरुआत आैर अंत दाेनाें ही शुभ याेग के साथ हाेगी। आज दिन की शुरुआत ''वृद्धि'' नाम के शुभ योग से होगी। सुबह 11:00 बजे तक यही शुभ याेग रहेगा आैर 11 बजे के बाद ''ध्रुव'' नाम का शुभ याेग शुरू हो जाएगा। चंद्रमा आज दिन-भर शनि की राशि कुंभ में रहेगा। यहां गाैर करने वाली बात यह है कि दिनभर शुभ याेग बने रहने के बावजूद छह राशि के जातकाें काे थाेड़ा संभलकर रहने की हिदायत दी जा रही है। आज ऋषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालाें के लिए लाभ के याेग बन रहे हैं लेकिन मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर, और मीन राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है
आज का राशिफलमेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashiमेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज भाग्य आपके साथ है, जो कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रहे आज किसी पर भी आंख मूंदकर आपको विश्वास नहीं करना है। आज जीवन साथी से मन की बातें करें। परिवार को समय दें। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपका सम्मान करेंगे। आज आपको ऐसा सुनने को मिल सकता है जैसा आप चाहते हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन में समय लगाएं आज की गई मेहनत भविष्य में काम आने वाली है
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज तनाव से मुक्ति मिलेगी। आपका पुराना फंसा हुआ पैसा आज वापस लौटने के योग बन रहे हैं। आज कार्य की अधिकता रहेगी। छुट्टी का दिन होने के बावजूद आपको सामान्य दिनाें से अधिक काम करने पड़ सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि आपको मेहनत के अनुरूप फाले ना मिले लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज पारिवारिक जीवन में इच्छाओं की कमी हो सकती है लेकिन इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है आज मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुनें और गाय को अपने हाथों से रोटी दें।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashiमिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। मित्रों से आज आय के साधन भी बनेंगे। आज मित्रों के साथ आपका समय भी अच्छा बीतने वाला है। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज अपने प्रेम को दर्शाने का सही वक्त है। कार्य क्षेत्र में भी आज सामान्य समय बीतने वाला है आज जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपकाे को मिलने वाला है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashiकर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज इच्छाओं को काबू रखना होगा। आज खर्च के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। इसलिए कुछ भी खरीदने से पहले सावधानी बरतें, जिन वस्तुओं की अभी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है उन्हें खरीदने से बचें। अगर आप की शादी अभी नहीं हुई है तो आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज बेकार की बातों से थोड़ा बचकर रहने की आवश्यकता है। आज कोई प्रिय आपको इस बात का एहसास करा सकता है कि आप उसके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। आज अच्छी नींद आप लेंगे इससे आपका तन मन तरोताजा हो जाएगा। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashiसिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन चिंताएं आज आपको घेर सकती हैं। इन चिंताओं से बचने के लिए अच्छा सोचें अच्छा संगीत सुनें। आज धन लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं। अचानक धन लाभ आपको हो सकता है। आज किसी कार्यक्रम में भी शामिल होने का मौका आपको मिल सकता है। आज अपने प्रिय के साथ समय बिताने की योजना बना सकते हैं। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है आज सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी होगी किसी दूसरे व्यक्ति की गलती का खामियाजा भी आज आपको भुगतना पड़ सकता है
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashiकन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशी और उल्लास वाला है लेकिन परिवार में मामूली बातों को लेकर तनाव हो सकते हैं। इसलिए पारिवारिक सदस्यों से बहस करने से बचें। अगर आज बाहर घूमने की योजना बनाई है तो अच्छा समय बीतने वाला है। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। रोमांस के लिए भी आज का दिन अच्छा है । आज कुछ बदलाव ऐसे होंगे जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए और अपनी योग्यता को परखना चाहिए। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है। इससे आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज धन लाभ के साथ योग आपके लिए बने हुए हैं। आज धन हाथ में आते ही आप खर्चों की योजना बना लेंगे लेकिन आपको आज भविष्य के लिए बचाने की आवश्यकता है। आप अक्सर धन को जल्दी ही खर्च कर देते हैं जो आपके भविष्य के लिए उचित नहीं है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अपनी कोई भी गोपनीय बात आज दूसरों को बताने से बचें। आज आपको अपने आप से बात करनी चाहिए अपने व्यक्तित्व को बेहतर करने के लिए आकलन करना बेहद जरूरी है आज आईने के सामने खड़े होकर खुद से बात करें। ऐसा करने से आपमें आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashiवृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कल बेहतर है। आज गलत सूचनाएं पूर्वाग्रह बना सकती हैं। आज जो लाभ आपके लिए दिखाई दे रहे हैं वह भी टल सकते हैं। इसलिए आज अपने व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता बनाए रखिए । आज आपको टैक्स और भविष्य निधि जैसे मामलों पर गौर करनी चाहिए जीवनसाथी से मन की बातें करने का समय है। कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह जरूर कर लें।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashiधनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन एक परीक्षा की तरह है। आप काफी सहनशक्ति वाले व्यक्ति हैं लेकिन आज हालात आप की परीक्षा ले सकते हैं। आज दिल से कोई भी फैसला करने से बचें और हर निर्णय करने से पहले दिमाग का इस्तेमाल करें। तर्क करें आज आपके जीवन में कुछ नई घटना हो सकती है जो आपके व्यक्तित्व और आर्थिक लाभ के लिए बेहद अच्छी साबित होगी। आज किसी को भी बिना पूछे सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है। आज कम बोलना बेहतर रहेगा। अगर यात्रा कर रहे हैं तो अपने जरूरी सामान का ध्यान रखें आज जरूरी कागजात खोने की आशंका आपके साथ बनी हुई है। आज छुट्टी का दिन कब बीतेगा आपको पता भी नहीं चलेगा और सामान्य दिनों से अधिक कार्य आज आपको करने पड़ सकते हैं आप घरेलू कार्यों में फंसे रहेंगे।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashiमकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज बेवजह के तलाव आप पर हावी हो सकते हैं। बहस करने से आज आपको बचना है। गुस्सा करने से भी आज आपको बचना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो परिवार में ही कलह हाे सकते हैं। आज कोई भी निर्णय अनुमान के अनुसार नहीं करना है। भविष्य के गर्भ काे लेकर लगाए गए अनुमान गलत साबित होंगे। अगर यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहिएगा। सड़क पार करते समय भी सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवन साथी से भरपूर सहयोग और प्यार आज आपको मिलने वाला है। आज आलस भी आपको घेरने की कोशिश करेगा। आज तुलसी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashiकुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन आज शारीरिक रूप से आप खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आज कार्यों की अधिकता आपके लिए रहेगी आज निवेश करने से भी आपको सावधान रहना चाहिए। जल्दबाजी में किया गया निवेश अच्छे रिटर्न नहीं देने वाला है। आज आपको दूसरे लोगों से प्रेम भरा व्यवहार करना होगा। आज आर्थिक लाभ के याेग आपके लिए बन रहे हैं। आज वाणी में भी मधुरता बनाए रखें आज कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर पहुंच सकते हैं। इससे आपके प्रोग्राम गड़बड़ा जाएंगे आज अनुशासन बेहद जरूरी है। आज समय है अपने जीवन में नई योजनाएं लागू करने का। आज तुलसी काे अपने हाथाें से पानी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashiमीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है भाग्य आज मीन राशि वालों के साथ हैं। आज आपके सारे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज अनोखी ऊर्जा आप अपने तन मन में महसूस करेंगे। आज पोस्टपेड योजना से घर का कोई सामान आप खरीद सकते हैं। ऐसे सौदों में आज आपको लाभ होने वाला है, जिनकी कीमत भविष्य में दी जाती हो। आज परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है जीवनसाथी से भी भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है। आज बच्चों के साथ समय बिताएं बच्चों से बातें करें और उनके मन की बातें जानने की कोशिश करें
Published on:
21 Oct 2018 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
