
rashifal 18 march 2019
aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्योतिष विद्या के अनुसार राशिफल हमारे दैनिक कार्यों से लेकर भाग्य तक की रेखाओं को रेखांकित करता है। गुरुवार आज 22 नवंबर 2018 को दिन का श्रीगणेश "वरियाँ" नाम के शुभ योग के साथ हो रहा है। आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। खास बात यह है कि आज का दिन भले ही मंगलवार ना हो लेकिन आज सभी मंगल कार्य किए जा सकते हैं। दिन में एक अशुभ योग भी दिखाई दे रहा है लेकिन इसका असर राशियों पर बहुत अधिक नहीं पड़ेगा। आज प्रमुख रूप से सभी राशियों वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है और किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं आज क्या कहता है सभी 12 राशियों का राशिफल और कैसा रहेगा इन राशि के जातकों का भविष्य। आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ से जानिए सभी राशियों का राशिफल
आज का राशिफलमेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों को आज किसी से भी द्वेष नहीं करना है। आज नकारात्मक विचारों से आपको बचकर रहना है और बुराई में भी अच्छाई तलाशने की आज कोशिश आपको करनी है। आज सकारात्मक भाव से ही आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आज कुछ आर्थिक परेशानियां आपके कार्यों के बीच में आ सकती हैं लेकिन इनसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अच्छी बात यह है कि आज आपकी राशि में भरपूर प्रेम दिखाई दे रहा है। आज जीवन साथी से और परिवारजनों से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज आप बुद्धि माता का प्रयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे। आज अध्ययन का दिन है। आज अच्छा साहित्य पढ़ने से आपके व्यक्तित्व का विकास होगा और आप गुणी बनेंगे। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पहले से किसी बीमारी से परेशान है तो आज आपको उसमें राहत मिलेगी। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। ध्यान रहे आज खर्च की आशंका आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए जरूरी है कि खर्च करते समय सावधान रहें। अगर आप बिना सोचे समझे आज खर्च करते हैं तो इससे आपके आर्थिक गणित बिगड़ सकते हैं। आज आपके मन में प्रेम के लड्डू फूटेंगे, लेकिन यह बातें आपको अपने मन में ही रखनी होंगी। अपनी गोपनीय बातें दूसरों को बताना अच्छा नहीं है। आज जीवन साथी से मन की बातें करें। आज प्रेम के प्रस्ताव भी आपके पास आने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज आप भविष्य के लिए योजना बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे वर्तमान में जीने का समय है। आज भाग्य आपके साथ है। आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। इसलिए वर्तमान पर ध्यान लगाएं, भविष्य की चिंता आज ना करें। आज मामलों में समय ना बिताएं जो आपके जीवन में सीधे हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन आज आपके व्यवहार में गुस्से की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। आप पिछले कुछ दिनों से अधिक गुस्सा कर रहे हैं लेकिन इस गुस्से से आप अपना ही नुकसान करेंगे। इसलिए अपने हृदय में प्रेम को स्थान दें। दूसरों को ऐसा मौका ना दें जो वह है आप के विरोध में खड़े हो सकें। आज प्रिय से दूरियां आपके मन को परेशान कर सकती हैं। आज दोपहर बाद आपको कोई अच्छा तोहफा भी मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट हो सकती है। यह पल आपके लिए खुशी देने वाला होगा। गणेश जी कहते हैं कि आज आप सभी का मन जीत लेंगे और मित्रों के साथ भी आज आपका अच्छा समय बीतने वाला है। ध्यान रहे आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है और गलत सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास भी आज आपको नहीं करना है। ऐसा करने से कन्फ्यूजन हो सकते हैं। बेवजह के तनाव खड़े हो सकते हैं। आज तुलसी जी काे अपने हाथाें से पानी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज अच्छे योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलेंगे लेकिन ध्यान रहे, आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जब आप घर से बाहर हो तो खाने-पीने की वस्तुओं में ध्यान रखें। आज बाहर का खाना आप के लिए उचित नहीं है इससे पेट के विकार हो सकते हैं। अगर आप बैठकर ही काम कर रहे हैं तो आज थोड़ा चलना फिरना भी जरूरी है। आज बच्चों के प्रति दोस्ताना रवैया आपको अपनाना चाहिए। बच्चों से मन की बातें करें। आज दिन भर आप का मन चंचल बना रहेगा। कार्यों की अधिकता आज हो सकती है। ऐसा हो सकता है कि आपको छोटे छोटे कार्यों के लिए अधिक मेहनत करनी पड़े लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज दोपहर बाद शरीर को आराम भी दीजिए। आज जीवन साथी से विवाद होने की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए बेवजह की बहस करने से बचें आज भगवान श्री गणेश का ध्यान कीजिए आपके सभी कष्ट दूर होंगे और जीवन में खुशियां आएंगी
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य है आज अपने शाैंक को दाेहराएं। आप लगातार काम करके जीवन रस को खत्म कर रहे हैं। लगातार तनाव से भी आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा समय अपने लिए निकालें जाे चल रहा है उसे चलने दें कुछ बातें ईश्वर पर छाेड़ देनी चाहिंए। आज खुद से बातें करें। परिवार को समय दें। बच्चों से बातें करें आज उन कार्यों को करें जिनको आपका मन कहे। ध्यान रहे आज भाग्य आपके साथ है लेकिन बेवजह के खर्चों से आपको बचना है। आज जल्दबाजी में भी कोई निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। आज किसी सामाजिक प्रोग्राम में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा जहां आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से होगी जाे आपके जीवन की दिशा को बदलने में सहायक साबित हो सकते हैं। आज जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। अगर किसी तरह का शक आप दोनों के बीच जन्म ले रहा है तो इस पर बैठकर बातें करें और कंफ्यूजन दूर करें। ऐसा नहीं करने से आपको आगे चलकर परेशानियां हो सकते हैं।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन आज नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश करेंगे। इसलिए विचारों में सकारात्मकता बेहद जरूरी है। आज अपना ध्यान सकारात्मक ऊर्जा में लगाएं। आज मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आप बेवजह की चिंताओं में अपना समय खराब कर रहे हैं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक दोनों नुकसान पहुंच रहे हैं। इसलिए चिंता छोड़ें और कार्यों पर ध्यान दें। मन लगाकर कार्य करें और धैर्य बनाए रखें। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन कर्म प्रधान है। इसलिए कर्म करना बेहद जरूरी है। आलस छोड़कर काम कीजिए अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है। आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन कार्यों में लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आएगा लेकिन ऐसे में रिएक्शन करने से बचें शांत रहे।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए दिन आज बेहतर है। आज लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन लाभ अपने साथ खर्च भी लेकर आया है। इसलिए अगर आपने खर्च में कटौती नहीं की तो लाभ दिखाई नहीं देगा। ऐसे में अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। आप उन वस्तुओं को खरीद रहे हैं जो आपके लिए अभी बहुत ज्यादा आवश्यक नहीं है। इससे आप भविष्य के लिए अधिक धन सेव नहीं कर पाएंगे। खरीदारी करते समय अपनी प्राथमिकता तय करना आपके लिए बेहद जरूरी है। आज प्रिय का मन चंचल बना रहेगा आज तीसरा कोई व्यक्ति आप के बीच विवाद कराने की कोशिश भी कर सकता है। आपको हालात समझने होंगे और प्रेम से बातचीत करके मामलों को ठीक करना होगा। आज अगर प्रिय को गुस्सा आता है तो आपको शांत रहने की जरूरत है। अगर दोनों ही गुस्सा कर बैठे तो हालात बिगड़ सकते हैं।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज कार्यों के अधिकता रहेगी लेकिन अच्छी बात यह है कि आज अनोखी ऊर्जा से आप खुद को भरा हुआ पाएंगे। आज इस ऊर्जा के बल पर आप सभी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। आज कुछ रचनात्मक करने की जरूरत है। आप पिछले कई दिनों से अगर नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। अच्छा है आज कोई भी नया कार्य आप शुरू कर सकते हैं। आज रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अच्छा समय है। जो आपके पुराने कार्य रुके हुए हैं आज उनको समय से पूरा कर लें। आज नए कार्यों की शुरुआत करने से अच्छा है कि पुराने कार्यों को पूरा किया जाए। आज आपकी राशि में कार्य पूर्ण किए जाने के योग दिखाई दे रहे हैं। इसलिए रुके हुए कार्यों पर ध्यान लगाना उचित है।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज सुबह से दोपहर तक का समय आपके लिए सावधानी बरतने का है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज निवेश करने से बचें। आज किया गया निवेश भविष्य में लंबे समय तक आपको लाभ देने वाला नहीं है। आज आपनाे से आपको ऐसी खबर मिल सकती है जो आपके लिए अच्छी होगी और पुरानी आपके चली आ रही परेशानियां कम हो जाएंगे। आज कुछ ऐसे कार्यक्रमों में आपको शामिल होने का मौका मिल सकता है जहां से आपको लाभपरख जानकारियां मिलेंगी। इन जानकारियों से आप अपने भविष्य को और बेहतर बना सकेंगे। आज परिवार को समय दें। बच्चों से मन की बातें करें और शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने निकले ऐसा करने से रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और पिछले दिनों से जो अनबन चल रही है। वह भी खत्म होगी आज किसी ऐसे पुराने मित्र से भी आपकी मुलाकात हो सकती है, जो पुरानी यादों को ताजा कर देगा।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज अचल संपत्ति में निवेश करने का समय है। अगर आप पिछले कई दिनों से घर मकान या प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज निवेश कर सकते हैं। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन जीवन साथी के साथ विवाद हो सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें आज घर में छोटी-छोटी बातों पर करें होने से आप परेशान हो सकते हैं। इसलिए आज घरेलू बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। आज भाग्य आपके साथ है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना आज आपके लिए उचित नहीं है। कोई भी निर्णय करते समय सीनियर से सलाह कर लें। आज आपके करीबी लोगों से या किसी परिवार के सदस्य से ऐसी गलती हो सकती है जिससे आप परेशान हो जाएंगे। अगर ऐसा हो तो जान ले यह ईश्वर की मर्जी थी और ज्यादा परेशान ना हों। आज कार्य में मन लगाए खुद को व्यस्त रखें आै मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें। आपके जीवन में खुशियों का संचार होगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय आज आपको रफ्तार से बचना चाहिए। लंबी यात्रा भी आज आपके लिए उचित नहीं है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है और जीवन साथी से छोटी-छोटी बातों पर अनबन होने की आशंका दिखाई दे रही है। इसलिए प्रेम को बढ़ाने के लिए कोई तोहफा और जीवनसाथी को आप दे सकते हैं। आज बच्चों से जितनी उम्मीद आपने लगा रखी है उतना रिजल्ट नहीं मिलेगा। इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बच्चों से मैत्रीय व्यवहार करें और उनसे बातें करते हुए उनके मन को टटोलने की कोशिश करें। बच्चों को आज प्रेम से समझाएंगे तो उन्हें बात समझ में आ जाएगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आज सामान्य लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आज अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। ध्यान रहे आज कुत्ते को भूल कर भी आपको लात नहीं मारनी है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया है लेकिन आज आपको ना कहना भी सीखना चाहिए। आप किसी भी काम के लिए मना नहीं कर पाते हैं। इस वजह से भी परेशान रहते हैं। आपके दोस्त भी आपके इस व्यवहार का पूरा लाभ उठाते हैं। इसलिए ना कहना भी सीखें। जहां तक आपको लगे मदद कीजिए लेकिन जब आपको ऐसा लगे कि आपके बस में यह कार्य नहीं है तो सीधे ना कहिए। इससे रिश्ते खराब नहीं होंगे। आज घर आने वाले मेहमान का स्वागत करना ना भूले। आज किसी को भी ऐसी बात आपको नहीं कहनी है जो आघात पहुंचाने वाली हों। ध्यान रहे आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। हस्ताक्षर करते समय कागजात को अच्छी तरह से परख लें-पढ़ लें। अगर आप आज निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन सोच समझ कर ही सही जगह निवेश करना आज आपके लिए उचित होगा।
Published on:
22 Nov 2018 08:07 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
