
Rashifal
आज का राशिफलमेष राशि | aaj ka Rashifalmesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
23 दिसंबर का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य से कम बेहतर है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। संयमित रहने की आवश्यकता और स्वास्थ्य के प्रति भी आपको आज सचेत रहने की आवश्यकता है। आज बाहर का खाना आप के लिए उचित नहीं है आज किसी से भी गणना करना सही नहीं है। आज छुट्टी का दिन होने के बावजूद दैनिक कार्यों में आपका दिन बीतेगा और छोटे छोटे कार्यों के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज वाणी में मधुरता आपको बना कर रखनी है। आज आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं लेकिन लालच बस और जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान दायक हो सकते हैं। संतान की ओर से चल रही चिंताएं आज कम होंगी और दोपहर बाद किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। परिवार को समय में बच्चों से बातें करें। आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की भी आवश्यकता है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा कभी गुस्सा तो कभी खुशी के पल आज दिन भर आते रहेंगे। परिवार में किसी वरिष्ठ जन का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। आज आपका मन मीठे की आेर रहेगा लेकिन खाने-पीने की वस्तुओं में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं पिछले दिनों से जो आर्थिक कमी आप महसूस कर रहे थे उसमें आज आपको राहत मिलेगी। आज गाय को अपने हाथों से गुड़ खिलाएं इससे आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आत्मविश्वास है। आप खुद को मरा हुआ पाएंगे। आज लोग आपको सुनेंगे और आपकी बातों का प्रभाव भी उन पर पड़ेगा। इसलिए बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करना बेहद जरूरी है। आज परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन रफ्तार से आज आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। आज सड़क पार करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन धैर्य की कमी आज आपके विचारों में दिखाई देगी। इसलिए आप हर कार्य में जल्दबाजी करते हुए नजर आएंगे। आज सीनियर से बहस करना आपके लिए उचित नहीं है। आज ट्रांसफर की आशंकाएं आपके रास्ते में दिखाई दे रही हैं। आज खर्च किया सकता भी आपके साथ बनी हुई है इसलिए खरीदारी करते समय खर्च करते समय सावधान रहें। उन वस्तुओं खरीदने से बचे उनकी अभी आपको बहुत अधिक आवश्यकता नहीं है।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा है आज परिवार की दूसरी महिला से आपको आर्थिक लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं दैनिक कार्यों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और छोटे छोटे कार्यों के लिए आज अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज दोपहर बाद कुछ तनाव भी आप महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम को घर पर मेहमानों का आगमन होगा जिससे परिवार का माहौल बेहतर हो जाएगा।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चे वाला है आज छुट्टी के दिन आप खूब खर्च कर सकते हैं इससे आपके सेविंग अकाउंट में कमी आ सकती है इसलिए आपको आज खर्च करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आज वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने का समय है आज भाग्य आपके साथ है इसलिए नए कार्य शुरू करने से पहले पुराने रुके हुए कार्य को पूर्ण करें। आज संतान के प्रति चल रही चिंता कम होगी और अच्छे समाचार आपको मिलेंगे।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने की योग भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे खर्च की अधिकता भी आपकी राशि में आज दिखाई देती है। इसलिए खर्च करते समय आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति से बहस करने से बचें आज वैचारिक मतभेद विवाद का कारण बन सकते हैं।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित सभावाला रहेगा आज पल भर में गुस्सा आपको आएगा तो अगले ही पल आप खुश भी दिखाई देंगे। पारिवारिक समस्याएं आज आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं आज आपके आसपास का माहौल भी आपको बेहतर नहीं लगेगा आपको परेशानियां उठानी पड़ सकती है और छोटे-मोटे कार्यों के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज छुट्टी का दिन होने की वजह से आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे आज घर पर आने वाले सभी मेहमानों का आदर सत्कार करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज चिंताएं आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा एक जगह नहीं लगेगा आज मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए आज आत्मविश्वास में भी आप कमी महसूस कर सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें। बातचीत में शब्दों का चयन ठीक से करें। आज गुस्सा आपके लिए उचित नहीं है यात्राएं भी आपकी राशि में दिखाई देती है जो लाभकारी रहेगी।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है अगर आप पिछले कई दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आपका यह सपना पूरा होगा अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज किया गया अध्ययन भविष्य में लंबे समय तक आपके काम आने वाला है जीवनसाथी से आज मतभेद होने की आशंका की राशि में दिखाई देती हैं इसलिए छोटी छोटी बातें पारिवारिक मामलों में भी हस्तक्षेप करने से आज आपको दूर रहना चाहिए।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है आज आपको ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आप मानसिक रूप से तैयार नहीं होंगे जो आपको अच्छे नहीं लगेंगे लेकिन इन परिस्थितियों में आपको विवाद करने से बचना है आज किसी पुराने मित्र के सहयोग से आपको रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी से भी घृणा आपको नहीं करनी चाहिए कानूनी मामलों में आपको आज बचकर रहना है और दूसरों के विवादों में भी आपको आगे बढ़ने की आवश्यकता नहीं है जब तक कोई ना कहें किसी को सलाह देना आज आपके लिए उचित नहीं है।
Published on:
23 Dec 2018 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
