
Rashifal
aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) बुधवार आज सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर पंचग समाप्त हाे जाएंगे। आज का राशिफल सभी राशि वालाें के लिए खास है। आकाश दीपकान यज्ञ आज प्रारम्भ हाे रहा है। आज चंद्रमा अपनी राशि बदल रहा है। चंद्रमा आज 16 कलाआें के साथ ब्रहस्तपि की राशि मीन से निकलकर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेगा। आज दिनभर ''वज्र'' ना मका अशुभ याेग रहेगा। इसलिए आज सभी राशियाें काे वालाें काे थाेड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आईए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला आज का दिन आईए जानते हैं सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं प्राेफेसर राघेंद्र स्वामी
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। कोई भी कार्य करते समय जीवन साथी से सलाह ले सकते हैं। आज दैनिक कार्य भी परेशानी भरे हो सकते हैं लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए आपके सारे रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) वृष राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका दिल प्रसन्न रहेगा। परिवार के जनों का पूर्ण सहयोग आज आपको मिलने वाला है लेकिन ध्यान रहे आज संतान के प्रति चिंताएं बढ़ सकती हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं आज बढ़ सकती हैं। आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है। दूसरों को सम्मान दीजिए आज मधुलता वाणी में बनाए रखने का दिन है घर से निकलने से पहले गाय को अपने हाथों से रोटी दें।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज आप अनोखी उर्जा अपने अंदर महसूस करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा पारिवारिक समस्याएं आएंगी लेकिन उनका सामना आप आसानी से कर लेंगे। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इसलिए दवाओं का ध्यान रखें नियमित रूप से दवाई देते रहें आज तुलसी को पानी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। माता पिता का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। इसलिए गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। बहस करने से आज आपको बचना चाहिए।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आत्मविश्वास की कमी आप अपने अंदर महसूस करेंगे कार्यक्षेत्र में विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे आज आपकी दिनचर्या भी गड़बड़ा सकती है। आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है लेकिन इसे परेशान या तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है कर्म करते रहिए भविष्य में कर्म का फल जरूर मिलेगा।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए आज राशिफल शांति का संदेश लेकर आया है लेकिन बोलचाल में आप को संयमित भाषा का आज प्रयोग करना होगा। आज वाणी में मधुरता बेहद आवश्यक है ऐसे बोल आपको नहीं बोल रहे हैं जो दूसरों के दिल को दुखा दें। आज इनकम में कमी होने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। आज प्रभु श्री राम का स्मरण कीजिए प्रभु श्री राम का स्मरण करने से आपके कष्ट कम होंगे।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। चंचल मन को काबू रखना होगा। आज छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंका है आज बनी हुई है। अगर पिछले लंबे समय से आप अपने सपनों का आशियाना बनाने की योजना बना रहे हैं तो आज यह सपना साकार हो सकता है। आज अपना घर आप खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआत कर सकते हैं आज का दिन आपके लिए बेहतर है मन को शांत रखें विचलित ना होने दें।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज की गई मेहनत किया गया अध्ययन भविष्य में आप के लंबे समय तक काम आने वाला है। आज आपको सामाजिक रुप से सम्मान मिल सकता है। खर्च बढ़ने की आशंका आज आपके साथ लगी हुई हैं। इसलिए खर्च करने से सावधान रहें उन चीजों को खरीदने से बचे जिनकी अभी बहुत आवश्यकता आपको नहीं है।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अलग से भरा हो सकता है। आज सुबह से ही आलस आप को घेरने की कोशिश करेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी आज बिगड़ सकता है लेकिन अच्छी बात यह है कि आज घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होने के योग बने हुए हैं इसलिए आज प्रभु का स्मरण कीजिए। प्रभु के स्मरण करने मात्र से ही आज आपके सारे कष्ट हर लिए जाएंगे दूर हो जाएंगे।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए आज ट्रांसफर के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले लंबे दिनों से ट्रांसफर के लिए सिफारिश कर रहे थे तो आज आप का ट्रांसफर हो सकता है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो अध्ययन का दिन है अध्ययन कीजिए दिन में ध्यान लगाइए अगर आप व्यापारी है तो सामान्य लाभ के योग आज आपके लिए दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है आज दुश्मनों पर विजय पा लेंगे घर परिवार में आज धार्मिक माहौल रहने वाला है। धार्मिक कार्यक्रम होने का योग दिखाई दे रहे हैं परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं आज खर्च की आशंका ही भी आपके साथ बनी हुई है इसलिए खर्च करते समय थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है सड़क पार करते समय भी आज आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिए।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है मानसिक रूप से आज आप को शांति मिलेगी संतान की ओर से चल रही परेशानियां खत्म होगी संतान सुख आज आपको मिलेगा आज अचानक धन लाभ के योग भी आपके लिए बने हुए हैं पैतृक संपत्ति का भी लाभ आज आपको मिल सकता है।
Published on:
24 Oct 2018 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
