
Aaj Ka Rashifal 29 august 2019
29 अगस्त 2019 का गुरुवार का राशिफल। आज अश्लेषा नक्षत्र बन रहा है। आज मघा नक्षत्र भी है। अच्छी बात है कि आज परिघ योग बन रहा है और शिव योग भी है। आज का दिन सभी राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। सभी राशियाें का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
29 अगस्त के राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन अच्छा है। सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त हुए पारिवारिक सदस्यों से प्रेम बढ़ेगा। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। वाणी में मधुरता बनाकर रखें।
29 अगस्त आज का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
जिन लोगों को पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। आपका उधार पैसा वापस लौटने के योग बने हुए हैं। आज अध्धयन कीजिए, अध्धयन से आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। मित्रों की सहायता से आपको आज धन प्राप्त होगा। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखें। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
Rashifal 29 अगस्त मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
दिन सामान्य से कम बेहतर है। कुछ कठिनाइयां आज आपको उठानी पड़ सकती हैं। चिंताएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। अगर आप बेरोजगार हैं, नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज मित्रों के सहयोग से आपके रास्ते खुलेंगे। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें सामान्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों से बहस करने से बचें। बहस विवाद का कारण बन सकती है। आत्मविश्वास आज आपका बढ़ेगा। आपके आसपास का माहौल आप के अनुरूप है। सीनियर का सहयोग प्राप्त हो रहा है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर है।
29 अगस्त का राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
जो भी कार्य आप करेंगे, उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। नया कार्य शुरू करने से अच्छा है पुराने रुके हुए कार्यों में गति लाई जाए। आज धैर्य बनाए रखिए। अति उत्साह में कोई भी कार्य करना उचित नहीं रहेगा। आपको लुभावने प्रस्ताव मिलेंगे लेकिन सही से उनका चयन करना आपकी जिम्मेदारी होगी। दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है।
Horoscope 29 अगस्त कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों को आज सचेत रहना होगा। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। आज चिंताएं बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां अचानक आपको परेशान कर सकती हैं। दोपहर तक का समय आपके लिए कठिन है। आज सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन अच्छी बात यह है कि आय के साधन बढ़ेंगे।
29 अगस्त का राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों को आज अपने मन की बात सुननी चाहिए। अगर आप एक ही तरह का कार्य कर रहे हैं तो इससे आपके मन में कार्य के प्रति उदासीनता घर कर सकती है। इसलिए आज कुछ नया करने का समय है। कुछ रोचक कर सकते हैं। चिड़चिड़ापन हावी होने की कोशिश कर सकता है। सकारात्मकता के साथ आगे बढ़िए आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
29 अगस्त का राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
29 अगस्त का राशिफल कहता है कि आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। मित्रों का सहयोग आज आपको प्राप्त हो रहा है। वृश्चिक राशि वाले आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी लेकिन जल्दबाजी करने से बचना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है।
29 अगस्त 2019 का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौती भरा है। मन अशांत हो सकता है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस भी आज आप को घेरने की कोशिश करेगा। अगर आज आप प्रगति चाहते हैं तो आलस को त्याग दें। अपने कार्यों पर ध्यान दें। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी आपको प्राप्त होगा।
29 अगस्त का राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा है। आज भाग्य का साथ मकर राशि वालों को मिल रहा है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप नहीं नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। परिवार को समय दीजिए आज अचानक खर्च की आशंका आपकी राशि में बनी हुई है।
29 अगस्त का राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा है। आज छोटी-छोटी बातों पर कुंभ राशि वालों काे गुस्सा आ सकता है लेकिन गुस्सा आज उचित नहीं है। गुस्से से आपको बचना चाहिए। आज आपका कानूनी पक्ष भी कमजोर है। अच्छी बात यह है कि रोजगार के अवसर आपके सामने आज जाएंगे। आज अच्छे प्रस्ताव आपको मिलेंगे लेकिन समय से उन प्रस्ताव को पहचानकर स्वीकार करना आपके विवेक पर निर्भर होगा। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं।
29 अगस्त का राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। अगले ही पल आपको ऐसे समाचार प्राप्त होंगे जो आपको खुश कर देंगे। ऐसे में आपको संतुलन बना कर रखना होगा। स्वभाव में निरंतरता जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो दूसरों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह बन सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
Published on:
29 Aug 2019 08:05 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
