
rashifal 12 march 2019
aaj ka Rashifal 30 may 2019 गुरुवार आज ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी है। आज रेवती नक्षत्र बना हुआ है। अच्छी बात यह है कि आज आयुष्मान योग बना हुआ है। इस शुभ योग से अच्छे काम बनेंगे। दोपहर के बाद सौभाग्य योग भी शुरू हो जाएगा। आज दाे-दाे शुभ योग होने की वजह से आज का दिन ज्योतिष विद्या के अनुसार अच्छा रहने वाला है। चंद्रमा मीन राशि में है जो रात में मेष राशि में चला जाएगा। तो आइए जानते हैं ग्रहों की चाल और बन रहे योग आपकी राशि को किस तरह प्रभावित करते हैं। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।
राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
कार्यों की अधिकता रहेगी। आज सामान्य से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन कठिनाई वाला हो सकता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। परिवारजनों का सहयोग मिला मिलेगा वाणी में मधुरता बनाकर रखें। रुके हुए कार्यों में गति आएगी
राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज अच्छे परिणाम आने वाले हैं। दोपहर बाद अच्छी खबर आपको मिलेगी। आय में वृद्धि होने के योग भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज आपको गुस्से से बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आज व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता बनाकर रखें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज गाय काे अपने हाथाें से राेटी देना आपके लिए शुभ है।
राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज का दिन अच्छा है। भाग्य आज आपके साथ है। पिछले कुछ दिनों से जो परेशानियां आप झेल रहे हैं उनमें कमी आएगी लेकिन नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दोपहर के समय कुछ कठिनाइयों का सामना आपको करना पड़ सकता है लेकिन अच्छी बात यह है कि आज सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है।
आज का राशिफलकर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
दिन अच्छा बीतेगा। आज अनोखी ऊर्जा से आप भरे रहेंगे। कार्यों की अधिकता होने के बावजूद शारीरिक थकान महसूस नहीं करेंगे। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति या स्त्री से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। नया वाहन खरीदने की सोच योजना बना रहे थे तो आज खरीद सकते हैं
राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन आज व्यवहार में जल्दबाजी रहेगी। ध्यान रखें आज धैर्य बेहद आवश्यक है। माता पिता से बहस करने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं। इसलिए आज व्यवहार में सरलता बनाकर रखनी है। गुस्सा करने से आपको बचना है। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आपका भाग्य उदय होगा
राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
गुस्से की अधिकता आज दिखाई दे रही है। इसलिए आपको गुस्सा करने से बचना होगा। गुस्से में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए जल्दबाजी ना करें आज पारिवारिक जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतनी है आज सड़क पार करते समय भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है
राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन आज आपको अपनी वाणी से ऐसे कोई भी शब्द दूसरों को नहीं कहने हैं जो दूसराें काे आघात पहुंचाते हाें, बुरे लगते हाें। आज व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आज खर्च की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। सामान्य से अधिक खर्च करना या उन वस्तुओं को खरीदना जिनकी अभी आपको बहुत अधिक आवश्यकता नहीं है, उचित नहीं रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहना होगा
राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन निराशा के भाव हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। खर्च की आशंकाएं भी आपके साथ लगी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। उन वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी अभी आपको आवश्यकता नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।
राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों की राशि में आज कर्म प्रधान है लेकिन आलस आपको घेरने की कोशिश कर सकता है। सुबह से ही आलस आप को घेरने की कोशिश करेगा और नकारात्मक विचार भी आप को घेरने की कोशिश करेंगे। अपने कार्याें पर ध्यान दें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। खाने पीनी की वस्तुओं में भी सावधानी बरतनी है।
राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन आज आपको थोड़ा सा संयमित रहना होगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। आपके परिवार में चंचलता रहेगी तेजी रहेगी लेकिन तेजी से आज आपको बचना है आज जो भी कोई निर्णय आप करें सोच-समझकर निर्णय करें अपने ही कुछ लोग आप को छलने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए मिल रही सूचनाओं को भी पुष्ट करना जरूरी है। त्वरित प्रक्रिया आपके लिए आज उचित नहीं है।
राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा लेकिन नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हावी होने की कोशिश कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है आज नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन कठिनाई भरा हो सकता है। आज सीनियर से विवाद करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। बहस करने से बचें। व्यवहार में सरलता बनाकर रखें अपने कार्यों के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है।
राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। भवन सुख के योग आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से नया घर खरीदने की कोशिश कर रहे थे योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया घर खरीद सकते हैं नया घर खरीदने के लिए प्रक्रिया बढ़ा सकते हैं आज आपकी राशि में भाग्य का साथ है जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन जीवन साथी से विवाद होने की आशंकाएं बनी हुई है इसलिए बहस करने से बचना है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम
Published on:
30 May 2019 07:42 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
