
rashifal
aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्योतिष विद्या के मुताबिक आज 30 अक्टूबर काे सभी राशियाें का राशिफल महत्वपूर्ण है। आज कुंभ, मीन आैर वृष राशि वालाें काे अचानक लाभ के याेग बन रहे हैं। कुछ राशि वालाें काे अपने स्वास्थ्य के प्रति थाेड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आईए जानते हैं आज किस राशि के जातकाें के चमक रहे हैं सितारें आैर किनकाें रहना हाेगा खर्च करते हुए सावधान बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी। आईए विस्तार से जाने 30 अक्टूबर 2018 का दैनिक राशिफल
आज का राशिफलमेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। खाने पीने की वस्तुओं में ध्यान रखना होगा। आज मीठा खाने के लिए आपका मन करेगा लेकिन सावधान रहिएगा। आवश्यकता से अधिक मीठा खाना आज आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। आज भावनाओं को नियंत्रण में रखना होगा। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। तुलसी जी को अपने हाथों से पानी देना आज आपके लिए शुभ है लाभ हाेगा।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है । आज जमा पूंजी में कमी आ सकती है खर्चों की आशंका आपके साथ बढ़ी हुई हैं। ध्यान रहे उन वस्तुओं को खरीदने से बचे जिनकी अभी बहुत आवश्यकता आपको नहीं है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में बिगड़ आवश्यकता है। इसलिए ध्यान रखें आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए दिन संतोषजनक रहने वाला है मानसिक रूप से आज आपको राहत मिलने वाली है लेकिन नकारात्मक विचार आपके आसपास रहेंगे इसलिए विचारों में सकारात्मकता आज बेहद जरूरी है। जीवन साथी से बात करें जीवन साथी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने की आशंका है कि आज आपकी राशि में दिखाई दे रही है आज किसी से भी इंसान ही करनी है वाणी में मधुरता बनाए रखें
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों का दिन है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा धार्मिक यात्राएं भी आज आपको करनी पड़ सकती है। आज परिवार में भी मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आज आपके आसपास कुछ एेसा घटित होगा जिससे आप खुद काे असहज महसूस कर सकते हैं लेकिन भाग्य आज आपके साथ है। धैर्य से अच्छे फल मिलने वाले हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कम बेहतर रहेगा। आज दैनिक कार्यों में कठिनाइयां आपके सामने आ सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज रोजगार के अवसर आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है और रोजगार के अवसर भी आपके सामने आएंगे। इसमें भी कोई मित्र आपका सहयोग करेगा। आज कुत्ते को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन आप महसूस कर सकते हैं। खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें नौकरी में सीनियर से बहस नहीं करनी है मतभेद हो सकते हैं। आज जो भी काम आपको मिले उसे पूरी लगन मेहनत और ईमानदारी के साथ पूर्ण करें। दोपहर बाद आपको कोई अच्छा समाचार मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आज तुलसी जी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शांत रहने का दिन है आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है लेकिन गुस्से पर काबू रखना बेहद जरूरी है। सीनियर से बहस नहीं करनी है आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी जिसे आपका मूड बेहतर हो जाएगा। आज दोपहर तक मन में नकारात्मकता भरे विचार आएंगे मन को एकाग्र और सकारात्मकता की ओर ले जाने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य है अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है। अध्ययन में मन लगाएं नौकरी में ट्रांसफर के योग आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र के स्थान में बदलाव हो सकता है। आज आय के साधन बढ़ेंगे लेकिन साथ ही साथ खर्चा भी लेकर आएंगे। खर्चा और आए दोनों के ही बढ़ने के योग आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। इसलिए खर्चा करते समय में गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन निराशाजनक साबित हो सकता है। मन में निराशा वादी भाव आ सकते हैं चिड़चिड़ापन भी आप स्वभाव में महसूस कर सकते हैं इससे निबटने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए आज हनुमान जी आपके सारे कार्य पूर्ण कर देंगे। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं परिवार को समय में बच्चों से बातें करें शाम तक सब सामान्य हो जाएगा
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा है। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां आप पर बढ़ सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप थोड़ा सचेत रहने की आपको आवश्यकता है। आय के स्रोत बढ़ेंगे लेकिन नौकरी में ट्रांसफर के योग भी आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज कार्य क्षेत्र का स्थान बदल सकता है आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए जन सामान्य से बेहतर है। आज रोजगार के अवसर कुंभ राशि वालों के लिए बने हुए हैं मित्र का सहयोग आज आपको मिलेगा आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रहा है कार्यक्षेत्र में मामूली समस्याएं आ सकती हैं लेकिन आप सभी समस्याओं से निपटने की अनोखी शक्ति आज रखते हैं आज किसी से भी आपको नहीं करनी है। जितना सम्मान आप दूसरों को देंगे उससे अधिक सम्मान आपको मिलने वाला है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है अपना ध्यान में ध्यान लगाएं दादा इलाही संपत्ति से आज आपको लाभ मिलेगा रहन-सहन में आपको थोड़ा कष्ट हो सकता है लेकिन इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बहस करने से बचे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से परिवार से बातें करें
Updated on:
30 Oct 2018 11:24 am
Published on:
30 Oct 2018 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
