
Rashifal
आज का राशिफल 31 दिसंबर 2018। साल के अंतिम दिन क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए साल का अंतिम दिन। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ। ज्योतिष विद्या के मुताबिक 31 दिसंबर यानी वर्ष 2018 का आखिरी दिन मुग्दर नाम का एक अशुभ योग अपने साथ लेकर आया है। पंचाग के अनुसार वर्ष 2018 के अंतिम दिन सोमवार को चित्रा नक्षत्र है और चित्रा नक्षत्र में मुग्दर नाम का अशुभ योग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार इस अशुभ योग का असर शुभ कार्यों की शुरुआत पर होगा। इसलिए वर्ष के अंतिम दिन आज कोई भी नया कार्य शुरू करने से आपको बचना चाहिए। वर्ष का अंतिम दिन देवों के देव महादेव की आराधना का दिन है। सोमवार आज महादेव की आराधना करने से आने वाला समय बेहतर होगा।
आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifalmesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपका मन शांत रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आैर भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है लेकिन आज दैनिक कार्यों में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है। अगर आप कारोबारी हैं तो आज कुछ कठिनाइयां अचानक खड़ी हो सकती हैं। एेसे में घबराने की आवश्यकता नहीं है। परेशान ना हों धैर्य से काम लें सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज साझे का व्यापार आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है। इसलिए साझीदार से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का दिन है। आज मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज दिनचर्या आपकी अस्त व्यस्त रहेगी। अचानक कुछ ऐसे कार्य आन पड़ेंगे जो दिन भर की आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर देंगे। ऐसा होने से आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन आज बौद्धिक कार्य करने से लाभ आपको होगा। ऐसे कार्यों में आज ध्यान दीजिएगा जो बौद्धिक हो। आज रफ्तार से आपको दूर रहना चाहिए और सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है दिन की शुरुआत सामान्य रूप होगी लेकिन दोपहर बाद कुछ ऐसे समाचार आपको मिलेंगे जो आपको परेशान कर देंगे। आज पारिवारिक समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। अगर आप नाैकरीपेशा हैं ताे आज ट्रांसफर की आशंका भी आपके साथ बनी हुई हैं। आज कोई भी कार्य आपको सहकर्मियों के सहारे नहीं छोड़ना है। अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ पूर्ण करिए। आज किसी को भी पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए। आज उधार दिया गया पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग दिखाई नहीं दे रहे हैं।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए सोमवार आज का दिन अच्छा है। आज साल के अंतिम दिन कर्क राशि वालों को अच्छे समाचार मिलेंगे और ऐसे किसी व्यक्ति से आप कि आज भेंट होगी जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज निवेश करने का समय नहीं है। निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई भी नया काम आज आप को शुरू नहीं करना है। अगर ऐसे हालात हों तो नए कार्य की शुरुआत आप मंगलवार को कर सकते हैं। मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए मंगलकारी है। आज सोमवार को देवों के देव महादेव की आराधना कीजिए महादेव की आराधना करने से आज अपने भविष्य को सुधारने का मौका है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ों के आशीर्वाद का दिन है। आज बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज अपने स्वभाव में सरलता और वाणी में मधुरता बनाए रखिए। ऐसा करने से आप दुश्मनों को भी पराजित कर लेंगे। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन लालच और जल्दबाजी आज बिल्कुल भी आपके हित में नहीं है। इसलिए जल्दबाजी करने से बचें कोई भी नया काम शुरू करने से पहले जीवन साथी की सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है और अच्छी सलाह दी आज आपको मिलने वाली है। आज किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट होगी। शाम का समय उत्सव के रूप में मनेगा घर पर शाम के समय मेहमानों का आगमन भी हो सकता है मेहमानों का आदर सत्कार कीजिए इस समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज सुबह ही आपको कोई अच्छा समाचार मिलेगा। आप के आस पास ऐसी घटनाएं घट सकती हैं जाे आपके चित्त काे प्रसन्न कर देंगी। कन्या राशि वालों को आज परिवार की किसी महिला से धन लाभ होने के योग भी दिखाई दे रहे हैं। आज अचल संपत्ति से भी आपको लाभ हो सकते हैं लेकिन पिता से मामूली बात पर बहस हो सकती है। इसलिए पिता से आज बहस करने से बचें और पिता का आशीर्वाद बनाए रखें। पिता का आशीर्वाद ही आज आपके काम आने वाला है और आपके सभी कार्य पिता के आशीर्वाद से आज पूर्ण होने वाले हैं। आज गाय को अपने हाथों से गुड़ खिलाना आपके लिए शुभ है। आज किसी से भी घृणा आपको नहीं करनी चाहिए आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना भी आपके लिए उचित नहीं है।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप आत्मविश्वास से खुद को लबरेज महसूस करेंगे लेकिन कुछ पारिवारिक परेशानियां आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। कुछ ऐसे समाचार आपको मिल सकते हैं या फिर आपके आसपास ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जो आपको परेशान करनी वाली हाेंगी, लेकिन आज पिता से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज परिवार को समय दें बच्चों से बातें करें, इससे परिवार का माहौल बेहतर होगा और पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है आज उन्हें याद दिलाना आवश्यक है आज आज की राशि में उधार दिया हुआ पैसा वापस लौटने के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं और अगर आप कारोबारी हैं तो कोई भी नया कारोबार शुरू करने से आपको बचना चाहिए नए साल में आपको लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आज आपको मिलेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी आप आज जा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। सड़क पार करते समय भी आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज बाहर का खाना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। बाहर का खाना खाने से बचें। जब घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज जीवन साथी के स्वास्थ्य पर भी मौसम का असर पड़ सकता है। इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा आज परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा इससे हालात बेहतर हो जाएंगे और माहौल भी खुशमय हाे जाएगा। आज देवों के देव महादेव की आराधना कीजिए महादेव की कृपा से आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है और भाग्य आपके साथ है। आज कुछ लोग आप का विरोध कर सकते हैं लेकिन वह खुद ही पराजित हो जाएंगे। अगर आप नौकरी परेशान है तो आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। कुछ पारिवारिक समस्याएं आज जरूर आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। रिश्तेदारों से भी आज आपको तनाव भरी बातें सुनने को मिल सकती हैं लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देनी है। आज आपके साथ जो भी घटनाएं घटेगी उनमें धैर्य बेहद आवश्यक है। जो सूचनाएं आपको मिलें उन्हें पुष्ट करना जरूरी है। बगैर पुष्ट सूचनाओं पर प्रतिक्रिया देने से रिश्तेदारों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रहबन सकते हैं। साल के अंतिम दिन को आप प्रेम के साथ गुजार दीजिए आने वाला वर्ष आपकी राशि में लाभ लेकर आ रहा है।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आपका मन अशांत रहेगा चंचल बना रहेगा एक जगह आपका मन नहीं लगेगा। मन को एकाग्र करने के लिए भगवान श्री राम का स्मरण आपको आज करना चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होने के योग बन रहे हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपको प्रमोशन मिलने के रास्ते खुल सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आज अच्छा व्यापार आप कर पाएंगे लाल के योग आपकी राशि में साफ दिख रहे हैं अगर आप कारोबारी हैं तो कारोबार का विस्तार आज करने का समय नहीं है। अगर आप पिछले कई दिनों से किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो आज उस योजना को शुरू करने का समय नहीं है नए साल पर मंगल के दिन आप जो भी कार्य शुरू करेंगे वह मंगलकारी होगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है आज भाग्य कुंभ राशि वालों के साथ है आज आपकी वाणी में सरस्वती का वास है, जो भी कार्य आज आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। लोग आज आपको सुनेंगे लेकिन भूल कर भी कोई ऐसा कार्य आज आपको नहीं करना चाहिए जो आपके व्यक्तित्व पर बुरा असर डालता हाे। आज जल्दबाजी में किए गए निर्णय आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी कदम आज आपको नहीं उठाना है परिवार में आज तनाव हो सकता है छोटी-छोटी बातों पर परिवार के सदस्यों से बहस करने से आपको बचना है आज गुस्से की अधिकता से भी आपको बचना चाहिए वाहन चलाते समय सावधान देने की आवश्यकता है रफ्तार से आपको दूर रहना होगा अच्छी बात यह है कि आज जीवन साथी से भरपूर प्रेम और भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा गुस्से वाला हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव आप ले सकते हैं। आज आपके आसपास ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जो आपको गुस्सा दिला देंगी लेकिन गुस्से से आपको आज बचना है। वाणी में मधुरता बनाए रखें छोटे-मोटे मामलों को अनदेखा करने में ही आज लाभ है। आज संतान के प्रति आपकी चल रही चिंताएं कम होंगी लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य प्रमोशन का असर पड़ सकता है। आज आपकी राशि में खर्च की अधिकता भी दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। उन वस्तुओं को खरीदने से जिनकी अभी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। आज ऐश्वर्य के साधनों पर आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं लेकिन आज आपके लिए बचत करना बेहद जरूरी है। आज बचाया गया पैसा कर आप के काम आने वाला है
Published on:
30 Dec 2018 10:19 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
