16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल 16 अक्टूबर आज सुकर्मा नाम का शुभ याेग एेसे बदल सकता है आपका भाग्य

दैनिक राशिफल 16 अक्टूबर मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुँभ आैर मीन राशि वालाें के लिए आज बन रहे हैं विशेष याेग जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

4 min read
Google source verification
aaj ka panchang:

aaj ka panchang:

दैनिक राशिफलdainik Rashifal Today horoscope में आज 16 अक्टूबर 2018 दिन मंगलवार की शुरुआत एक अशुभ याेग से हाे रही है। इस याेग का नाम अतिगंड है। अच्छी बात यह है कि यह अशुभ याेग सुबह सात बजे तक ही रहने वाला है। इसके बाद सुकर्मा नाम का शुभ याेग शुरु हाे जाएगा। आज चंद्रमा गुरु की राशि धनु में है। चंद्रमा के धनु राशि में हाेने आैर सुकर्मा नाम के शुभ याेग के बनने से आज 16 अक्टूबर काे मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुँभ आैर मीन राशि वालाें के लिए शुभ याेग बन रहे हैं। प्रमाेशन के रास्ते में खुल रहे हैं। ताे आईए जानते हैं आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आपका दिन। सभी राशियाें का दैनिक राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

आज का राशिफलमेष राशि | aaj ka rashifalMesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज अधिक कार्य करने पड़ेंगे लेकिन कर्म के प्रति आपको प्रणाम आज मिलने वाले नहीं है। ऐसे में आपको निराश नहीं होना है। आज मन चंचल बना रहेगा मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण करें आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है

आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज वृष राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज सड़क पार करते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखिएगा आज किसी दूसरे वाहन की लापरवाही का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता ।है आज घर से निकलने से पहले कुत्ते को अपने हाथों से रोटी दे इससे आप पर आने वाले विपदा टल जाएंगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आज बेहतर है। आज स्वास्थ्य आपका सुधरेगा। पिछले दिनों से स्वास्थ्य में जो खामियां चल रही थी उनमें सुधार होगा। आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। आज भाग्य आपके साथ है। आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ के योगा के लिए बने हुए हैं। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आज आपको सुनेंगे। आज अपनी वाणी में मधुरता और व्यक्तित्व में सरलता बनाए रखिए ।परिवार में किसी बात को लेकर तनाव के हालात पैदा हो सकते हैं। इसलिए परिवार के सदस्यों के साथ में बहस करने से बचें आज बच्चों को समय दे उनसे बातें करें।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको कानूनी पचड़ाें में नहीं पड़ना है। आज कानूनी मामलों में आपकी जीतकम दिखाई दे रही है। इसलिए थोड़ा सावधानी बरतनी जरूरी है ।आज सीनियर भी आपसे थोड़ा सा नाराज हो सकते हैं। इसलिए सभी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करना होगा । अगर आप व्यापारी हैं तो उच्च अधिकारियों से लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। आज का दिन किसी अवसर की तरह है। अगर आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन के योग आपके लिए बने हुए हैं। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अच्छा है। जो लोग व्यापारी हैं उद्यमी है उन्हें लाभ आज मिलने वाला है। ध्यान रहे आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। आज व्यवहार में सरलता बनाए रखें गुस्से से बचना है

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आज बेहतर माहौल आपको मिलने वाला है। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जब घर से बाहर हो तो खाने-पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज वृश्चिक राशि वाले शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। लोग आज आपको सुनेंगे, आपसे प्रभावित होंगे इसलिए जो भी कार्य करें सोच समझ कर करें। आज जो भी बोले संभलकर बोले परिवार को समय दें जीवन साथी से मन की बातें करें इससे रिश्तो में मजबूती आएगी

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सम्मान पाने का दिन है। आज घर के साथ साथ बाहर भी आपको सम्मान मिलने वाला है। आज प्रमोशन के योग भी आपके लिए बने हुए हैं। समझ लीजिए आज भाग्य आपके साथ है। जो भी कार्य आज आप करेंगे उनमें सफलता मिलेगी लाभ होंगे, लेकिन आपको गुस्से से बचना है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। आज गाय को अपने हाथ से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप व्यापारी हैं तो लाभ के सीधे लोग आपके लिए बने हुए हैं। आज अचानक धन लाभ भी हो सकता है। संतान के प्रति चल रही चिंताएं आज कम होंगी। शारीरिक रूप से आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए सावधान रहिएगा अगर दवाई चल रही हो तो नियमित रूप से दवाई लेते रहें।

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। आज आप खुद को खुश महसूस करेंगे। आपके आसपास भी माहौल खुशी वाला रहने वाला है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आज आप अपने सामान्य कार्य भी समय से पूरा कर लेंगे। आज भाग्य आपके साथ है। प्रभु श्री राम का स्मरण कीजिए। आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विजय प्राप्त करने का दिन है आज अपने प्रतिद्वंद्वियों से आप आगे निकल जाएंगे लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हाेगी जिससे आपका मन खुश हो जाएगा। जीवन साथी से मन की बातें करें। परिवार को समय दें आज अपनों को प्यार का एहसास कराना जरूरी है इससे जीवन स्तर सुधरेगा।