
saharanpur
aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्योतिष विद्या के मुताबिक आज 18 सितंबर काे चंद्रराशिफल के मुताबिक सभी राशियाें के जातकाें के लिए अलग-अलग याेग दिखाई दे रहे हैं। आईए जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन आैर किन-किन राशि काे जातकाें के लिए हैं धन लाभ के याेग। दैनिक राशिफल 18 सिंतबर में आईए पढ़ते हैं सभी राशियाें का राशिफल
आज का राशिफलमेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज मेष राशि वालों के लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग आज आपको मिलेगा। आज शारीरिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए व्यायाम जरूरी है। परिवार को आज समय दें। परिवार के लोग आपसे बात करना चाहते हैं। आज गुस्सा आपको मामूली बातों पर आ सकता है। इसलिए अपने व्यक्तित्व में सरलता बनाए रखें। गुस्सा आज उचित नहीं है। गुस्से में कोई भी निर्णय आज आपको लेने से बचना है। जीवनसाथी से भी भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से आज मन की बातें करें इससे रिश्तो में मजबूती आएगी।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी जो आर्थिक परेशानियां चलती आ रही हैं उनसे आपको निजात मिलेगी। आज लक्ष्मी प्राप्त होने का दिन है। आपके लिए शुभ योग बने हुए हैं लेकिन ध्यान रहे खर्च करने में आपको सावधानी बरतनी होगी। उन वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी अभी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। आज शाम का समय कार्य में बीतेगा, लेकिन रात में आप परिवार को समय दे सकेंगे। आज आप बेहतर ढंग से कार्य कर पाएंगे और इसका असर सहकर्मियों पर भी पड़ेगा। आज दूसरे लोग आपकी बात सुनेंगे आपका व्यक्तित्व आज प्रभावशाली है लेकिन झूठ का सहारा लेने से आपको आज बचना है। आज गाय को अपने हाथ से मीठा देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज आप अपने में सुधार ला सकते हैं। खुद से बातें कीजिए अपने कार्यों का आकलन कीजिए और उनमें सुधार लाने की कोशिश कीजिए। इससे आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो लात के योग के लिए बने हुए हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में किसी भी कार्य में लापरवाही आज आपको नहीं बरतनी है। अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। इसका फल आपको मिलेगा। आज कुत्ते को अपने हाथ से रोटी डालना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज कर्क राशि वालों को बढ़ चढ़कर कुछ नया करने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको दूसरों को सलाह देने से भी बचना है। जब तक आपसे सलाह ना मांगी जाए आप अपनी सलाह ना दें। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज उस योजना को शुरू करने के लिए उचित समय नहीं है। आज डाल दें आज कोई भी बड़ा निर्णय आपको खुद नहीं लेना है। जीवनसाथी या परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से सलाह लेने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का और परिजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज मछलियों को अपने हाथ से भोजन डालना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है आज आप यात्रा की योजना बना रहे हैं तो मित्रों के साथ अच्छा समय आपका पीटने वाला है आज अचानक धन लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में भी सामान्य लाभ के योग आज आपके लिए बने हुए हैं सिंह राशि वालों को आज अपने व्यवहार में सफलता बनाकर रखनी होगी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी आज किसी पर भी गुस्सा आप को करने से बचना है दूसरों की ईर्ष्या भी आज आपको नहीं करनी है आज जितना सम्मान आप दूसरे व्यक्ति को देंगे उससे अधिक सम्मान आपको मिलने वाला है आज भाग्य आपके साथ है लेकिन ध्यान रहे चंद्र राशि के राशिफल के मुताबिक आपकी राशि में आज कर्म ही प्रधान है।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज कार्य की अधिकता रहेगी। आज कार्यक्षेत्र और घरेलू कार्यों में आप दिनभर उलझे रहेंगे। ऐसे में आपको तनाव हो सकता है। गुस्सा आ सकता है लेकिन गुस्से से आपको बचना है। किसी भी तरह की परिस्थिति में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जब आपको लगे कि हालात आपके हाथों से निकल रहे हैं तो ऐसे में शांत हो जाएं। धैर्य रखें और ईश्वर पर छोड़ दें। आज शांत रहना ही आपकी सफलता का मंत्र है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है। इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज खर्च करने से परहेज करें और उन चीजों को खरीदने से बचें जो आपकी आर्थिक स्थिति से अधिक है। आज सेहत में सुधार होने के योगा के लिए दिखाई दे रहे हैं लेकिन दवाई नियमित रूप से लेते रहें।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज तुला राशि वालों के लिए ऐश्वर्य के योग बने हुए हैं। आज प्रिय से आपको प्रेम के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज प्रेम-संबंध जीवन भर के लिए जुड़ सकते हैं। आज आपके लिए खुशियों का माहौल घिरकर आ रहा है और आपके चारों ओर खुशियां रहेंगी। आज दूसरों से ईर्ष्या आपको नहीं करनी है आज उन लोगों का भी आपको सहयोग करना है जो आप के समर्थक हैं। आप के लिए खड़े रहते हैं आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए ध्यान रखें दवाएं नियमित रूप से दिलाते रहे।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आप के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। आज भाग्य आपके साथ है आज जिन कार्यों को आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन यात्रा करते समय वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी आपको बरतनी होगी। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है आज भोजन की अधिकता या बाहर का खाना पेट के विकारों का कारण बन सकता है। इसलिए कंट्रोल कीजिएगा। आज मधुर वाणी बनाकर रखिएगा व्यवहार में मधुरता आज आपके सारे कार्यों को पूर्ण कर देगी और जो लोग आपसे नाराज हैं वह भी आज आपसे खुश हो जाएंगे। आज किसी वृक्ष को पानी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज भाग्य धनु राशि वालों के साथ है। आज बहुत सारे अवसर आपको दिनभर मिलने वाले हैं। दोपहर बाद अच्छे समाचारों के योग के लिए दिखाई दे रहे हैं लेकिन लालचवस जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना आज उचित नहीं है। आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवारजनों या अपने पार्टनर की राय जरूर ले लें। ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी। आज जीवन साथी से भरपूर प्यार आपको मिलने वाला है। जीवन साथी से मन की बातें आज कीजिए इससे परिवारिक मसले का हल निकलेगा और हालात बेहतर होंगे।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज कार्यों की अधिकता थकान का कारण बन सकती है। आज नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश करेंगे। इन नकारात्मक विचारों से बचने के लिए आज अच्छा संगीत सुन सकते हैं। अच्छा साहित्य आप पढ़ सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी जो आपके मन को खुश कर देगा। आज प्रभु श्री राम का स्मरण करना आपके लिए शुभ है। लाभदायक है आज काले कुत्ते को अपने हाथ से दूध देना आपके रुके हुए कार्यों में गति लाएगा और जो लोग आप से दुश्मनी कर रहे हैं उनकी योजनाओं को भी पस्त करेगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज कुंभ राशि वालों के रुके हुए कार्यों में गति आएगी आज आपका व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करेगा। आज अपनी बात को पूरी जिम्मेदारी और प्रभावशाली तरीके से आपको रखना है, लोग आपको आज सुनेंगे। अगर आप व्यापारी हैं ताे व्यापार में सामान्य लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं। जो लोग राजनीति में हैं आज उनके लिए दिन अच्छा है। आज अपनी बात को वह बेहतर ढंग से पेश कर सकते हैं। आज उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में भी प्रमोशन के योग आपके लिए बने हुए हैं। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आज गुस्से को अपने स्वभाव से निकाल दें। गुस्से में कोई भी निर्णय आज आपको नहीं करना है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज मीन राशि वालों के लिए धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज पुरानी चली आ रही परेशानियों से भी आपको निजात मिलेगी लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। खाने पीने की वस्तुओं में ध्यान रखें जब घर से बाहर हाें तो अतिरिक्त सावधानियां बरतनी होगी। आज होटल का खाना आपके लिए उचित नहीं है। आज सड़क पार करते समय भी थोड़ा सावधानी बरती आएगा आज बिजली के कार्यों में भी सावधान रहना होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज कमजोर ना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज कोई भी छल कपट करना मीन राशि वालों के लिए सही नहीं है इसके परिणाम बुरे सामने आ सकते हैं।
Updated on:
17 Sept 2018 01:02 pm
Published on:
17 Sept 2018 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
