
तुला राशि में आए शुक्र व सूर्य
aaj ka Rashifal (आज का राशिफल)
ज्योतिषाचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के मुताबिक आज 19 सितंबर का राशिफल अलग-अलग राशि के जातकों के लिए अलग-अलग फल लेकर आया है। चंद्र राशिफल के मुताबिक आज सभी राशि के जातकों का दिन सामान्य रूप से उचित है। कुछ राशि वालों को थोड़ी सावधानियां जरूर बरतनी होगी, ध्यान रखना होगा जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाने हैं। आइए जानते हैं आज के राशिफल के मुताबिक क्या कहता है आपका भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे। यह भी जानते हैं कि कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। आइए जानते हैं भविष्यफल।
आज का राशिफलमेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी दिन सामान्य रहेगा। सहकर्मी आपसे सामान्य व्यवहार आज करने वाले हैं। परिवार जनों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय रफ्तार सीमित रखें। आज गाय को अपने हाथ से रोटी देना आपके लिए शुभ है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए आपके सारे कार्य पूर्ण होंगे।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi)
वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। तनाव हावी होने की कोशिश कर सकता है। तनाव से बचने की जरूरत है। इसके लिए अच्छा संगीत सुनें। मित्रों के साथ समय बिताएं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन आपके लिए बेहतर है। आज की गई मेहनत भविष्य में लंबे समय तक आपके काम आने वाली है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए लाभ के पद पर होगा। आज कुत्ते को भूलकर भी लात नहीं मारनी है। काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध दें। अगर कुत्ता इस दूध को पी लेता है तो समझिए आपके रुके हुए कार्यों में आज से गति आ जाएगी। आज वाणी में मधुरता बनाए रखिएगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज मिथुन राशि वालों के भाग्य के सितारे बुलंद हैं। आज जो भी कार्य आप करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी और लालच में पड़कर किए गए कार्यों से आपको बचना है। लालच में कोई भी निर्णय लेने से आपको परहेज करना चाहिए। लालच और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय लंबे समय तक लाभ देने वाले नहीं हैं। आज अवसर को पहचानने की आवश्यकता है। आपके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ जा सकते हैं, लेकिन इन प्रस्तावों का चयन करना आपके विवेक पर आधारित है। धैर्य और बुद्धिमता से निर्णय लेना होगा। अगर कहीं कोई परेशानी हो तो जीवनसाथी से बात करें। आप को अच्छी सलाह मिलने वाली है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज कर्क राशि वालों के लिए दैनिक कार्यों की अधिकता रहेगी। आज शारीरिक रूप से थोड़ा थकान आप महसूस कर सकते हैं, लेकिन परिवार का माहाेल आज अच्छा है। परिवारजनों को समय दीजिएगा आज परिवार के लोग आपसे बात करना चाहते हैं। इससे रिश्तो में मधुरता आएगी और परिवार में एकता बढ़ेगी। आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंद कर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेज हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से पढ़ लें। आज कोई अपना व्यक्ति मीठा बनकर आपको धोखा देने की कोशिश भी कर सकता है। इसलिए सावधान रहें सचेत रहें।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज सिंह राशि वालों के लिए सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज अचानक धन लाभ भी आपको हो सकता है। आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी है। आज किसी पेड़ को अपने हाथों से पानी दें ऐसा करने से आपके भाग्य की लक्ष्मी आपके पास आएगी जो अभी तक आप से दूरी बनाए हुए हैं। आज उधर गया हुआ पैसा भी वापस आने के योग दिखाई दे रहे हैं। उन लोगों को उधारी याद दिलाएं जिनको आपने पिछले दिनों पैसा हाथ उधार दिया था। आज गुस्से वाले व्यवहार से आपको बचना चाहिए।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों के लिए दिन ठीक है कन्या राशि वालों को आज दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। आज सड़क पार करते समय थोड़ी सावधानी आपको बरतनी है। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना देना आपके लिए शुभ है। इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज किसी तालाब किनारे जाकर मछलियों को भी आप भोजन करा सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में चल रहे कलह निपटेंगे और प्रेम बढ़ेगा। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और लगन के साथ पूरा कीजिए आज कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन के योग भी आपके लिए दिखाई दे रहे हैं।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए आज का भविष्यफल अच्छा है। आज गणेश जी कहते हैं कि आप अपने व्यवहार और अपने विवेक से दुश्मनों को भी पराजित कर लेंगे। आप दूसरों का सम्मान करते हैं दूसरों की बातों को सुनते हैं। आपके व्यक्तित्व का यही एक ऐसा अद्भुत गहना है जो आपको हर विकट परिस्थितियों से निकाल लेता है और आपकी रक्षा करता है। आज अपने इसी हुनर का आपको प्रयोग करते हुए विपरीत परिस्थितियों से निकलना है। गुस्से से आप को दूर रहना है। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता आपको मिलेगी लेकिन लापरवाही उचित नहीं है। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाएं। इससे आपका भाग्य उदय होगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज वृश्चिक राशि वालों के खिलाफ कुछ लोग आवाज मुखर कर सकते हैं लेकिन इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज अधिकारी वर्ग आपसे खुश हैं। इसलिए आपको ज्यादा परेशानी होने वाली नहीं है। ध्यान रहे आज सच का साथ आपको रखना है। झूठ बोलने से आपकाे त्वरित लाभ मिल सकते हैं लेकिन भविष्य में इसके नुकसान भी उठाना पड़ सकते हैं। इसलिए सच्चाई के साथ बने रहिए आप के सारे कार्य संपन्न हो जाएंगे। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए ध्यान रखिए अगर उनकी दवाइयां चल रही है तो नियमित रूप से दवाइयां देते रहिए।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी जिम्मेदारियों को समझने का दिन है। आप पिछले दिनों से जो लापरवाही अपने करियर और परिवार को लेकर बरत रहे हैं उनसे आपको सावधान हो जाना चाहिए। अपनी जिम्मेदारी और अपनी ताकतों को समझ कर नए सिरे से कार्य करने की जरूरत है। आज खुद का आकलन कीजिए आईने के समक्ष खड़े होकर खुद से बातें कीजिए। इसके बाद आप देखेंगे कि आपके व्यक्तित्व में एक अनोखा बदलाव आएगा और आप खुद को पहले से अधिक जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में देखेंगे। आज परिवार के लोगों को आप की आवश्यकता है उन्हें समय दीजिए उनसे बातें कीजिए आज परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इससे रिश्तो में मजबूती आएगी ध्यान रहे आज खर्च की आशंकाएं आपके साथ बनी हुई है इसलिए खर्च करते समय थोड़ा सावधानी बरतनी है।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रोचकता को स्वीकार करने का है। कुछ नया करने का दिन है। आप हमेशा रोचक सोचते हैं तो आज उसका प्रदर्शन करने का दिन है। अगर पिछले कई दिनों से कुछ नया करने की योजना बना रहे थे तो आज ऐसा कर सकते हैं। आज दूसरे लोग आपकी बातों को सुनेंगे आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली है लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी और छल से आज आपको बचना है। अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखिए वाणी को मधुर रखिए दूसरे लोग आप को समझेंगे। आपकी बात को सम्मान देंगे आज मछलियों को अपने हाथों से खाना डालना आपके लिए उचित है इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज कुंभ राशि वालों को मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य है पिछले कई दिनों से यह जो योजनाएं आप बना रहे थे आज उन्हें भी गति आपको दिखाई देगी अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज उचित दिन है। तैयारी कर सकते हैं शुरुआत कर सकते हैं। जो लोग व्यापारी हैं उनके लिए आज सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। ध्यान रहे आज खाने पीने की वस्तुओं के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज भोजन की अधिकता पेट के विकारों का कारण आपके लिए बन सकती है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत भी बिगड़ सकती है। इसलिए यह भी ध्यान आपको रखना है। दवाएं नियमित रूप से लेते रहें। आज भगवान नारायण को लाल रंग का कोई फल आप चढ़ाएं इससे आपका भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज मित्रों का सहयोग आपको मिल रहा है लेकिन कुछ मित्र आज आप को परेशान करने के लिए आप के साथ छल कर सकते हैं। आपको ऐसे मित्रों से भी आज थोड़ा सावधान रहना होगा। आज माफ करने का दिन है मीन राशि वाले आज उन लोगों को माफ करें, जिन्होंने आपके लिए पिछले दिनों कुछ पूरा किया था। इससे आपका सम्मान उनकी नजरों में पड़ेगा और जो मनमुटाव चल रहे हैं वह भी खत्म हो जाएंगे आज आगे बढ़ कर दूसरों को गले लगाने का दिन है। इससे आने वाले भविष्य में काफी बदलाव होंगे और खुशियां बढ़ेंगी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आज चीटियों को भोजन देना आपके लिए बेहद शुभ है इससे दुश्मनों के हौसले पस्त होंगे और मतभेद खत्म होंगे।
Published on:
18 Sept 2018 10:44 am

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
