2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल 18 अक्टूबर 2018 बुध आैर शुक्र का मिलन आज वृष, कन्या, वृश्चिक आैर मीन राशि वालाें के लिए लाया है उत्तम याेग, एेसा मिलेगा धन लाभ

Dainik Rashifal Today Horoscope वृष, कन्या, वृश्चिक, मीन, कर्क, धनु आैर मकर राशि वालाें के लिए आज बन रहे हैं लाभ के याेग ताे इन्हे रहना हाेगा सावधान

5 min read
Google source verification
saharanpur

rashifal 18 march 2019

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल) ज्‍योतिष विद्या के मुताबिक आज यानि 18 अक्टूबर काे बुध आैर शुक्र एक ही नक्षत्र में हैं। इस जाेड़ी से कई राशि के जातकाें के लिए धनलाभ के याेग बन रहे हैं। आज इस अनाेखे मिलन से वृष, कन्या, वृश्चिक आैर मीन के अलावा कर्क, धनु आैर मकर राशि वालाें काे भी लाभ के याेग बन रहे हैं। आईये जानते हैं आज का सभी राशियाें का राशिफल आैर ये भी जानते हैं कि क्या कहते हैं आज अलग-अलग राशि के जातकाें के भाग्य के सितारे। बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी।


आज का राशिफलमेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज बेवजह के आरोप आपके ऊपर लग सकते हैं। इसलिए सावधान रहें बहस करने से बचें। आज धनलाभ के याेग आपके लिए बन रहे हैं। परिवार को समय दें। आज परिवार का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। परिवार के सदस्य आपसे बात करना चाहते हैं। इसलिए उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। मित्रों का भी आज आपको सहयोग मिलने वाला है। आज गाय को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से बेहतर रहने वाला है लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है, हालांकि आज स्वास्थ्य में सुधार के योग आपके लिए बने हुए हैं। अगर आप पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आज आराम मिलेगा। आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। आज अच्छा संगीत सुनें। जीवनसाथी से मन की बातें करें। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है।


आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज सामान्य लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं। आज आपको अपने व्यवहार में सरलता बनाकर रखनी होगी। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का अचानक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें अगर पहले से दवाई चल रही है तो नियमित रूप से दवाई लेते रहें। बहस करने से आज आपको बचना है। आज सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी और की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।


आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज दिन भर आपको अच्छे समाचार मिलने वाले हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके आसपास का माहौल भी अच्छा रहने वाला है। भाग्य आज आपके साथ है। इसलिए जो भी कार्य करेंगे वह में सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रहे आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। आज कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।


आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज भाग्य सिंह राशि वालों के साथ है। आज मुश्किलें आएंगी लेकिन आप सभी का आसानी से सामना कर लेंगे। आज किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना आपके लिए उचित नहीं है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले विचार करने और कोई भी महत्वपूर्ण कागजात हस्ताक्षर करने से पहले उन्हे अच्छी तरह से पढ़ लें। आज तुलसी को पानी देना आपके लिए शुभ है।


आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको अध्ययन में मन लगाना चाहिए। आज की गई मेहनत भविष्य में आपके काम आने वाली है। बड़ों का सम्मान करें। आज बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखें। बड़ों के आशीर्वाद से ही आज आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आज किसी की भी बुराई करने से आपकाे बचना चाहिए। आज जितना सम्मान आप दूसरों का करोगे उतना ही सम्मान आपको भी मिलने वाला है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन आज आलस तुला राशि वालों को घेरने की कोशिश करेगा। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान लगाएं। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन लालचवस किए गए कार्यों से आज आपको बचना होगा। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन में ध्यान लगाएं अच्छे फल मिलेंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक समरसता वाला है। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने जो कार्य आपके रुके हुए हैं उनमें गति आएगी। आज कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज दिन भर आप जोश से लबरेज रहेंगे। आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन थकान नहीं होगी। आज आप सभी कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे ध्यान नहीं आज कुत्ते को आपको नहीं दुत्कारना है।।


आज का राशिफल धनु राशि | Aaj
ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए आज पारिवारिक सुख भाग्य में दिखाई दे रहा है। आज परिजनों का भरपूर सहयोग धनु राशि वालों को मिलने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में भी माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। आज सहकर्मी आपसे खुश रहेंगे। सीनियर भी आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे लेकिन आपको भी सावधानी बरतनी है और अपने कार्यों को पूरी इमानदारी और मेहनत के साथ पूर्ण करना है। अपने कार्यों को किसी अन्य पर आज नहीं छोड़ना है आज किसी वृक्ष को पानी देना आपके लिए शुभ है।


आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलने वाले हैं। अपनी जिम्मेदारियों का भी आप अच्छे से निर्वहन करेंगे। आज हर कार्य पूर्ण होने वाला है। भाग्य आपके साथ है लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से आपको बचना चाहिए। आज दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से भी आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें।

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज कुंभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जब घर से बाहर हो तो खाने-पीने की वस्तुओं में ध्यान रखें। भाग्य आज आपके साथ है परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज जीवन साथी से मन की बातें करें बच्चों से बातें करें आज संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी और परिवार के सदस्यों में सामान्य से बढ़ेगा प्रेम बढ़ेगा विश्वास कायम होगा।


आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी अवसर की तरह है परिवार के साथ समय बीतेगा। आज धार्मिक कार्यों में आप का मन लगेगा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण करें। आपके जो भी कष्ट है वह दूर हो जाएंगे आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है और सड़क पार करते समय भी सावधान रहिएगा आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है।