10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 2018 : आज कुंभ राशि वालाें पर दिनभर हावी रहेगा गुस्सा, जानिए कैसा बीतने वाला आपका दिन

आज का राशिफल 2018 : जानिए कया कहते हैं आज आपके सितारे बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेद्र स्वामी

3 min read
Google source verification
saharanpur news

rashifal

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज नया कार्य करने का शुभ योग है। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य या नया व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो आज इसके लिए समय अच्छा है। आज दोपहर के बाद कोई अच्छा समाचार भी आपको मिल सकता है जो पुरानी चली आ रही परेशानियों को खत्म कर देगा। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें।


वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना है। बेवजह की बहस से आपको बचना है। अपने किसी प्रिय के साथ भी बहस के कारण बन सकते हैं ऐसे समय में धैर्य से काम लेना है क्योंकि आज आपका ज्यादा तर्क वितर्क अपनों को भी नाराज कर सकता है। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है घर से बाहर खाते समय सेहत का ध्यान जरूर रखें।


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मी आप को नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप बेहतर प्रदर्शन के साथ बधाई का पात्र बनेंगे। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज परीक्षा में भी सफलता के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आर्थिक परेशानी हो सकती है। इसलिए खर्च करते समय संभल कर खर्च करना है। आज आपके यात्रा के योग भी बन रहे हैं अगर बहुत जरूरी ना हो तो यात्रा टाल दें। आज की यात्रा आर्थिक परेशानी का कारण बनेगी। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है आपके या परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है


सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के आसार बन रहे हैं। कोई अच्छा समाचार आपको आज दिन भर में मिलने वाला है। आज कोई भी कार्य शुरू करने से पहले परिवार के सदस्यों या किसी बुजुर्ग से सलाह जरूर लें। आज अपनी मर्जी से किए गए कार्य में सफलता कम मिलने वाली है जबकि बुजुर्गों से ली गई सलाह के बाद किए गए कार्य सफल होंगे।


कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। दिन सामान्य से कम बेहतर गुजरने वाला है। आज आपको यात्रा की योजना नहीं बनानी है अगर पहले से यात्रा का कोई प्लान बना रखा है तो उसे भी आज रदद् कर दीजिए आज यात्रा आपके लिए उचित नहीं है दुर्घटना तक हो सकती है।

तुला राशि
तुला राशि वालों का दिन भी आज सामान्य रहने वाला है लेकिन पूरे दिन मन में उत्तल पुथल मची रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ भी आज अनबन हो सकती है इसलिए संयम रखिएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना है बाहर का खाना पेट के विकार ला सकता है।


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज दिन भर खुशी का माहौल रहेगा परिवार के सदस्यों के साथ भी आज बेहतर समय बीतने वाला है। आज भाग्य आपके साथ है इसलिए सफलता भी आपके साथ साथ चलेगी लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार जरूर कर लें। जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।


धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। दोपहर बाद कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि अच्छी खबर आपके कार्य क्षेत्र से ही जुड़ी हुई हो। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। इस से मन को शांति मिलेगी।


मकर राशि
मकर राशि वालों का भी दिन आज सामान्य है लेकिन उन्हें भी आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आज स्वाद आपको अधिक भोजन करा सकता है लेकिन इसे सचेत रहने की आवश्यकता है। आज पेट की बीमारी की आशंका बनी हुई है। आज दोस्तों के साथ समय बिताएंगे और परिवार को भी समय देंगे इससे दिन भर का तनाव खत्म हो जाएगा और अच्छा महसूस करेंगे।


कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का दिन भी सामान्य रहने वाला है लेकिन आज आप बेवजह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो सकते हैं। इसलिए आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ भी आज आपके मतभेद हो सकते हैं इसलिए परिवार के किसी भी सदस्य से बहस करने से आपको बचना है।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए भी दिन सामान्य है। आज आपको कड़वा बोलना नुकसानदायक हो सकता है ऐसा हो सकता है कि परिवार के ही किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो जाए इसलिए आज अपनी वाणी में मिठास रखें। आज आपके या आपके किसी प्रिय की सेहत में भी गड़बड़ी हो सकती है इसलिए सावधान रहें।