
rashifal
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपका समय बीतेगा। आज परिवार को समय दें। इसे परिवार में प्रेम बढ़ेगा। आज बहस करने से आपको बचना है। आज पुरानी बातों को लेकर मतभेद की आशंकाएं बनी हुई हैं। आज किसी भी पुरानी बात पर एकाएक गुस्सा नहीं करना है। सूचनाओं आैर चुगलियाें को आपस में क्रॉस कर लें। इससे सच्चाई सामने आ जाएगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंकाएं बनी हुई है।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आज कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। बॉस आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। आज आपके व्यक्तित्व में प्रभाव दिखाई देगा और दूसरे व्यक्ति आपके व्यक्तित्व से आज प्रभावित होंगे। आज अपने को साबित करने का समय है और भाग्य आपके साथ है। इसलिए आज जो भी कार्य आज करेंगे उसमें सफलता मिलने वाली है, लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। सेहत के प्रति आज आपको भी थोड़ा सचेत रहना होगा हालत बिगड़ने की आशंकाएं हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज रुके हुए कार्य पूरा कर सकेंगे। आज मित्रों और परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से आपको सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार मिलने के योग भी बने हुए हैं, जिससे आपका मन खुश हो जाएगा। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन बेहतर है आज अध्धयन में ध्यान लगाएं। पढ़ाई में आपका मन लगेगा अगर आप नौकरी पेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में भी आज मन लगेगा और बेहतर कार्य कर सकेंगे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए भी आज का दिन सामान्य से अधिक बेहतर है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज मित्रों से मतभेद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन आपकाे गुस्से पर काबू करना हाेगा। बहस करने से भी आज आपको बचना हाेगा। बहस करने से रिश्ताें में खटास पैदा हो सकती हैं। आज परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहना है। आज स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंकाएं बनी हुई हैं। खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें पेट विकार भी हो सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थाेड़ा कम बेहतर दिखाई दे रहा है। आज नकारात्मक विचार आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। जब भी आप किसी कार्य में कदम बढ़ाएंगे तो नकारात्मक विचार आपको घेरेंगे लेकिन इन नकारात्मक विचारों से आपको बचना है और सकारात्मकता बनाए रखनी हैं। पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य करना है, सफलता मिलेगी आज आलस भी आप पर हावी रहेगा, इसलिए अपने दैनिक कार्यों को निपटाने के लिए टाइम टेबल बना लें। परिजनों के साथ आज प्रेम से व्यवहार करें और गुस्सा करने से बचें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आपको अपने व्यवहार में स्पष्टता लानी होगी। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके करीबी भी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपनी मनोस्थिति साफ करनी होगी और एकल निर्णय लेना होगा। आज मित्रों के साथ आपका अचानक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है, इससे आपको लाभ होगा आपका मन भी अच्छा होगा। परिवार के सदस्यों को आज समय दें और प्रभु का स्मरण करें। आज मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं अपने किसी शौक को दोहरा सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज जीवनसाथी की अपेक्षाएं आपसे बहुत ज्यादा हैं। जीवनसाथी को आज समय दें लेकिन प्यार से समझाएँ आज सारी इच्छाएं पूरी करना उचित नहीं होगा। आज अधिक खर्च के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहें।कोई भी ऐसी वस्तु खरीदने से बचें जिसकी आपको अभी बेहद आवश्यकता नहीं है। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपसे खुश होंगे और आप भी बेहतर ढंग से कार्य कर सकेंगे। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाने से आपका मन प्रसन्न होगा। आपको आत्मिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सावधान रहने वाला दिन है। आज आपको सचेत रहना होगा आज आपके जरूरी दस्तावेज खो सकते हैं। अगर आप यात्रा पर हैं तो यह आशंका और बढ़ रही है। यात्रा के दौरान आप अपने आसपास की वस्तुओं पर भी ध्यान रखिएगा। जीवनसाथी के साथ आज मतभेद होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए जीवन साथी से प्रेम वत व्यवहार आज आपको करना है। परिवार के सदस्यों को भी आज आपको समय देना है। आज किसी की भी आलोचना करना आपके लिए उचित नहीं है। आज जितना सम्मान आप दूसरों को देंगे उससे अधिक सम्मान आपको मिलने वाला है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप खुश रहेंगे और पिछले कुछ दिनों से जो तनाव आप चल रहे हैं वह आज खत्म हो जाएंगे। आज मित्रों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। इससे आनंद जीवन में आएगा आज जीवनसाथी से भी आपको भरपूर प्रेम मिलने वाला है, जो आर्थिक स्थितियां गड़बड़ आई हुई हैं उनमें भी आज सुधार के योग बन रहे हैं। आपको आज अवसर मिलेंगे जिन्हें पहचानकर आगे बढ़ना है ध्यान रहे आज लालच में आपको नहीं पड़ना है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। अगर आप नौकरी पेशा है तो आज कार्यक्षेत्र में आपकी किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आने वाले समय में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज आप भावुक हो सकते हैं लेकिन अपनी भावनाओं को आप व्यक्त नहीं कर पाएंगे इससे सामने वाले व्यक्ति आपको समझने में देरी करेंगे। अगर एेसा हाेता है परेशान ना हाें खाेड़ा समय लगेगा लेकिन सामने वाला व्यक्ति आपकी भावनाआें काे समझ लेगा। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करना आपके लिए अच्छा है। किसी भूखे व्यक्ति को भी आप खाना खिलाइए इससे आपके बिगड़े काम बनेंगे और आपको आत्मिक संतुष्टि भी मिलेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज नए प्रयोग करने का समय है। अगर कुछ नए विचार क्रिएटिव विचार आपके मन में चल रहे हैं तो आज उनको परखा जा सकता है। इसके लिए उत्तम दिन है। आज जीवनसाथी की भावनाओं को आपको समझना होगा। आज किसी की भी चुगली करने से आपको बचना है। दूसरों की बुराई करना आज आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपका यश क्षय हाे सकता है। आज यात्रा के योग भी बने हुए हैं। जब घर से बाहर हूं तो खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। आज बाहरी भोजन से पेट के विकार होने की आशंका भी बनी हुई है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज चिंताएं आपको दिन भर घेरेंगी। स्वास्थ्य काे लेकर भी आज आप परेशान रहेंगे। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर आप पहले से किसी रोग से ग्रस्त है तो दवाई छोड़े नहीं, लेते रहें। आज मित्रों का आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको सहयोग मिलने वाला है। इसलिए आज मित्रों और परिवार जनों को समय दीजिएगा। आज रिश्तो में आई खटास को खत्म करने का समय है और अपने स्वभाव से आप ऐसा करने में आज सफल रहेंगे।
Updated on:
18 Aug 2018 06:15 pm
Published on:
18 Aug 2018 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
