2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today horoscope जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन

जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन राशिफल से बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी  

5 min read
Google source verification
rashifal

rashifal

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज दिन अच्छा है। आज दोपहर बाद अच्छे समाचार मिलने के योग आपके लिए बने हुए हैं। आज आप खुद में आलस की अधिकता महसूस करेंगे लेकिन आलस से आज आपको बचना है। आज कार्य करने का दिन है। आज अपने कार्यों को खुद करना है, अपने किसी भी कार्य को सहकर्मी या किसी अन्य व्यक्ति पर नहीं आपको छोड़ना है। अगर आप छात्र हैं, पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर से कम नहीं है। आज अपने स्वभाव में आप परिवर्तन महसूस करेंगे लेकिन ध्यान रहे क्रोध से आपको बचना है और किसी से भी अच्छा आज आपको ईष्र्या नहीं करनी है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है।


वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन वृष राशि वालों को आज अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आज वृष राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है या परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर पहले से कोई दवाइयां चल रही हैं ताे उन्हे नियमित रूप से लेते रहें। आज किसी से विवाद हाेने की आशंका भी आपके लिए बनी हुई है बहस करने से आपको बचना है। गुस्सा करने से आपको बचना है। आज मन को शांत करने के लिए प्रभु का स्मरण करें और अच्छा संगीत सुनें। जीवन साथी के साथ मन की बातें करें और जीवनसाथी को समय दें। आपके लिए जरूरी है इससे रिश्ते मजबूत होंगे और प्रेम बढ़ेगा मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपकाे मिलने वाला है।


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज किसी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं और यदि आज किसी परीक्षा के परिणाम आने हैं तो आपके हक में आने वाले हैं। आज अच्छी बात यह है कि परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश हैं। परिवार का पूरा सहयोग आज आपको मिलने वाला है। दिन में कार्यों में समस्याएं जरूर आएंगी लेकिन अपने साथ समाधान लेकर आएंगी इसलिए समस्याओं को अड़चनों से आपको आज घबराना नहीं है। अपने कार्यों को करते रहना है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।


कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन गुस्से की अधिकता आज अपने स्वभाव में आप महसूस कर सकते हैं। इसलिए गुस्से से आज आपको बचना होगा। आज गुस्सा आपका नुकसान करने वाला है। गुस्से में कोई भी निर्णय आपको नहीं लेना है। परिवार के किसी व्यक्ति की तबीयत को लेकर दिनभर आप चिंतित रहेंगे। आज व्यर्थ और बेकार की चिंताओं से भी आप घिरे रहेंगे। आज मनमुटाव होने की भी आशंकाएं बनी हुई हैं इसलिए अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखें, वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज किसी कुत्ते को अपने हाथों से खाना खिलाना रोटी डालना आपके लिए शुभ है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अधिक बेहतर है। आज जो पुरानी परेशानियां घर में चल रही थी उनसे आपको मुक्ति मिलेगी। आज परिवार का माहौल सुधरेगा बुजुर्गों का सहयोग आज आपको मिलने वाला है। बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाए रखें। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले बुजुर्गों से सलाह आप ले सकते हैं। आज उन चिंताओं से बचे जिनका तात्कालिक रुप से आपके जीवन पर कोई सीधा असर नहीं पड़ने वाला है। आज परिवार को समय दें, मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से वस्त्र देना आपके लिए शुभ है।


कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन चिंताओं से भरा हुआ है। कन्या राशि वाले आज बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे। अगर आप पढ़ाई करते हैं चाहते हैं तो मेहनत करते रहिएगा। आज की गई मेहनत का फल आपको भविष्य में मिलने वाला है, लेकिन आज मेहनत के अनुरूप फल आपको मिलने के लोग दिखाई नहीं दे रहे। अगर किसी परीक्षा का परिणाम आ जाना है तो हो सकता है आपके हित में ना हो लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज मित्रों का और परिवार जनों का पूरा सहयोग आपको मिलने वाला है। आज कोई भी ऐसा कार्य आपको नहीं करना है, जिसके करने के लिए आपका मन आपको अनुमति ना दें। यदि आप एेसे कार्याें काे करते हैं ताे परिणाम भविष्य में गलत हाेंगे। ऐसा करने से आप दूसरी परेशानियों में भी घिर सकते हैं।


तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सचेत रहने का है। आपको सावधान रहना होगा। आपके स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहना है और वाहन चलाते हुए भी आपको सावधानी बरतनी है। आज दिन भर आप आलस्य अपने शरीर में महसूस करेंगे लेकिन इस हालत से आपको बचना है। अपने कार्यों को समय से पूरा करने के लिए सूचीबद्ध कर लें और समय के अनुसार उन्हें पूरा करते जाएं। आज कार्य क्षेत्र में सहकर्मियाें का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है, लेकिन बहस आपको नहीं करनी है। आज घर से बाहर किसी व्यक्ति से विवाद होने की आशंकाएं भी बनी हुई है अचानक यात्रा भी आपको आज करनी पड़ सकती है।


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का मन आज चंचल है। आज दिन भर उनके मन में उथल-पुथल मची रहेगी। किसी एक जगह मन का ठहराव नहीं होगा। इससे अगर आप पढ़ाई करते हैं तो पढ़ाई में दिक्कतें आएंगी अगर आप नौकरी पेशा है तो कार्यक्षेत्र में परेशानी आपको उठानी पड़ेगी और अगर आप व्यापारी हैं तो भी आप दिनभर चिंतित रहेंगे मन को एकाग्र करने के लिए आज अच्छा संगीत सुनें। भगवान श्री कृष्ण का स्मरण करें और किसी भूखे व्यक्ति को खाना दें। आज किसी भूखे व्यक्ति काे अपने हाथाें से खाना देना आपके लिए शुभ है इससे आपका मन काे खुशी मिलेगी आैर तनाव से भी मुक्त हाे जाएंगे।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तताओं से घिरा हुआ है। आज दिन भर आप कार्यों में उलझे रहेंगे। भागदौड़ आपके लिए बनी रहेगी। घर के कार्यों में आज आपको समय बिताना पड़ेगा। इसका असर कार्यक्षेत्र पर न पड़ने दें। ध्यान रहे आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी है। वाणी में आज मधुरता बनाए रखिए। अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखिए और दूसरों से ईर्ष्या भी आज आपको नहीं करनी है। यही आज आपकी सफलता का मंत्र है और इसी मंत्र से आपके सारे काम देर से ही सही लेकिन पूर्ण होते चले जाएंगे। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।


मकर राशि
मकर राशि वालों के शुभ समय है। मकर राशि वाले जो भी कार्य करेंगे तो सफलता मिलने वाली है, लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी कदम आपको नहीं उठाना है। लालच में पड़कर कोई भी निर्णय आपको नहीं लेना है। अगर आप लालच को देखते हुए कोई निर्णय लेते हैं तो इससे लाभ होने वाले नहीं है। अगर आप व्यापारी हैं व्यापार क्षेत्र में सामान्य लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं, लेकिन ध्यान रहे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए आपको सावधानी बरतनी होगी। ध्यान से पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर आपको करने हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और हल्का भोजन ही आपको करना है।


कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। कुंभ राशि वालों को आज अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। आज परिवार के सदस्यों से बहस और विवाद की आशंकाएं बनी हुई हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आज आपका विवाह हो सकता है। इसलिए कम बोलें और वाणी में मधुरता बनाए रखें। तनाव आज कुंभ राशि वालों को परेशान करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन ध्यान रहे आपको गुस्से से बचना है अगर आप गुस्सा नहीं करेंगे तो तनाव भी नहीं होगा। गुस्से से बचने के लिए आज श्री गणेश का स्मरण करें और किसी कुत्ते को अपने हाथों से दूध दें। ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज दोपहर बाद आपको कोई अच्छा समाचार मिलने वाला है। जिस कार्य को लेकर आप पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे थे आज उस में गति मिल सकती है। आज खर्च की आशंकाएं आपके साथ बनी हुई हैं। इसलिए कोई भी खरीदारी करते समय ध्यान रखिएगा। आज उन वस्तुओं को खरीदने से बचिएगा जिनकी बहुत ज्यादा आवश्यकता अभी आपको नहीं है। आज किसी गरीब व्यक्ति की आर्थिक मदद करना आपके लिए शुभ है।

Story Loader