
राशिफल के हिसाब से पूजा
सोमवार, 25 जून 2018
माह : ज्येष्ठ
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : त्रयोदशी (अहोरात्र)
नक्षत्र : अनुराधा (३१:०६:४२+)
विक्रम सम्वत : २०७५ विरोधकृत
शक सम्वत : १९४० विलम्बी
युगाब्द : ५१२०
आयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
योग : साध्य
सूर्योदय : ०५:२४
सूर्यास्त : १९:२०
राहुकाल : ०७:०६ से ०८:५२
आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज सचेत रहने का दिन है। आज मेष राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा अपने गुस्से के प्रति भी सावधान रहना होगा और अपनी वाणी के प्रति भी सावधान रहना होगा। यानी आज आपको बेहद सतर्क रहना है, सचेत रहना है। आज आपको बेवजह गुस्सा आएगा आप नकारात्मक विचारों से घिर सकते हैं। आज आपकी सेहत भी गड़बड़ा आ सकती है। इसलिए आज आपको अपनी शक्तियों को पहचान कर उनका इस्तेमाल करना है और धैर्य बनाए रखना है।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। वृष राशि वालों को भी आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया काम करने की योजना बना रहे हैं या आज कुछ नया करना चाहते हैं तो इस कार्य को आज टाल दें। आज नया करने का समय नहीं है। आज आपको विवेक और धैर्य से काम लेना है कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन आज सामान्य है। आज शाम तक आपको कोई अच्छा समाचार मिलेगा जिससे आप आनंदित हो जाएंगे। अगर पिछले दिनों से आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी यह इच्छा भी पूरी होगी। आज मित्रों का सहयोग भी आपको मिलेगा और मित्रों के साथ बिताया गया समय आज खुशी लेकर आएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा अधिक बेहतर है। आज भाग्य आपके साथ है आज आर्थिक रुप से भी आप मजबूत होंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और अगर आप नौकरी पेशा में तो प्रमोशन भी मिल सकता है। आज कोई अचानक ऐसा कार्य हो सकता है जिससे आप बेहद खुश हो जाएंगे लेकिन आज आपको अपने प्रिय की सेहत के प्रति सावधान रहना है। आज आपके किसी प्रिय की सेहत बिगड़ सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का दिन आज सामान्य है लेकिन आज आपको अपनी वाणी पर काबू रखना है। आज बेवजह की बहस में आपको नहीं पड़ना है। ऐसा हो सकता है कि आज आपके अपने ही आपसे ऐसे प्रश्न पूछ बैठे जो बहस का कारण बन जाएं लेकिन आपको बिल्कुल बहस नहीं करनी है। आज बहस से रिश्ते में खटास आ सकती है आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सावधान रहना है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज आपको भी अपनी वाणी मधुर रखनी है। आज परिवार के सदस्यों या परिवार से बाहर किसी के साथ आपको कड़वा नहीं बोलना है। आज परिवार में किसी परिजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहिएगा। शाम तक आप दिनभर की थकान से रिलैक्स महसूस करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज कार्य क्षेत्र में कार्य की अधिकता होने की वजह से खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। इसका कारण यह भी है कि आज किए गए कार्यों के अनुरूप फल नहीं मिलने वाला है। अगर आप छात्र हैं तो सफलता के योग बन रहे हैं आज आपको अपने व्यवहार में मधुरता रखनी होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन दिन के पहले पहर में आज आपका मन विचलित रहेगा। तरह-तरह के ख्याल आपके मन में आते रहेंगे, जिनसे आप चिंतन करते रहेंगे लेकिन दोपहर बाद हालात सामान्य हो जाएंगे। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचें इसके लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं दोपहर बाद आप चिंतन से मुक्ति महसूस करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज आपको आर्थिक रुप से लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है जिसके बारे में आपने नहीं सोचा था अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में भी आज लाभ के योग बन रहे हैं आज यात्रा करने से आपको बचना है और अपनी सेहत का भी ध्यान रखना है।
मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन आज सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतने वाला है। आज आपका मन चंचल हो सकता है मन को एकाग्र बनाए रखने के लिए प्रभु का स्मरण करें धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में खुद को व्यस्त रखें। आज आपके खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए खरीदारी करते समय वक्त का ध्यान रखें और आज किसी भी तरह के वाद विवाद में ना पड़ें कानूनी पचड़ों से भी आज आपको बचना है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज बेहतर है। आज आप खुशी मय वातावरण महसूस करेंगे। आपके किसी पुराने मित्र से आजा आपकी भेंट हो सकती है जो आप को आनंदित कर देगी। आज व्यापार के क्षेत्र में आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आज किसी के लिए भला बुरा कहना आपके व्यक्तित्व पर बुरा असर डाल सकता है इसलिए खुश रहिएगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज दिन सामान्य है लेकिन आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे। आपको इन पर काबू रखना है और नकारात्मक विचारों को अपने जहन में आज नहीं आने देना है। आज परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए आपको ध्यान रखना होगा। आज सकारात्मक सोच के साथ ऊर्जा बनाए रखें सफलता मिलेगी।
Updated on:
25 Jun 2018 09:04 am
Published on:
25 Jun 2018 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
