
rashifal 29 augus
सहारनपुर।
आइए जानते हैं आज का राशिफल। राशिफल के दर्पण से देखते हैं आज का भविष्य आैर समझने की काेशिश करते हैं कि आज का दिन कैसा रहने वला हैं आैर ग्रहाें की चाल से काैन-काैन से शुभ संकेत आज अलग-अलग राशि वालाें के लिए बने हुए हैं। इसके साथ ही यह भी समझने की काेशिश करते हैं कि काैन-काैन सी आशंकाएं किन-किन राशि के जातकाें के लिए दिखाई दे रहे हैं। ध्यान रखिएगा राशिफल एक दर्पण की तरह है जिसमें आपकाे भविष्य की सिर्फ झलक दिखाई दे सकती है लेकिन कार्य प्रधान है आैर अगर आप बेहतर फल चाहते हैं ताे इसके लिए आपकाें खड़ा हाेना हाेगा ऐर आगे बढ़ना हाेगा। एेसे कहा जाता है कि जाे बैठ गया उसका भाग्य भी बैठ जाता है, जाे खड़ा हाे गया उसका भाग्य भी खड़ा हाे जाता है आैर जाे चल दिया उसका भाग्य भी चल पड़ता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा अधिक बेहतर है। आज आर्थिक रूप से लाभ के योग मेष राशि वालों के लिए बने हुए हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में आज अच्छा लाभ आपको होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए आज कार्य क्षेत्र में बेहतर माहाैल दिखाई दे रहा है। जो लोग पढ़ाई करते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज किसी परीक्षा में बैठ सकते हैं, किसी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अध्ययन कर सकते हैं। आज मेष राशि वालों को अपने स्वभाव में सरलता बनाकर रखनी होगी। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो परिजनों के साथ बहस हो सकती है। तनाव हो सकता है, मतभेद परिजनों के साथ हो सकते हैं। इसलिए परिवार को आज आपको साथ लेकर चलना है। परिवारजनों से गुस्सा नहीं करना है। परिवार को आप की आवश्यकता है, लेकिन आप जिस तरह से परिजनों को समय नहीं दे रहे हैं इससे परिवार में दूरियां बनेगी समस्याएं आैर बढ़ेंगी। इसलिए परिवार काे समय दें और बच्चों से बातें करें। आज मन चंचल रहेगा एकाग्रता बनाने के लिए प्रभु का स्मरण करें अच्छा संगीत सुनें।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज वृष राशि वाले अतिउत्साह में कोई भी कदम ना उठाएं। वृष राशि वालों को आज मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन ध्यान रहे आज आप अतिउत्साह में हैं, जल्दबाजी में उठाया गया कोई भी कदम नुकसान दे सकता है। इसलिए आगे बढ़कर किसी भी कार्य में हिस्सा ना लें। जब बात गुस्से की हो, विवाद की हो तो अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है कदम पीछे रखने की जरूरत है। आज आपका गुस्सैल रवैया बनते हुए कार्यों को भी बिगाड़ सकता है। इसलिए अपने व्यवहार में सरलता बनाने की काेशिश करें। वाणी में मधुरता बनाए रखें दूसरों को सम्मान दें। आज किसी वृक्ष को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए अच्छा रहेगा। वाहन चलाते हुए भी सावधान रहिएगा। आज जीवनसाथी से मन की बातें करने का समय है। अगर आप विश्वास की कमी कहीँ लग रही है तो आज विश्वास को बढ़ाया जा सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज खर्च की आशंकाएं आपके लिए बनी हुई हैं। इसलिए कोई भी खरीदारी करते समय खर्च करते समय सावधान रहिएगा। सतर्क रहिएगा आज बेवजह खर्च करना आपके लिए कष्टदाई हो सकता है। दोपहर बाद तक आपकी जेब खाली भी हो सकती है। इसलिए जो भी खर्च करें और सावधानी से करें। अगर आप व्यापारी हैं तो आज अच्छा व्यापार आप कर सकते हैं। ग्राहकों से मधुर व्यवहार बनाकर रखिएगा। इसके अच्छे फल मिलने वाले हैं। आज सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलने वाला है। आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए फलदाई है लेकिन जल्दबाजी और लालचवस लिए गए निर्णय फल नहीं देने वाले हैं। इसलिए कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें जांच परख लें। इसके बाद ही निर्णय करें। जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं। आज मछलियों को अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज कर्क राशि वाले दिन भर उलझनों में उलझे रहेंगे। चिंताएं आपको सताती रहेंगी। आज तनाव आप पर हावी होने की कोशिश करेगा, लेकिन इन सब से आपको बचना है। मन को खुश रखें परिवार के लोगों से बातें करें। आज बहस करने से आपको बचना है। परिवार के किसी भी सदस्य से आपको बहस नहीं करनी है। गुस्सा नहीं करना है। आज जो भी हस्ताक्षर आप करें उन कागजों को अच्छी तरह से पढ़ लें। आज कोई आपका करीबी आपसे धोखे से हस्ताक्षर कराने की कोशिश कर सकता है या आपको धोखे में रखकर कागजों पर हस्ताक्षर कराने के प्रयास किए जा सकते हैं। इसलिए सावधान रहें सतर्क रहें। आज किसी की भी आलोचना आपको अपने मुंह से नहीं करनी है। दूसरों से ईर्ष्या भी नहीं करनी है। आज जितना सम्मान आप दूसरों को देने वाले हैं उतना ही सम्मान आपको मिलने वाला है। आज का दिन आपके लिए सामान्य है। भाग्य आपके साथ हैं लेकिन गुस्से से आपको बचना है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज कार्यक्षेत्र में सामान्य आपका दिन बीतने वाला है। सहकर्मी आज आपका सहयोग करेंगे अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में भी आपको मध्यम लाभ आज मिलने के योग बने हुए हैं। नकारात्मक विचार आज सिंह राशि वालों को घेरने की कोशिश करेंगे। इसलिए नकारात्मक विचारों से आपकाे बचना है। दूसरों से ईर्ष्या नहीं करनी है। आज कुत्ते को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है। आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं, लेकिन इसको दूसरों पर प्रदर्शित ना करें। इससे आपके व्यक्तित्व पर बुरा असर पड़ेगा। आज खुश रहें परिवार को समय दें। बच्चों से बातें करें। आज कोई बड़ा निर्णय ना लें अगर ऐसी स्थितियां बनती है तो कल पर टाल दें या परिवार के बुजुर्गों से सलाह लेकर ही निर्णय करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर है। आज आपका मन धार्मिक बना रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिल सकता है। वाणी पर आज आपको संयम बनाकर रखना है। जितना कम आज आप बोलेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा है। आज वाणी में गुस्सा नहीं दिखाई देना चाहिए। वाणी में मधुरता बनाए रखें। अच्छी बात यह है कि आज अचानक धन लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं। आज आपका कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या अचानक से आपको धन लाभ हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखनी होगी। दूसरों का सम्मान करें आदर करें मेहमान भी आज घर आ सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज तुला राशि वाले दिन भर चिंताओं में गिरे रहेंगे। आज गुस्सा आपको आ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य पर आपको गुस्सा आ सकता है, लेकिन ध्यान रहे आज गुस्से को प्रदर्शित आपको नहीं हाेने देना है। इस गुस्से से आपको बचना होगा, गुस्से में लिया गया कोई भी निर्णय और गुस्से में उठाया गया कोई भी कदम आज मतभेद का कारण बन सकता है, नुकसान करा सकता है। आज संपत्ति को लेकर भी तमाम चिंताएं आपको दिनभर सताती रहेंगी लेकिन किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं दिख रही हैं। इसलिए बेवजह की चिंताओं से बचें आज वाहन चलाते समय आपको अतिरिक्त सावधान रहना होगा जब तक बहुत जरूरी ना हो वाहन चलाने से बचें। यात्रा करने से बचें अगर यात्रा करनी ही पड़ रही है ताे बेहद सतर्कता बनाए रखें। सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज वृश्चिक राशि वालों को सतर्क रहना होगा, सावधान रहना होगा। सड़क पार करते समय सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आज सड़क पर दूसरे किसी वाहन या वाहन चालक की लापरवाही का दंश आप को झेलना पड़ सकता है। इसलिए अपने चारों ओर सतर्कता बनाए रखें। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया काम शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं तो आज उसके लिए उचित समय नहीं है। आज किसी भी तरह का नया कार्य वृश्चिक राशि वालों काे करने से बचना है। आज के कार्य को कल पर टाल दें या आज के कार्य को जीवनसाथी से शुरु करा सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आलस से भरा रहने वाला है। आज सुबह से ही धनु राशि वाले अपने स्वभाव में शारीरिक रूप से आलस की प्रधानता को महसूस करेंगे। इसलिए अपने दैनिक कार्यों को निपटाने के लिए सूची बना लें, टाइम टेबल बना लें। जो आपके प्रमुख कार्य आज करने हैं यान जिन कार्याें काे आज आपको निपटाना है उन्हें लिस्टेड कर लें और इस लिस्ट के मुताबिक अपने कार्यों को समय से निपटाएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आज दिनभर कार्य आप पर हावी रहेंगे और आप शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। मानसिक रूप से भी थकान महसूस हाे सकती है। अगर आप नौकरी परेशान है तो अपने कार्यों को सावधानी पूर्वक करें सहकर्मियों पर कार्यों को ना डालें । ऐसा करने से बॉस आपसे आज नाराज हो सकते हैं। आज मन काे शांत करने के लिए उर्जा के लिए अच्छा संगीत आप सुन सकते हैं। प्रभु का स्मरण करें आैर किसी भूखे व्यक्ति काे अपने हाथाें से खाना दें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके रुके हुए पुराने कार्यों में भी गति आएगी। आज आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे, आपको अधिक मेहनत अपने कार्यों को निपटाने के लिए नहीं करनी होगी। पिछले दिनों से जो परेशानियां चल रही हैं उनमें भी आज परिवर्तन के योग बने हुए हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में भी आज आप परिवर्तन महसूस करेंगे और अचानक लाभ के योग आपको दिखाई देने लगेंगे। जो पिछले कुछ समय से व्यापार में समस्याएं आ रही हैं आज उनसे आपको छुटकारा मिलेगा लेकिन ध्यान रहे, किसी को भी कम आज नहीं ताेलना है। किसी को भी अपशब्द नहीं कहने हैं और ईर्ष्यावस कोई काम आज आपको नहीं करना है। जितन सम्मान आज आप दूसरों का करने वाले हैं उससे कहीं ज्यादा अधिक सम्मान आपको प्राप्त होगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको आज मिलने वाला है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर से कम नहीं है। आज कुंभ राशि वालों के सभी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज दूसरे लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। आज अपनी बात को आप बेहतर ढंग से दूसरों के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं, दूसरों को समझा सकते हैं। आज किसी ऐसे कार्यक्रम में भी आपको शामिल होने का मौका मिलेगा जहां लोग आपको सुनेंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और और इसी आत्मविश्वास के बल पर आज मुश्किल कार्यों को भी आप आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आज काले कुत्ते को अपने हाथ से रोटी देना आपके लिए शुभ है। मन को एकाग्र करने के लिए प्रभु का स्मरण करें अच्छा संगीत सुनें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आप बेवजह की चिंताओं में घिरे रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता आज बढ़ सकती हैं। इसलिए ध्यान रहे परिवार के किसी सदस्य की दवाएं अगर चल रही हैं तो वह छूटनी नहीं चाहिएं लगातार चलती रहे। आज आपको भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। जब आप घर से बाहर हो तो खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। आज भोजन की अधिकता भी आपको परेशान कर सकती है। पेट के विकारों का कारण बन सकती है। जीवनसाथी को समय दीजिएगा जीवनसाथी से मन की बातें करना आज आपके लिए बेहतर है परिवार में प्रेम बढ़ेगा और भरोसे की नहीं रखी जाएगी।
Updated on:
29 Aug 2018 11:27 am
Published on:
29 Aug 2018 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
