
23 july rashifal
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है लेकिन आज नकारात्मक प्रभाव आपको घेरने की कोशिश करेंगे। इसलिए नकारात्मक प्रभावों से आपको आज बचना है। नकारात्मक विचारों से भी आज आपको बच कर रहना है। आज यह विचार अवसाद की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए सकारात्मकता बनाए रखिएगा। इसके लए अच्छा संगीत सुन सकते हैं आैर धार्मिक कार्याें में मन काे लगा सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे और कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे समाचार मिलने के योग भी बन रहे हैं।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से कम बेहतर है। आज आपको अपना आकलन करने की आवश्यकता है। आप जिन गलत रास्ते पर चल रहे हैं आज उन्हें त्यागने का दिन है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो परिवार के सदस्यों से आपकी दूरियां और बढ़ जाएंगी। रिश्तो में प्रेम की कमी आएगी। इसलिए अपना आकलन कीजिए और अगर आप गलत रास्ते पर चल पड़े हैं तो वापस मुड़िये।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आलस भी आपको घेर सकता है। इसलिए आपके लिए आज यह जानना बेहद जरूरी है कि कार्य ही प्रधान है और किसी भी कार्य को करने से पीछे नहीं हटना है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का समय आपके लिए अच्छा है आज बेहतर परिणाम के योग हैं। जाे भी कार्य आप पूरी लगन आैर मेहनत के साथ करेंगे उसमे आपकाे सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है लेकिन परिवार को समय आप नहीं दे रहे हैं। परिवार को समय दीजिए परिवार के सदस्यों से मन की बातें कीजिए। बच्चों से बात कीजिए वरना परिवार के लोग आपसे धीरे-धीरे दूर हो रहे हैं । अपने स्वभाव में भी आपको आज सरलता रखनी होगी साैम्यता रखनी होगी। अच्छी बात यह है कि आज भाग्य आपके साथ है और अगर कोई नया कार्य शुरू कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज आपको भी अपनी सेहत का धयान रखना होगा। आज अधिक भोजन आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। आज दिन भर कार्यों की अधिकता रहेगी। आप कार्यों की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे लेकिन सभी कार्य आसानी से निपट जाएंगे। आज किसी जरुरतमंद की सेवा करने से आपको आत्मिक संतुष्टि मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है। ध्यान रहे आज परिवार के किसी बुजुर्ग पर आपको गुस्सा नहीं करना है। आज परिवार के बुजुर्गों पर गुस्सा किया तो आपके कार्य में अड़चने आ सकती हैं। आज मित्रों का सहयोग आपको मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी भी आज आपका सहयोग करेंगे आज परिवार के साथ समय बिताना बेहद जरूरी है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज आप खुद को सामान्य से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे और सभी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे। आपको आज अपने स्वभाव में सरलता रखनी होगी आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन आपको गुस्सा करने से बचना है। आज कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में ना लें। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें और ध्यान रहे गुस्से में कोई भी निर्णय ना लें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य कीजिएगा। व्यवहार में सरलता रखें और वाणी में भी आज मधुरता रखने की आवश्यकता है। अगर आप छात्र हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहतर है। पढ़ाई लिखाई में मन लगाएं। बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखें और अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज अच्छी बात यह है कि भाग्य आपके साथ है। आप जो भी कार्य मन से करेंगे पूरी मेहनत के साथ करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज दिनभर धनु राशि वालों का मन चंचल बना रहेगा लेकिन स्वभाव में सरलता और शरीर में ऊर्जा से आज आपके सभी कार्य संपन्न हो जाएंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज आपके आसपास के लोग ही आपका गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। ध्यान रहे आपके पास जो भी प्रस्ताव हैं उन्हें अच्छी तरह से जांच परख लें। इसके बाद ही निर्णय ले किसी साथी या जानकार के कहने से कोई गलत कदम आज नहीं उठाना है। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको सोच समझकर ही आगे बढ़ना है। बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे और बेहतर प्रदर्शन की वजह से आपको आज सराहना मिलेगी। आज दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार आपको मिलने के योग बन रहे हैं। आज परिवार को समय जरूर दें परिवार के सदस्यों के साथ मन की बात करें। आज परिवार के साथ समय बिताने से आप बेहतर महसूस करेंगे और परिवार में प्रेम भावना का संचार होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से कम मेहता रहने वाला है । आज आपका शरीर आपको परेशान कर सकता है। आज दर्द की अनुभूति शरीर के अंगों से आपको हो सकती है। आज मन में भी नकारात्मक विचार आ सकते हैं। नकारात्मक विचार आपको आज घेरने की कोशिश कर सकते हैं। आज मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमाें में शामिल हो सकते हैं। आज देवों के देव महादेव की आराधना करने से आपके सारे कष्ट दूर होने वाले हैं।
Published on:
30 Jul 2018 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
