17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

Highlights जानिए मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे मंगलवार का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

6 min read
Google source verification
aaj ka rashifal

rashifal

4 फरवरी 2020 मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह जाने के लिए आइए जानते हैं चंद्र राशि से सभी राशियों का राशिफल। आचार्य प्रोफ़ेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार चंद्र राशिफल से जो भविष्यफल आपको बताया जा रहा है वह चंद्रमा पर आधारित है। इस राशिफल को पंचांग और खगोलीय उतार-चढ़ाव के विश्लेषण के आधार पर बनाया गया है।

आपके लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा ? इस दिन व्यापारियों और कारोबारियों के लिए क्या योग बने हुए हैं ? नौकरी पेशा जातकों काे क्या सावधानियां बरतनी होंगी और महिलाओं के लिए यह दिन कैसा रहेगा ? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आईए जानते है सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।


मेष राशि ( Mesh Rashi ) hindi rashifal , Aries Horoscope , Rashifal चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ मेष राशिफल : मंगलवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। जो जातक नौकरी पेशा है उन्हें थोड़ा सा अपने कार्यों के प्रति आगे सजग रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र पर आप का विरोध हो सकता है लेकिन ऐसे में आपको संयमित रहना होगा। गुस्सा आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अच्छी बात यह है कि मंगलवार आज मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिल रहा है। विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे। आपके रास्ते रोकने की कोशिश करेंगे लेकिन स्वतः ही परास्त हो जाएंगे। आज धार्मिक स्थल की यात्रा के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं।

वृष राशि ( Vrishabha Rashi ) rashifal news hindi , Taurus Horoscope ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो वृष राशिफल : भौतिक सुख आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए आज उत्तम समय है। व्यापार में बढ़ोत्तरी करने की योजना बना रहे थे तो भाग्य का साथ मिलेगा। आज प्रेम योग भी वृष राशि वालों की राशि में बना हुआ है। प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन कानूनी पक्ष कमजोर है। इसलिए विवाद से बचना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी से भी आज आपको भरपूर पर मिलने वाला है।

मिथुन राशि ( Mithun Rashi ) Today Rashifal In Hindi , hindi rashifal , Gemini Horoscope का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा मिथुन राशिफल : मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार आज का दिन थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसके विपरीत आय में कमी दिखाई दे रही है। यानी आज आपका आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए खर्च करते समय सचेत रहिएगा। अच्छी बात यह है कि आज कानूनी पक्ष आपका मजबूत है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आज आपको जीत मिलने वाली है। पूर्व में जो मेहनत आपने की है उसके फल आज आपको प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। प्रेम आज आपको मिलने वाला है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन उत्तम है।


कर्क राशि ( Kark Rashi ) #Rashifal in Hind , Cancer Horoscope ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशिफल : चिंताएं आज बनी रहेंगी। आपके आसपास का माहौल अनुरूप नहीं रहेगा। इसे तनाव हो सकते हैं लेकिन आपको अपने मन को काबू रखना चाहिए और तनाव से बचना चाहिए। आज गुस्सा करना भी उचित नहीं है अगर आप यात्रा करने की सोच रहे हैं तो वाहन चलाते समय थोड़ा सा कुछ सावधानी बरतनी होगी। रफ्तार से दूरी बनाकर रखें।


सिंह राशि ( Singh Rashi ) Rashifal by name , Leo Horoscope, mesh rashifal ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) सिंह राशिफल : आज मेहनत करने का समय है। आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। बेवजह के मामलों में उलझने से आज आपको बचना चाहिए। आपके आसपास का माहौल आप के अनुरूप है। दोपहर बाद ऐसे समाचार आपको प्राप्त होंगे जो आपके लिए खुशी लेकर आएंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए उत्तम समय है। लाभ के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि Vigro Horoscope ( Kanya Rashi ) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो कन्या राशिफल : कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। आज सीनियर और बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह के काम आने वाली है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। हालांकि दोपहर के समय आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और दैनिक कार्यों में भी आज कन्या राशि वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन अच्छी बात यह है कि आज की गई मेहनत का परिणाम आपको प्राप्त होगा।


तुला राशि ( Tula Rashi ) rashifal today , Libra Horoscope रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशिफल : तुला राशि वालों के लिए भी मंगलवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है जिन कार्यों के लिए आप प्रयास कर रहे हैं अपने प्रयास जारी रखिए आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों से आपको बहस करने से बचना है। इससे विवाद हो सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट भी आज आप महसूस कर सकते हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि धार्मिक कार्यक्रमों में आपका मन लगेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे और धार्मिक स्थल की यात्रा के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं।


वृश्चिक राशि ( Vrishchik Rashi ) Daily Rashifal , Scorpio Horoscope , Daily Hindi Rashifal Mesh तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य से बेहतर बीतेगा जीवनसाथी से धन की प्राप्ति होगी। आज परिवार को समय दीजिए इस रिश्तों में मजबूती आएगी रोमांस करने के अवसर भी आज आपको मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको मिल रहा है। अपने कार्य के प्रति आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। कार्यस्थल पर मधुर व्यवहार बनाकर रखिएगा। आज मधुर वाणी से ही आप दूसरों का दिल जीत पाएंगे गुस्सा आपके लिए आज नुकसानदायक होगा।


धनु राशि ( Dhanu Rashi ) आज का राशिफल Sagittarius ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे मंगलवार का राशिफल : धनु राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मेहनत अधिक रहेगी लेकिन मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होंगे ऐसे में आपको नकारात्मक नहीं होना है। आज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए मित्रों से मुलाकात के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी पारिवारिक सदस्यों से प्रेम आपको मिलने वाला है अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।


मकर राशि ( Makar Rashi ) leo horoscope, Capricorn भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशिफल : समय अच्छा है लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं आज अचानक धन लाभ भी आपको हो सकते हैं। जीवनसाथी से बहस करने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर रोका टोकी अच्छी नहीं है। इससे तनाव बढ़ सकते हैं। आज निराश आपको नहीं होना चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए श्रीराम का ध्यान करके किए गए सभी कार्यों में आज आपको सफलता मिलने वाली है। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी है वाहन चलाते समय भी सचेत रहें।


कुंभ ( Kumbh Rashi ) Aries Horoscope Aquarious Horoscope गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा कुंभ राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा बीतेगा। व्यापार और कारोबार में कुंभ राशि वालों के लिए अच्छी जोक बने हुए हैं। आज लंबी यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं लेकिन आज की गई यात्राएं लाभ के पद पर रहेंगी। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको मिल रहा है। मन आपका चंचल बना रहेगा। आज खुद को अधिक शक्तिशाली महसूस करेंगे प्रिय से भी आज आपको भरपूर प्रेम मिलने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च करते समय भी सावधानी बरतें।


मीन राशि ( Meen Rashi ) Sagittarius horoscope , Pisces Horoscope दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशिफल : मीन राशि वालों के लिए समय अच्छा है कोई भी शुभ कार्य सुबह 10:00 बजे के बाद करना ही उचित रहेगा। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी दांपत्य जीवन भी अच्छा रहने वाला है प्रिय से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए बहस करने से आपको बचना है आज मन को सकारात्मक रखिएगा आपको सफलता मिलेगी।