
Rashifal
सहारनपुर।
राशिफल 6 सितंबर 2018 गुरुवार आज भगवान शनिदेव अपनी चाल बदल रहे हैं और इसका असर कई राशियों पर पड़ने वाला है। भगवान शनि के वक्री होने से राशिफल भी बदलेंगे और पांच राशि वालों के लिए शुद्ध लाभ के योग बन रहे हैं। राशियां रोजाना हमारे भाग्य को प्रभावित करती हैं हर रोज भविष्य फल बदलता रहता है सितारों की चाल पर ग्रहों की दशा हमारे राशिफल को प्रभावित करती है और आज जब भगवान शनिदेव वक्री होने जा रहे हैं तो कई राशि वालों पर भी इसका सीधा असर पड़ने वाला है आइए जानते हैं गुरुवार आज किन किन राशि वालों के लिए बने हैं अच्छे योग और किन किन राशि वालों को रहना होगा सचेत क्या कहते हैं भाग्य के सितारे
मेष राशि
मेष राशि वालों को आज धन उधार देने से बचना है। आज खर्च करते हुए भी आपको सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है। आज अपने प्रिय से आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। आज समय आपके लिए बेहद कीमती है। समय को जाया ना करें। अपने मधुर और मिलनसार व्यवहार से आज सभी का दिल आप जीतने वाले हैं। आज जितने लोगों में से भी आप मिलें उनसे प्रेम पत्र व्यवहार कीजिएगा। वाणी में मधुरता रखिएगा। आपके संपूर्ण कार्य संपन्न हो जाएंगे आज जीवनसाथी से प्यार की बातें करनी है। बहस करने से बचना है। तनाव को वैवाहिक जीवन में स्थान मत दीजिएगा। इसके परिणाम आने वाले समय में पारिवारिक जीवन पर पड़ सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर से कम नहीं है। आज वृष राशि वालों को पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। आज धन लाभ के योग भी आपके लिए बने हुए हैं। इसके साथ ही खर्च की आशंकाएं भी धन लाभ साथ लाया है। आय और व्यय में आपको आज सामंजस्य बनाना होगा। अधिक वह करना आपके लिए उचित नहीं है। धन को भविष्य के लिए बचा कर रखें। आज आपका सामाजिक प्रभाव भी बढ़ेगा। लोग आपके व्यवहार से आकर्षित होंगे। आज कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसे टाल दें। नया कार्य आज आपकी राशि के मुताबिक ठीक नहीं है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। अगर कुछ बातें आपको अपने प्रिय के बारे में या फिर मित्रों के बारे में सुनने को मिलती हैं तो उन पर एकाएक विश्वास नहीं करना है। क्रोध को किनारे रख कर बात करें। सच्चाई सामने आ जाएगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले के लिए आज का दिन अनुभवी दिन होगा। आज आपको अपने ही लोगों से ऐसी बातें सुनने को मिल सकती हैं जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। आज आपके लिए खुशियों के योग बने हुए हैं। आज खुलकर अपने मन की बातें कीजिएगा। मित्रों के साथ परिवार वालों के साथ। आज मन की बातें सुनना आपके लिए खुशी के द्वार खोलेगा अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में नुकसान की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। पैसों के लेन-देन के समय आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। पूर्व में किए गए कार्य आज आपके लिए धन लाभ का जरिया बनेंगे। ध्यान रहे आज आपको किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ना है। बहस नहीं करनी है और अगर कहीं आप विवाद में फंस जाते हैं तो अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी है अधिक बोलना आज आपके लिए उचित नहीं है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले अधिक तनाव आज ना लें आज नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश करेंगे। आपके व्यक्तित्व पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आज आपको नकारात्मक विचारों से पूरी तरह से बचना है। सकारात्मकता अपने मन में आपको बनाकर रखनी है। आज कोई बड़ा निर्णय अकेले आपको नहीं करना है। घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति या जीवनसाथी से सलाह लेने के बाद ही आप को बड़े निर्णय आज लेने होंगे। आज परिवार में किसी छोटी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से नाराजगी आपकी हो सकती है, लेकिन परिवार के सदस्यों को आज प्रेम से अपनी बातें समझाएगा तो उनको समझ में आ जाएंगी। आज जिन परिणामों की उम्मीद आप कर रहे थे उनमें देरी हो सकती हैं। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज सिंह राशि वालों के मन में चंचलता बनी रहेगी। एक जगह उनका मन नहीं ठहरेगा। ऐसे में कोई गंभीर निर्णय लेने में भी आपको परेशानी हो सकती है। आप खुद को असहज महसूस कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में जीवनसाथी से सलाह लेना उचित रहेगा। आज आपको लोगों से ज्यादा मिल जुलकर नहीं रहना है। आज कर्म आपके लिए प्रधान है। आपकी राशि में कर्म से लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। इसलिए अपने काम पर ध्यान दें अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें। आज अपने व्यक्तित्व में भी आप जिम्मेदारी का एहसास करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आज हो सकते हैं जो आप के लाभ के लिए ही हैं परिवर्तन को अपनाना आपके लिए उचित है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उलझन भरा हो सकता है लेकिन इसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलने के योग बन रहे हैं। आज वाणी में आपको मधुरता बनाकर रखनी होगी। कम बोलना आपके लिए उचित है। आज जीवनसाथी से मन की बातें करें। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आज जीवनसाथी से आपको भरपूर प्रेम मिलने वाला है। आज आपके पास समय भी है। इस समय को आज परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे तो इससे परिवार का माहौल अच्छा होगा और पिछले कुछ दिनों से जो मन की बातें आप परिवार के सदस्यों से नहीं कर पा रहे हैं उनको भी आज आप कर सकेंगे। आज मछलियों को अपने हाथ से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। पिछले कई दिनों से आप लगातार काम कर रहे हैं। इससे स्ट्रेस बढ़ेगा और इसका असर आपके कार्यों पर पड़ेगा। राशिफल के मुताबिक कर्म ही प्रधान है और अगर आपके कार्य में बाधाएं आएंगी तो इसका सीधा असर आपके भविष्यफल पर पड़ेगा। इसलिए आज थोड़ा सा आराम दिमाग और शरीर को देना आपके लिए जरूरी है। आज अपने आप से बात कीजिए आप में अपार क्षमताएं हैं लेकिन आप उन्हें पहचानने में देरी कर रहे हैं। खुद का आकलन करना आपको आज एक नई ऊर्जा देने वाला है। आज माता-पिता की सेहत के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव आज कम होगा और प्रेम बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दिन सामान्य है लेकिन जिस तरह से आप नकारात्मक सोच रहे हैं, उससे आपको लाभ होने वाला नहीं है। आप कोई भी कार्य करते समय नकारात्मक विचारों को अपने अंदर मत लाइएगा सकारात्मकता से आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आपको दृढ़ इच्छाशक्ति की बहुत आवश्यकता है। इसलिए कोई भी कार्य पूरी इच्छा शक्ति के साथ ही करें। आज भाग्य आपके साथ है और आज बेहतर प्रदर्शन आप कर सकते हैं। आज दूसरों को प्रभावित करने कहो ना रात के काम आने वाला है आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपको अच्छे लाभ देने में सहायक सिद्ध होंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन धनु राशि वालों को आज खर्चा करने से बचना होगा। अधिक खर्चे की आशंकाएं आज आपके साथ दिखाई दे रहे हैं। आप जिस तरह से खर्च कर रहे हैं उससे आपका आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए आय और व्यय के बीच संतुलन बनाना सीखिए। इसके लिए आप अपने जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। आपका जीवन साथी आपका आर्थिक गुरु भी है। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो पुरानी यादों को ताजा कर देगा। आज आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर किसी तीसरे व्यक्ति की नजर है। इसलिए सावधान रहिएगा सतर्क रहिएगा आज किसी भी बात पर अपने जीवनसाथी को नाराज नहीं करना है और जितना प्रेम आप अपने जीवनसाथी से करते हैं, उसका एहसास कराना भी बेहद जरूरी है इसलिए आज अपने जीवनसाथी को यह एहसास दिलाएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनका कितना ख्याल रखते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। आज भोजन की अधिकता पेट के विकार का कारण बन सकती है। जब आप घर से बाहर हो तो खाने पीने की वस्तुओं में आपको सावधान रहना होगा। कोई भी ऐसा पकवान आपको नहीं खाना है जो आपकी सेहत को नुकसान दे। आज निवेश करने की सोच रहे हैं तो शुद्ध लाभ मिलने के योग हैं। भविष्य में लाभ आपको मिलेंगे लेकिन जल्दबाजी में किया गया निवेश उम्मीद के मुताबिक लाभ देने वाला नहीं है। आज घर पर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। जिससे परिवार का माहौल अच्छा हो जाएगा आनंदमय हो जाएगा। अगर आप विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो आज आपके लिए उचित समय है आज नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग भी बने हुए हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आप को जिम्मेदार बनना होगा। परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी स्वीकार करते हुए निभाना होगा। आज प्रिय से नज़दीकियां बढ़ने के योग बने हुए हैं। इससे आपके जीवन में नई खुशियों का संचार होगा नई ऊर्जा का संचार होगा और आप सामान्य दिनों से अधिक खुश और किस्मत वाला खुद को महसूस करेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो अपने पार्टनर से आज आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। पार्टनर से बहस आपको नहीं करनी है और पार्टनर के साथ मिलकर आज कोई बड़ा निर्णय लेने से भी बचना है आज अचानक यात्रा के योग भी आपके लिए बने हुए हैं सड़क पार करते समय आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज चिंतन का समय है आज परिवार के प्रति और अपने कार्य क्षेत्र के प्रति चिंतन करना जरूरी है। आज चिंतन के साथ-साथ अपनी क्षमताओं का आकलन भी आपको करना होगा। आप जिन योजनाओं पर काम कर रहे हैं जो योजनाएं आपने बनाई है उनके लिए हार्ड वर्क आपको करना होगा। मीन राशि वालों को आज सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी लेकिन सफलता मिलेगी। भाग्य आज आपके साथ है। अड़चने आएंगी लेकिन घबराना नहीं है पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहिए सफलता आपको जरूर मिलेगी आज यात्रा कम से कम आपको करनी है मीन राशि वालों के लिए आज यात्रा के दौरान दुर्घटना की आशंकाएं दिखाई दे रही है ऐसे में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहना होगा।
Updated on:
06 Sept 2018 11:10 am
Published on:
06 Sept 2018 06:59 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
