11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन राशि वालाें के लिए बन रहे धन लाभ के याेग, जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

पंचाग के साथ जानिए आज का राशिफल क्या कहते हैं आज आपके सितारे बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

4 min read
Google source verification
saharanpur news

rashifal

शनिवार, 09 जून 2018
माह : अधिक ज्येष्ठ
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : दशमी (१२:५८:५२)
नक्षत्र : रेवती (२३:०९:३७)
विक्रम सम्वत : २०७५ विरोधकृत
शक सम्वत : १९४० विलम्बी
युगाब्द : ५१२०
आयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
योग : सौभाग्य
सूर्योदय : ०५:२१
सूर्यास्त : १९:१६
राहुकाल : ०८:४९ से १०:३४

जानिए राशिनुसार राशिफल

मेष राशि
मेष राशि वालाें के लिए आज यात्रा के योग बन रहे हैं, आच आपकाे ऑफिस के कार्यों से भी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके जो पुराने रुके हुए काम हैं वह भी आज पूरे होंगे। इनमें थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन आर्थिक लाभ के योग हैं। अगर कोई वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आपकी यह योजना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज संबंधों में भी आज मधुरता आएगी। छात्र छात्राओं के लिए आज का दिन बेहतर है। ध्यान रहे कि आज परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृष राशि
वृष राशि वालाें के लिए आज दिनभर व्यस्तताएं रहेंगी, किसी अपने की कोई गोपनीय बात भी पता चल सकती है जाे साेचने के लिए मजबूर करेगी। आज दिन भर आपका मन चंचल रहेगा और दिन भर आपको इधर-उधर की बातें घेरे रहेंगी लेकिन ध्यान रहें इससे कुछ हांसिल हाेने वाला नहीं है। अच्छी बात यह है कि आज नौकरी में उन्नति और व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।


मिथुन
मिथुन राशि वालाें के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेगी। दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आज दोस्तों के साथ समय बिताना भी आपको तनाव से मुक्त करने वाला है। आज आपकी राशि सामान्य है लेकिन जोखिम भरे निर्णय से आपको बचा है। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं आज किसी दोस्त की वजह से आपका रुका हुआ काम भी बन सकता है


कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज भाग्य आपके साथ है और बिजनेस में जो तनाव चल रहे हैं वह भी कम हो जाएंगे। आज ध्यान लगाइए एकाग्रता आपको सफलता देने वाली है। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना नुकसान उठा सकते हैं काेई अपना आपसे नाराज हाे सकता है। आज जीवनसाथी से भी आपको बहस नहीं करनी है। अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है लेकिन दूसरों की सलाह से आज काम नहीं करना है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज सावधान रहने का दिन है। आज बेवजह की रुकावटें आएंगी जैसे आप घर से निकले तो वाहन खराब हो सकता है। बातों में कंफ्यूजन होने की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं और बिजनेस में भी आज आपको थोड़ी परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। इन सबके बावजूद हालात आपके पक्ष में रहेंगे कठिनाइयां आएंगी लेकिन समाधान उनके साथ ही आएगा। आज आपका कोई प्रिय आपको अच्छी खबर दे सकता है। अगर आप छात्र हैं तो आपका दिन सामान्य ही गुजरेगा अच्छी खबर यह है कि अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो आज अच्छा रिश्ता मिल सकता है।


कन्या राशि
आज कन्या राशि वालों का दिन सामान्य से अधिक बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन पर आपको प्रशंसा मिलने वाली है। आज अचल संपति से आपकाे आर्थिक लाभ के याेग दिखाई दे रहे हैं। आज परिवार वालों के साथ बहस ना करें इससे बेवजह के तनाव में घिर जाएंगे। आज खर्चा करते वक्त भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपकाे दाेस्ताें के साथ अपनी जेब के मुताबिक ही खर्च करना है।


तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप लाख कठिनाइयों के बावजूद अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। आज मित्रों का सहयोग भी आपको मिलने वाला है और ऑफिस में भी आपसे लोग प्रसन्न रहेंगे। आज कर्ज चुकाने के लिए प्रयास करेंगे ताे सफलता मिलेगी। इससे आपको दुश्मनों पर जीत मिलेगी और कानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी।


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले आज दिनभर व्यस्त रहेंगे लेकिन ऊर्जा शाम तक बनी रहेगी । अच्छी खबर है कि आज आपको अचानक आर्थिक लाभ भी हो सकता है। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन नौकरीपेशा लोगों और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास है और प्रोन्नति व फायदे के योग बन रहे हैं।


धनु राशि
आज धनु राशि वालाें के लिए दिन सामान्य है लेकिन आर्थिक मामलों को लेकर विवाद से बचना है। अगर आज कोई बड़ा निर्णय करने जा रहे हैं तो उसको अभी टाल दें। आज निर्णय लेने का समय नहीं है। आज पैसों के लेनदेन से भी आप को दूर रहने की आवश्यकता है। आज उधार दिया हुआ पैसा जल्द वापस नहीं मिलने वाला है।


मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन इसी बीच अचानक आर्थिक लाभ होने के लिए योग बन रहे हैं। आज परिवार में भी पुराने मसले निपट जाएंगे। आज दिनभर व्यस्तताएं रहेंगी लेकिन यही व्यस्तताएं आपकी सफलता की कुंजी भी बनेंगी। आपके पुराने जो कार्य हैं वह भी आज बन सकते हैं। आर्थिक कारणों से आपके जो कार्य रुके हुए थे आज वह भी पूर्ण हो जाएंगे।

कुंभ राशि
आज कुंभ राशि वालों के लिए भी अचानक आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं आज पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे आज जो भी निर्णय लें बेहद सोच समझकर लें क्याेंकि आज का लिए हुए निर्णय आपके भविष्य पर असर डालेंगे आैर उनका असर लंबे समय तक बना रहेगा। आज अगर कोई निवेश कर रहे हैं तो पारिवारिक सदस्यों से इसकी सलाह जरूर लें।


मीन राशि

मीन राशि वालाें काे आज सामान्य दिनों से अधिक मेहनत करनी होगी इससे परिणाम बेहतर हो जाएंगे। आज दूसरों के प्रति आपका व्यवहार मधुर रहने वाला है। अगर आपने पूर्व में कोई निवेश किया हुआ है तो उससे आज लाभ ले सकते हैं। जीवनसाथी से भी आपको आज प्रेम की अनुभूति होगी। आज आत्मविश्वास आपका गहना है और आज जीवन में प्रेम की शुरुआत भी हो सकती है। आज आपको यह सावधानी बरतनी होगी कि किसी कार्य को लेकर जिद नहीं करनी है जिद आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है।