22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Accident : टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत दो घायल

UP Crime : बाइक सवार पति-पत्नी की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। चारों गिरे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने इनमें से दो को कुचल दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Accident

Accident

Accident : सहारनपुर के बेहट में दो बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने इन दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। इससे पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी।

यह दुर्घटना कलसिया-छुटमलपुर मार्ग पर संसारपुर गांव के पास हुई। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव घुन्ना के रहने वाले 40 वर्षीय अनिल अपनी पत्नी पूनम के साथ छुटमलपुर से घर लौट रहे थे। अभी ये दोनों गांव संसारपुर स्थित मदरसे के पास पहुंचे तो इनकी बाइक थापुलइस्माइलपुर निवासी मोंटू व विनय की बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही चारों नीचे गिर पड़े। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने अनिल, विनय और मोंटू को बुरी तरह से कुचल दिया। इस दुर्घटना में अनिल और विनय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला पूनम और मोंटू गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें: शामली में बदमाश बोले 50 लाख और फॉरच्यूनर दो वर्ना…