
महिला पर तेजाब से हमला
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर नागल कस्बे के पास बाइक सवार दाे युवकों ने एक ब्यूटी पार्लर संचालिका पर तेजाब से हमला बोल दिया। दुस्साहसिक ढंग से वारदात को अंजाम देकर फरार हुए युवकों ने सनसनी फैला दी। आनन-फानन में युवती को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज ताे दर्ज कर लिया लेकिन 24 घंटे बीत जानेके बाद भी हमलाबवराें का काेई सुराग नहीं लग सका।
घटनाक्रम के अनुसार नागल थाना क्षेत्र के गांव साधारणसिर की रहने वाली शहराज नागल कस्बे के ताजपुर रोड पर ब्यूटी पार्लर चलाती है। शहराज की बेटी भी इसी पार्लर में काम करती है। घटना गुरुवार रात करीब 8:00 बजे की है। शहराज अपने भाई जावेद के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर हाईवे पर पीछे से आए दो युवकों ने शहराज पर तेजाब से हमला बोल दिया। इस हमले में ब्यूटी पार्लर संचालिका घायल हो गई इस घटना के तुरंत बाद बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया और हमलावराें की तलाश शुरु की लेकिन काेई सफलता नहीं मिल सकी।
पुलिस काे जानकारी मिली है कि हमलावरों ने हेलमेट पहना हुआ था जिससे उनके चेहरों के साथ नहीं हो सकी है।
Published on:
29 Sept 2019 12:20 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
