18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखों की लागत से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट से सजावट का सामान ही उठा ले गए स्मार्ट सिटी के लोग

सहारनपुर Saharanpur में नगर निगम ने अस्थाई कूड़ाघरों की साफ-सफाई करके उन्हे सेल्फी प्वाइंट Selfie point के रूप में विकसित किया। नगरवासियों को निगम का ये प्लान रास नहीं आया और वो रात में इन सेल्फी प्वाइंट से साज-सज्जा का सामान ही उठा ले गए।

2 min read
Google source verification
saharanpur_nigem.jpg

सहारनपुर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट के दो अलग-अलग चित्र

सहारनपुर Saharanpur में शहर के बीचो-बीच कई स्थानों पर लोग कूड़ा डालने लगे। धीरे-धीरे ये प्वाइंट अस्थाई रूप से कूड़ाघर बन गए। कई बार यहां साफ-सफाई कराई गई लेकिन लोगों ने यहां कूड़ा डालना नहीं छोड़ा। इस समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए हुए नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने शहर के ऐसे 10 प्वाइंट चिन्हित कराए। इन सभी की साफ-सफाई कराने के साथ-साथ इन्हे सेल्फी प्वाइंट Selfie point के रूप में विकसित कराया। शहर को लोगों के निगम का यह तोहफा रास नहीं आया और लोग यहां से सामान ही उठा ले गए। निगम अफसरों को इसकी उम्मीद भी नहीं थी कि लोग इन सेल्फी प्वाइंट से सामान भी उठाकर ले जा सकते हैं।

रात के अंधेरे में उठा ले गए सामान
इन सेल्फी प्वाइंट पर नगर निगम ने मिक्की माउस और टायरों को सजाकर रखवाया था। इसके साथ ही साज-सज्जा का कुछ अन्य सामान भी लगवाया था। इन सामान को लगाने का उद्देश्य इन प्वाइंट को सेल्फी प्वाइंट का रूप देना था। यह सब योजना के तहत कर भी दिया गया लेकिन रात में लोग यहां से सामान ही उठा ले गए। जो टायर सजाए गए थे रात के अंधेरे में लोग उन्हे उठा ले गए। सुबह जब नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो इस घटना का पता चला।

निगम ने वापस उठवाया सामान
रात के अंधेरे में जब इन सेल्फी प्वाइंट से सामान गायब हुआ तो निगम अफसरों ने दिन के उजाले में यहां से अन्य सामान भी उठवा लिया। अब जो नई व्यवस्था की गई है उसके मुताबिक इन सेल्फी प्वाइंट पर सभी स्थाई सामान रखा जाएगा। कोई भी ऐसा सामान नहीं होगा जिसे उठाया जा सके। इस घटना के बाद निगम अफसरों ने शहर में चल रही दूसरी योजनाओं पर भी पुनः विचार करने के निर्देश दिए हैं।

स्ट्रीट लाइट के कंडक्टर भी हो जाते हैं चोरी
काष्ठ नगरी सहारनपुर में सार्वजनिक स्थलों से सामान चोरी किए जाने की यह पहली घटना नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां लोग स्ट्रीट लाइट से कंटक्टर यानी सप्लाई यूनिट को भी चोरी कर लेते हैं। शहर की प्रमुख रोड कोर्ट रोड से पिछले दिनों कई सप्लाई यूनिट चोरी हुई। बाद में इन सभी स्ट्रीट लाइट को निगम ने ठीक कराया और सप्लाई यूनिट को क्रेन की मदद से ऊपर फिट कराया। अब सेल्फी प्वाइंट पर हुई इस घटना ने साफ कर दिया है कि सहारनपुर शहर में कोई भी सामान जनहित में सार्वजनिक स्थल पर नहीं रखा जा सकता। यहां लोग साज-सज्जा का सामान भी नहीं छो़ड़ते।

यह भी पढ़ें: सांप के साथ खेल रहे सहारनपुर के इस बच्चे को देखकर हर कोई हैरान

नगर विकास मंत्री भी कर चुके हैं तारीफ
नगर में कई स्थानों पर अस्थाई कूड़ाघरों को साफ करके उन्हे सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किए जाने की तारीफ नगर विकास मंत्री भी कर चुके हैं। नगर विकास मंत्री ने ऑनलाइन इन सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया था। स्थानीय अफसरों ने निर्देश दिए थे कि सभी प्वाइंट आने वाले समय भी साफ सुथरे रहने चाहिए।