8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव खत्म होते ही योगी सरकार ने दिया बिजली का झटका, तो कांग्रेस बोली…

बिजली महंगी होने पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद का भाजपा पर वार

2 min read
Google source verification
imran masood

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का तीसरा और आखिरी चरण खत्म होते ही बिजली के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा पर सियासत गरमाने लगी है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले को कांग्रेस ने इसे जनता के साथ धोखा बताया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने आरोप लगाया है कि भाजपा पहले झूठ बोलकर लोगों से वोट लेती है और इसके बाद आम जनता को टैक्स और महंगाई के बोझ तले दबा देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार भी केन्द्र की मोदी सरकार की तरह झूठ बोलकर जनता को मूर्ख बनाने में लगी है।


उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव खत्म होते ही बिजली के दाम बढ़ाए जाने पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने भाजपा सरकार पर वार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा कभी भी सुशासन नहीं दे सकती, यही भाजपा की नीति रही है। भाजपा लोगों को बरगलाकर वोट लेती है और उसके बाद फिर जनता को कर के बोझ के तले दब देती है। इमरान मसूद बोले कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं, उससे साफ है कि यह सरकार केंद्र सरकार की तर्ज पर ही काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जो नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है, उसी नीति पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काम कर रहे हैं। जनता को झूठ बोल कर वोट लिया जाता है और फिर अलग-अलग तरह के कर के रूप में जनता के ऊपर बोझ डाल दिए जाते हैं। नरेंद्र मोदी और योगी दोनों ही आमजन को कर के बोझ में दबा रहे हैं और यह सरकार एक के बाद एक टैक्स लगा कर जनता को दबा रही है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ गए हैं बिजली के दाम
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का तीसरा और आखिरी चरण खत्म होते ही बिजली के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी गई है। मतदान से पहले इस घोषणा को नहीं किया गया था और मतदानपूर्ण होते ही सरकार ने यह घोषणा कर दी है। मुख्य रूप से जो दबाव पड़ा है, वह ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ा है। यहां डेढ़ गुना तक बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर आर्थिक दबाव पड़ेगा और उनको अब महंगी बिजली खरीदनी पड़ेगी।