10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के सहारनपुर में लूट के बाद रिटायर्ड फौजी की पत्नी की बेरहमी से हत्या

खबर की खास बातें घर में अकेली थी रिटायर्ड फौजी की पत्नी जब बच्चे स्कूल से लौटे तो बेड पर पड़ी मिली लाश बिखरा पड़ा था घर का सामाना, परिवार में काेहराम

2 min read
Google source verification
murder.jpg

murder

सहारनपुर। नकुड़ कस्बे में दिनदहाड़े रिटायर्ड फौजी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के वक्त फौजी कैंटीन से सामान लेने गया था और बच्चे स्कूल थे। जब फाैजी घर लाैटा ताे देखा कि पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी और घर का सामान बिखरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि लूट के बाद हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ेंः यूपीः पति ने दिया तीन तालक ताे हाफिज ने बनाया इद्दत में बैठने का दबाव, जानिए पुलिस ने क्या किया

यह घटना नकुड कस्बे के गंगाेह बाईपास रोड स्थित सरस्वती नगर की है। क्षेत्र के गांव डाले वाला के रहने वाले एक फौजी ने रिटायरमेंट के बाद यहीं पर मकान किराए पर लिया था। इस मकान में फौजी उसकी पत्नी और दोनों बच्चे रह रहे थे। बुधवार काे रिटायर्ड फौजी के पिता गांव से आए हुए थे। सुबह सतीश चौधरी बच्चाें के स्कूल जाने के बाद पिता के साथ कैंटीन चला गया। घर में अकेली पत्नी ममता माैजूद थी। इसी दौरान घर में घुस कर किसी ने बेरहमी से ममता की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ेंः कोचिंग के लिए जा रहे युवक की बच्चा चोरी के शक में पिटाई, दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा

बेड पर पड़ी ममता के सिर में गहरा घाव था। किसी मजेदार और धारदार हथियार से हमला बोला गया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। दोपहर के समय जब सतीश अपने पिता के साथ सरसावा से वापस घर लौटा तो अंदर का हाल देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पत्नी ममता की लाश बेड पर पड़ी हुई थी सारा घर खुला पड़ा था और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी छानबीन की डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया लेकिन कोई सटीक सुराग हाथ नहीं लग सका।

एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द इस वारदात का खुलासा कर देगी। प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि लूटपाट की घटना के बाद घर में अकेली फौजी की पत्नी की हत्या की गई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग