1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गुरुग्राम हिंसा के बाद मुसलमानों में खौफ व बेचैनी’ मदनी ने सीएम खट्टर को पत्र लिखकर जताई चिंता

गुरुग्राम हिंसा के बाद माहौल गरम मदनी ने हरियाणा सीएम को लिखा पत्र 'घटना के बाद मुसलमानों में खौफ व बेचैनी'
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 26 Mar 2019, 11:09 AM IST

देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना सैय्यद महमूद मदनी ने गुरुग्राम में मुस्लिम अल्पसंख्यक के घर में घुसकर शरारती तत्वों द्वारा किए गए हमले पर गहरी चिंता जताते हुए घटना की निंदा की। मदनी ने इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजकर दोषियों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई कराए जाने की मांग भी की है।

अपने बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि गुरुग्राम में मुस्लिम अल्पसंख्यक के घर में घुसकर किया गया हमला बेहद निंदनीय है। भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में धर्म, जाति के आधार पर हमले होना देश की महानता पर एक कलंक है। इसलिए देश के शासक सभी धर्मों के जिम्मेदार और प्रभावशाली लोगों को एक साथ आवाज उठाने की आवश्यकता है। मदनी ने कहा कि देश में हो रहीं इस प्रकार की घटनाओं पर सरकार को तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मदनी ने बताया कि इस मामले में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि इस घटना के सोशल मीडिया में आने के बाद पूरे देश में चिंता है। इसलिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि पीडि़तों को न्याय मिल सके। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि घटना की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। वायरल हो रही वीडियो में आरोपियों की पहचान भी हो रही है। लेकिन उसके बावजूद अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसकी वजह से मुसलमानों में खौफ व बेचैनी बनी हुई है।

आपको बता दें कि क्रिकेट खेलने को लेकर हुई मामलू कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई और कुछ लोग घर में घुसकर लोगों की पिटाई शुरु कर दी। जिसके बाद से इलाके में माहौल गरम है।