1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृह मंत्री के भाषण पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- पीड़ितों के लिए बाबासाहेब भगवान 

Akhilesh Yadav: राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमित शाह के बयान पर पलटवार किया। आइये बताते हैं उन्होंने क्या कहा ? 
less than 1 minute read
Google source verification
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने अमित शाह के बयान पर पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को भगवान बताया है।

Akhilesh Yadav ने क्या कहा ?

सहारनपुर में अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत सारे गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित लोगों के लिए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी भगवान रहे हैं। आज भी घर-घर गांव-गांव उनको पूजा जाता है। उनका सम्मान ये है कि उन्होंने हक और सम्मान; सम्मान से जीने का रास्ता संविधान के माध्यम से तमाम गरीब, शोषित वंचित लोगों को दिया है।

बीजेपी पर साधा निशाना 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए की लड़ाई में बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं। इसी वजह से उनके मुंह से उनके तरफ से इस तरह का भाषा और व्यवहार आता है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने अजय राय को किया गिरफ्तार, चंद घंटों में सिमट गया कांग्रेस का प्रदर्शन

सरकार नहीं दे पा रही जवाब 

अखिलेश यादव ने कहा कि न सिर्फ लोकसभा में बल्कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा और विधानपरिषद में इसी तरह का व्यवहार भारतीय जनता पार्टी का है। इसी का परिणाम है कि आज विधानसभा भी नहीं चल पा रही है। वहां पर मार्शल के जरिए विधायकों को बाहर निकाला गया। विधायक वेल में बैठे हुए हैं। सरकार तमाम सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है।  

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग