
यूपी एटीएस अब गंगोह थाना क्षेत्र के गांव कुंडा कला से पकड़े गए जैस-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी नदीम के साथियों की तलाश में हैं। मोहम्मद नदीम ऐसे वक्त में पकड़ा गया जब देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को कई तरह की आशंकाएं हैं और इसी को देखते हुए अब नदीम के साथियों की तलाश तेज कर दी गई है। बता दें कि, नदीम को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब इससे मिले दस्तावेजों और उसके फोन से मिली जानकारियों के आधार पर एटीएस को नदीम के दोस्तों की तलाश है।
सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त अलर्ट मोड पर
आपको बता दें कि, यूपी एटीएस ने सहारनपुर के गांव कुंडा कला से मोहम्मद नदीम नाम के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया था। नदीम के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन पाए गए थे। इसे नूपुर शर्मा की हत्या करने का टास्क दिया गया था। पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि नदीम ने ऑनलाइन आतंकी संगठनों से ट्रेनिंग ली थी और आतंकियों ने उसे कई फर्जी सोशल अकाउंट भी बनाकर दिए थे। इस आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त अलर्ट मोड पर हैं। एटीएस ने नदीम के बड़े भाई तैमूर को भी हिरासत में लिया था लेकिन पूछताछ के बाद तैमूर को छोड़ दिया था जबकि नदीम के आतंकी संगठनों से कनेक्शन सामने आने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया था।
ऐसे नदीम आया एटीएस के रडार पर
नदीम की गिरफ्तारी के बाद अब उसके गांव में दिन-रात यही चर्चा हो रही है कि नदीम किस तरह से आतंकियों के संपर्क में आया। कुछ लोग कह रहे हैं कि उनके गांव में से कई परिवारों की रिश्तेदारियां पाकिस्तान में है ऐसे में सिर्फ पाकिस्तानियों से बात करने से कोई आतंकवादी नहीं हो सकता। इसके अलावा नदीम के पारिवारिक सदस्यों से बातचीत करने पर यह बात सामने आई है कि नदीम अक्सर मोबाइल पर लंबी लंबी बातें किया करता था। उसके घर वाले भी उसे मोबाइल पर लंबी बातें करने से मना करते थे लेकिन नदीम काफी लंबे समय तक फोन पर लगा रहता था। माना जा रहा है कि इसी कारण में एटीएस के रडार पर आया।
Published on:
14 Aug 2022 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
