
spcial train
सहारनपुर। यात्रीगण कृपया ध्यान दें अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। सहारनपुर अंबाला के बीच रविवार को 4 घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अंबाला अपलाइन पर तकनीकी सुधार हाेना था। इसकी जानकारी पहले ही यात्रियाें काे दे दी गई थी। अलग-अलग जगह पर ब्लॉक लिए गए। मुख्य रूप से सहारनपुर से अंबाला जाने वाली जो ट्रेनें थी वह 4 घंटे तक बाधित रही। अंबाला के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि पहला ब्लॉक 21 अप्रैल रविवार काे सहारनपुर अंबाला अप लाइन पर दोपहर 1:10 से शाम 5:10 तक रहा। दूसरा ब्लॉक अंबाला कैंट स्टेशन पर 11:10 से 3:10 तक रहा और तीसरा ब्लॉक लुधियाना धुरी से हिसार सेक्शन में 10:45 से 2:45 तक रहा। इन ब्लॉक की वजह से ट्रेन संख्या 64513 सहारनपुर-अंबाला कैंट पैसेंजर सहारनपुर अंबाला कैंट के बीच 50 मिनट के रुकी रही। इसी तरह से ट्रेन संख्या 64561 दिल्ली अंबाला कैंट पैसेंजर 60 मिनट लेट रवाना हुई। ट्रेन संख्या 19027 बांद्रा हिसार भी घंटा लेट रही। ट्रेन संख्या 11057 अमृतसर एक्सप्रेस दिल्ली डिवीजन में एक घंटा 40 मिनट लेट चली।
आंशिक रूप से यह ट्रेनें रही रद्द
ट्रेन संख्या 54539 दिल्ली अंबाला कैंट पैसेंजर सहारनपुर से अंबाला कैंट के बीच आंशिक रूप से रद्द रही। इसी तरह से ट्रेन संख्या 54636 लुधियाना-हिसार पैसेंजर जाखल हिसार के बीच आंशिक रूप से रद्द रही। ट्रेन संख्या 54635 हिसार लुधियाना पैसेंजर हिसार जाखल के बीच आंशिक रूप से रद्द रही। ट्रेन संख्या 54605 चूरू लुधियाना पैसेंजर धुरी लुधियाना के बीच आंशिक रूप से रद्द रही। इन ट्रेनाें के रद्द रहने से यात्रियाें काे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ ऐसे यात्री थे जिन्हे पहले से इसकी सूचना नहीं मिली पाई थी। इसलिए आप जब भी ट्रेन से सफर करें ताे रेलवे के नेशनल इंक्वायरी नंबर 139 पर पूछताछ जरूर कर लें।
Published on:
22 Apr 2019 12:08 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
