4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya पर फैसला आने से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव पहुंचे दारुल उलूम, किया बड़ा ऐलान

Highlights All India Muslim Personal Law Board के सचिव ने Darul Uloom के मोहतमिम से की मुलाकात Muslim Personal Law Board के सदस्‍य से भी मिले मौलाना उमरेज महफूज रहमानी कहा- मध्‍यस्‍थता का समय अब खत्‍म हो चुका है

less than 1 minute read
Google source verification
supreme_court_on_ram_mandir.jpg

सहारनपुर। जहां सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में चल रही अयोध्‍या (Ayodhya) मामले की सुनवाई (Hearing) का काउंट डाउन शुरू हो गया है, वहीं देशवासियों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (All India Muslim Personal Law Board) के सचिव ने दारुल उलूम (Daru l Uloom Deoband) के मोहतमिम से मुलाकात की है। इस दौरान उन्‍होंने केस को लेकर अपनी राय मीडिया के सामने रखी।

यह भी पढ़ें:अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ, मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से केस लिया वापस

अंतिम दौर में पहुंची सुनवाई

आपको बता दें कि अयोध्‍या का मामला सुप्रीम कोर्ट में अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। माना जा रहा है क‍ि बुधवार (आज) इस मामले की सुनवाई पूरी हो सकती है। वहीं, सुनवाई पूरी होने से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव मौलाना उमरेज महफूज रहमानी मंगलवार को दारुल उलूम (Darul Uloom) पहुंचे। वहां उन्‍होंने संस्‍था के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी से मुलाकात की। साथ ही वह दारुल उलूम वक्‍फ के मोहतमिम व पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्‍य मौलान सुफियान कासमी से भी मिले।

यह भी पढ़ें: अयोध्या विवाद: हिंदू महासभा की दलील शुरू, किताब सौंपने पर मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति

यह कहा सचिव ने

मौलाना उमरेज महफूज रहमानी ने कहा कि कोर्ट में उनका पक्ष पूरी मजबूती के साथ रखा गया है। लखनऊ (Lucknow) में हुई बैठक के बाद यह साफ हो चुका है क‍ि मध्‍यस्‍थता का समय अब खत्‍म हो चुका है। सीनियर वकील राजीव धवन ने पूरी ताकत लगा दी है। कोर्ट से जो भी फैसला आएगा, उसको माना जाएगा। मौलाना तकीर रजा के मध्‍यस्‍थता वाले बयान पर उन्‍होंने कहा कि फसाद के डर से अपना घर किसी और को सौंप देना ठीक नहीं है।