27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / अयोध्‍या विवाद: CJI रंजन गोगोई बोले- दोनों पक्षों का रवैया नहीं बदला तो हम बहस यही समाप्‍त कर देंगे

अयोध्‍या विवाद: CJI रंजन गोगोई बोले- दोनों पक्षों का रवैया नहीं बदला तो हम बहस यही समाप्‍त कर देंगे

6 अगस्त को शुरू हुई थी नियमित सुनवाई आज सुनवाई का अंतिम दिन कल दोनों तरफ के पक्षकार SC के समक्ष रखेंगे अपनी मांगेें
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 16 Oct 2019, 3:40 PM IST

supremecourt.jpg

नई दिल्‍ली। अयोध्‍या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आखिरी दिन की सुनवाई जारी है। रोजाना सुनवाई का आज 40वां और अंतिम दिन है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुरू होते ही सीजेआई रंजन गोगोई ने बहस की डेडलाइन तय कर दी है। उन्‍होंने कहा कि अब कोई बीच में टोका-टाकी नहीं करेगा। बहस आज शाम 5 बजे तक ही होगी। दूसरी तरफ अयोध्‍या विवाद को लेकर मध्‍यस्‍थता पैनल ने भी अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में वकीलों के बीच तीखी बहस से नाराज सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि अगर दलील पेश करने का तरीका यही रहा तो हमारी तरफ से दोनों ओर से बहस पूरी हो चुकी है। हम सिर्फ इस इसलिए सुन रहे हैं कि कोई कुछ कहना चाहता है तो कह दे। हम अभी उठ कर जा भी सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में ऑल इंडिया हिन्दू महासभा की ओर से अधिवक्‍ता विकास सिंह ने अतिरिक्‍त दस्‍तावेज के तौर पर पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की ओर से शोधपरक ग्रन्थ बेंच को दिया गया। इस पर मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने जोरदार आपत्ति जताई।

राजीव धवन के विरोध पर हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने कहा कि कोर्ट ने किसी नए कागजातों को लाने पर मनाही की है लेकिन कोई पार्टी किसी तरह का सबूत या किताब दे सकती है।

राजीव धवन ने सीजेआई से कहा कि इसे ऑन रिकॉर्ड न लिया जाए। ये बिल्कुल नई चीज है। अदालत इसे वापस कर दें। इसपर अदालत की ओर से कहा गया कि ये किताब वो बाद में पढ़ेंगे। इसी के साथ किताब वापस दे दी गई है। जब विकास सिंह ने किताब दी तो चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि क्या वह इसे रख सकते हैं? मैं इसे बाद में पढ़ूंगा।

गोपाल सिंह विशारद की ओर से बहस समाप्‍त होने के बाद निर्वाणी अखाड़ा और महंत धर्मदास की ओर से दलील रखी जा रही है। निर्वाणी अखाड़ा की ओर से जयदीप गुप्ता दलील रख रहे हैं।

गोपाल सिंह विशारद की ओर से बहस समाप्‍त होने के बाद निर्वाणी अखाड़ा और महंत धर्मदास की ओर से दलील रखी जा रही है। निर्वाणी अखाड़ा की ओर से जयदीप गुप्ता दलील रख रहे हैं।

धूर्मदास की ओर से अधिवक्‍ता जयदीप गुप्ता ने कहा कि टाइटल पर हमारा विवाद नहीं है। हिंदुओं को जो रामलला का अधिकार मिलेगा उससे हम ही सेवायत होंगे। सेवायत का दावा निर्मोही अखाड़े का भी है। हमने सूट फाइल नहीं किया है हम तो डिफेंडेन्ट हैं।

धर्मदास की ओर से कहा गया कि अभी तो हम ही इकलौते सेवायत दावेदार हैं। जब वहां रिसीवर नियुक्त किए गए तब भी हमारा अखाड़ा ही सेवा, शोभायात्रा और उत्सव का आयोजन और देखरेख करता था, लेकिन बाद में हमें बाहर कर दिया।

शीर्ष अदालत में निर्वाणी अखाड़ा की ओर से कहा गया है कि रामलला जन्मस्थान की सेवा का अधिकार उनका है। इसपर जस्टिस भूषण ने कहा कि लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्मोही अखाड़ा को सेवायायी माना है। इसपर जयदीप गुप्ता ने कहा कि वो दावा गलत है।

राम लला विराजमान के बाद हिंदूू पक्षकार गोपाल सिंह विशारद के वकील रंजीत कुमार खड़े हुए तो CJI ने उन्हें कहा कि आपको सिर्फ 2 मिनट ही मिलेंगे। क्‍योंकि मंगलवार को आपने दो ही मिनट मांगे थे। इसपर रंजीत कुमार ने कहा कि सर, वो तो मंगलवार के लिए दो मिनट थे। अब कैसे बहस पूरी होगी?

गोपाल सिंह विशारद की ओर से रंजीत कुमार ने कहा कि हिंदुओं की ओर से पूजा का अधिकार पहले मांगा गया था, लेकिन मुस्लिम रूल में हिंदुओं को पूजा के अधिकार मिलने में दिक्कत आई थी। हालांकि जब ब्रिटिश रूल आया तो इस मामले में कुछ राहत मिली।

वैद्यनाथन ने जमीन हमारा है, बाबर अवैध तरीके बनवाया मस्जिद

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को अयोध्‍या विवाद पर सुनवाई शुरू होते ही हिंदू पक्षकार सीएस वैद्यनाथन ने कहा कि इस बात के प्रमाण हैं कि 16 दिसंबर, 1949 के बाद विवादित स्थल पर कोई नमाज अदा नहीं की गई। 22 और 23 दिसंबर की रात से रामलला वहां विराजमान थे। 23 दिसंबर, 1949 को शुक्रवार था, लेकिन मूर्ति होने की वजह से नहां पर नमाज नहीं हो सकी थी।

सीएस वैद्यनाथन ने कहा कि मुस्लिम पक्ष के पास ऐसे कोई सबूत नहीं हैं कि वो साबित कर सके कि जमीन पर उनका हक है। मुस्लिम पक्ष की तरफ से ये दावा किया गया कि वहां 22-23 दिसंबर तक नमाज हो रही थी, लेकिन 1934 तक शुक्रवार की नमाज होती थी।

सुप्रीम कोर्ट में रामलला विराजमान के वकील सीएस वैद्यनाथन ने कहा कि मुस्लिम पक्ष हमपर कब्जा करने की बात कही है, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। हम जो मांग रहे हैं वह बाबर के द्वारा जो अवैध निर्माण हुआ था उसकी जमीन मांग रहे हैं।

इसपर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि वक्फ बोर्ड के जमीन पर हक के दावा पर आप क्या कहेंगे? इसपर वैद्यनाथन ने कहा कि ये लोग मंदिर के दावे को खारिज कर रहे हैं लेकिन जब वहां पर पहले से ही मंदिर था तो ऐसा कैसे कह सकते हैं? रामलला विराजमान के वकील सीएस वैद्यनाथन ने कहा कि जबतक जमीन पर हक न हो तो मस्जिद नहीं बनाई सकती है।

बता दें कि मंगलवार को सीजेआई रंजन गोगोई ने ऐसे संकेत दिए थे कि 16 अक्टूबर को सुनवाई खत्म हो जाएगी।

इस मामले की सुनवाई का आखिरी दिन 17 अक्टूबर तय किया गया था, लेकिन बहस के लिए आखिरी दिन 16 अक्टूबर है। 17 अक्टूबर को ‘मोल्डिंग ऑफ रिलीफ’ के लिए रिजर्व रखा गया है। इस दौरान दोनों पक्षकार अपनी मांग सुप्रीम कोर्ट के सामने रखेंगे।

अयोध्‍या में हलचल तेज

दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में इस विवाद की सुनवाई अंतिम दौर में पहुंचते ही अयोध्या में भी इस बात को लेकर हलचल तेज हो गई है। अयोध्या में 10 दिसंबर तक धारा 144 लगा दी गई है। अयोध्‍या शहर में संतों का पहुंचना शुरू हो गया है। अयोध्या में किसी तरह से हालात न बिगड़े इसके लिए सुरक्षाबल भी मुस्तैद हैं।

आज कौन-कितनी देर तक रखेगा दलील?

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सबसे पहले हिंदू पक्ष की ओर से निर्मोही अखाड़ा के वकील अपनी अंतिम दलील देंगे। बुधवार को हिंदू पक्ष के वकील सीएस वैद्यनाथन को बहस के लिए 45 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा हिंदू पक्षकारों के अन्य वकीलों को भी इतना ही समय मिलेगा। आखिरी में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन को जवाब देने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा।