1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस संगठन ने राष्ट्रपति से कहा बलात्कारियों को मौत नहीं, दी जाए ये सजा

आजाद भारत कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति काे ज्ञापन भेजकर उठाई है यह मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 21 Apr 2018, 11:37 PM IST

saharanpur news

parsrshan in saharanpur

सहारनपुर।

उत्तर प्रदेश सरकार बलात्कारियों के लिए मौत का कानून बना रही है और आजाद भारत कांग्रेस संगठन ने देश के राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर कहा है कि बलात्कारियों को मौत नहीं बल्कि उससे भी बदतर कोई सजा दी जाए। मौत से बड़ी सजा क्या हो सकती है ? यह खुद इस संगठन के पदाधिकारियों को भी नहीं पता है। इस संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा है कि मौत तो ऐसी वारदात करने वाले लोगों के लिए बेहद आसान सजा है। ऐसे लोगों को मौत से भी बड़ी सजा दी जानी चाहिए लेकिन इन्होंने अपने इस ज्ञापन में ऐसा नहीं लिखा है कि मौत से बड़ी सजा क्या हो सकती है। इसके लिए उन्होंने ज्ञापन में यही कहा है कि खुद राष्ट्रपति को यह सोचना चाहिए कि मौत से बड़ी सजा क्या हो सकती है और फिर इस सजा को इन लोगों को दिया जाए।

यह भी कहा है इस संगठन ने

यह ज्ञापन आजाद भारत कांग्रेस की सहारनपुर विंग की ओर से दिया गया। कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर सहारनपुर जिलाधिकारी पीके पांडेय काे ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन साैंपने से पहले पत्रकाराें से वार्ता करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष समीम अहमद ने इस दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर में हुए आसिफा कांड में लिप्त आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उनके लिए मौत की सजा तो बेहद आसान है उन्हें तो ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिसे देखकर भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह का विकृत मानसिकता वाला अपराध ना कर सके। इस संगठन के पदाधिकारियों ने उन्नाव प्रकरण को भी उठाया और आरोपी विधायक को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए जाने की सिफारिश करते हुए कहा कि उन्नाव प्रकरण को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में महिलाएं भी शामिल थी और महिला संघ के पदाधिकारी गुलशन खान ने कहा कि आज जैसे हालात देश में बन गए हैं उसमें महिलाएं सुरक्षित नहीं है और सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है ऐसे खोखले नारों और वादों से कुछ होने वाला नहीं है सरकार को बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। ज्ञापन देने वालों में साजिद गौहर, नासिर अल्वी, फैजान अल्वी, जनाब हयात, गुलशन, रिजवान नसीम, अंजुम, हारुन, ताहिरा, आसिफ खान, सलमान आदि शामिल रहे।