2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब प्राेग्राम में आए मेहमानाें ने कर दिया डिनर से इंकार ताे मैडम आयाेजक काे करना पड़ा टुकुर-टुकुर डांस, देंखे वीडियाे

सहारनपुर के हाेटल में चल रहा था साेसाईटी का वार्षिकाेत्सव इसी कार्यक्रम के अंत में किया गया टुकुर-टुकुर डांस

2 min read
Google source verification
saharanpur news

dance

सहारनपुर।

अगर आप काेई कार्यक्रम करने जा रहे हैं आैर शहर के गणमान्य लाेगाें काे भी आपने अपने कार्यक्रम में बुलाया है ताे जान लीजिए कि आपकाे अच्छा डांस भी आना चाहिए। यदि आपकाे अच्छा डांस करना नहीं आता या फिर आपकाे मंच पर डांस करने में शर्म आती है ताे एेसा हाे सकता है कि मेहमान आपकी पार्टी में डिनर करने से ही इंकार कर दें।

यह सलाह यूं ही नहीं दी जा रही, दरअसल यूपी के सहारनपुर में एक एेसा ही मामला सामना आया है। यहां बच्चाें के लिए काम करने वाली एेराेन एजूकेशन वेलफेयर साेसाईटी के 9 वर्ष पूरे हाेने पर संस्था की अध्यक्ष रश्मि टेरेंश की आेर एक कार्यक्रम रखा गया। यह कार्यक्रम शहर के बीचाे-बीच एक एक हाेटल में आयाेजित हुआ। शाम के समय रखे गए इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लाेगाें काे बुलाया गया आैर सिटी मजिस्ट्रेट बताैर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में पहले सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई आैर फिर संस्था के 9 वर्ष के दाैरान किए गए जनहित वाले कार्याें के बारे में संक्षेप के बताने के साथ-साथ संस्था के कार्याें की प्रस्तुति देती एक छाेटी फिल्म भी दिखाई गई जिसने सभी काे प्रभावित किया। इसके बाद मेहमानाें आैर संस्था के साथ कार्य करने वाले स्वयं सेवियाें काे सम्मानित किया गया। अभी तक सब कुछ सामान्य ही चल रहा था लेकिन जब कार्यक्रम में आए मेहमानाें से डिनर के लिए चलने का आग्रह किया गया ताे मेहमानाें ने डिनर करने से दाे टूक इंकार कर दिया।

यह सुनकर मैडम आयाेजक के चेहरे के हवाईयां उड़ गई उन्हे एेसा लगने लगा कि कार्यक्रम के दाैरान काेई एेसी गड़बड़ी ताे नहीं हाे गई जिसके चलते मेहमान डिनर से इंकार कर रहे हैं ? अभी आयाेजक इस बारे में साेच रही रहे थे कि मेहमानाें ने जाे डिमांड रखी उसे सुनकर सभी के चेहरे एकाएक खिल उठे। दरअसल मेहमानाें ने साफ कह दिया कि जब तक प्राेग्राम की आयाेजक मंच पर डांस की प्रस्तुति नहीं देंगी तब तक काेई भी मेहमान डिनर करने के लिए नहीं उठने वाला है।

इस डिमांड के बाद माहाैल आैर रंगारंग हाे गया। इसके बाद मैडम आयाेजक रश्मि टेरेंश ने इसी प्राेग्राम में शामिल हुई विशेष मेहमान निशि जैन काे अपने साथ लिया आैर टुकुर-टुकुर डांस किया। आप भी डांस की इस वीडियाे देखिए आैर जान लीजिए कि अगली बार अगर आप भी काेई प्राेग्राम आयाेजित करने जा रहे हैं ताे आपकाें डांस आना चाहिए एेसा हाे सकता है कि मेहमान आपके सामने काेई एेसी शर्त रख दें कि आपकाें डांस करना पड़े। यहां हम आपकाे यह भी बता दें कि दरअसल जिस दिन यह कार्यक्रम में आयाेजित किया गया उस दिन मैडम आयाेजक का जन्मदिन था आैर यही कारण रहा कि सभी मेहमानाें ने एक स्वर में मैडम आयाेजक से डांस की फरमाईश क डाली।

Story Loader