1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड के शाैंक ने बना दिए अपराधी, माेबाईल फाेन से हुआ ये चाैंका देने वाला खुलासा

सहारनपुर पुलिस ने दाे एेसे युवकाें काे गिरफ्तार किया है जाे गर्लफ्रैंड के खर्च पूरे करने के लिए बन गए वाहन चाेर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 18 May 2018, 8:25 PM IST

saharanpur news

गर्ल फ्रैंड के शाैंक ने बना दिए अपराधी

सहारनपुर पुलिस ने दो ऐसे युवक गिरफ्तार किए हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड का खर्चा पूरा करने के लिए चोर बन बैठे। पुलिस ने इन्हे उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब यह चोरी की बाइक को कबाड़ी के यहां कटवाने के लिए जा रहे थे। पकड़े गए इन दोनों आरोपी चोरों से पुलिस को यह जानकारी मिली है कि दाेनाें पिछले लंबे समय से वाहन चोरी कर रहे थे। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और हरियाणा से वाहन चोरी करके दाेनाें वाहनों को यहां कुतुबशेर थाना क्षेत्र में कबाड़ी काे बेच दिया करते थे और इसके बदले में इन्हें जो पैसे मिलते थे वह अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च कर दिया करते थे। पुलिस को इस बात का उस वक्त पता चला जब पुलिस ने इनके स्मार्टफोन का डाटा चेक किया पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन दोनों के मोबाइल फोन से 6 से अधिक लड़कियों के फोटो मिले हैं। इन सभी लड़कियों की पहचान गोपनीय रखी गई है। पुलिस ने जब इनसे लड़कियों के बारे में पूछताछ की तो दाेनाें ने बताया कि यह सभी इनकी गर्लफ्रेंड हैं और इन्हीं का खर्च उठाने के लिए इन्हें जेब खर्च की जरूरत पड़ती थी और जब नंबर एक की कमाई कम पड़ने लगी तो दाेनाें ने वाहन चोरी करने का रास्ता ढूंढ लिया और पिछले कई महीनों से इस काम को कर रहे थे। स्कूटी और मोटरसाइकिल चोरी करके यह इन वाहनों को कबाड़ी को बेच दिया करते थे और एक वाहन के बदले में इन्हें पांच हजार से दस हजार रुपये तक मिलता था। दाेनाें ने बताया कि चोरी गए वाहनों को माेनिष नाम के एक युवक को बेचा करते थे जो ढोली खाल का रहने वाला है इस घटना के बाद से मोहनीश फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह पकड़े गए आरोपी
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन चोरी के आरोपी पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना नाम गुलफाम उर्फ जुल्फान पुत्र फुरकान निवासी ग्राम कुंडा थाना कोतवाली देहात सहारनपुर और सावेज पुत्र मोहम्मद शराफत निवासी ग्राम गुना थाना कोतवाली देहात सहारनपुर बताए हैं।


यह वाहन हुए बरामद
एक एक्टिवा सफेद रंग नंबर यूपी एआर8984

एक मोटरसाइकिल हीराे हाेंडा रंग काला एच आर 71वी 5053

एक मोटरसाइकिल हीराे हाेंडा रंग काला नंबर यूपी 11 के 25 16

एक माेटर साईकिल हीराे हाेंडा रंग काला बिना नंबर की

एक माेटर साईकिल बजाज प्लेटिना रंग काला यूपी 11 एए 0966

माेटर साईकिल हीराे हाेंडा साईन लाल रंग यूपी 11 एएफ 5371

माेटर साईकिल सीडी डिलक्स रंग काला यूके 08 आर 1744

माेटर साईकिल हीराे हाेंडा स्पलैंडर सिल्वर कलर बगैर नंबर