
bhim army
सहारनपुर। दिल्ली की घटना के बाद भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने आस्तीनें चढ़ा ली हैं। भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। कमल वालिया ने ट्वीट करते हुए अपने सभी साथियों से भारत बंद की तैयारी करने का आह्वान किया है।
यह ट्वीट चेताते हुए अंदाज में किया गया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया ने लिखा है कि अगर 10 दिन के भीतर हमारे गुरु का स्थान नहीं दिया गया और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Bhim Army founder Chandrashekhar) और गिरफ्तार किए गए अन्य साथियों को रिहा नहीं किया गया तो हम भारत बंद करेंगे। इसी बीच में कमल वालिया ने देशभर के भीम आर्मी समर्थकों और भीम आर्मी पदाधिकारियों से यह आह्वान भी किया है कि वह तैयारी शुरू कर दें।
जानिए कौन है कमल वालिया
कमल वालिया सहारनपुर शहर से सटे हुए गांव रामनगर के रहने वाले हैं। अभी तक वह सहारनपुर जिला अध्यक्ष के पद पर थे। पिछले वर्ष उनके भाई की गोली लगने से मौत हो गई थी। उस दौरान रामनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था और भीम आर्मी ने ठाकुर पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने को लेकर जाम लगा दिया था। इस घटना के बाद सहारनपुर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया सुर्खियों में आ गए थे। इस घटना के बाद उन्हें राष्ट्रीय महासचिव घोषित कर दिया गया था। अब कमल वालिया ने ही अपने ट्विटर अकाउंट पर सरकार काे चेताते हुए हुए भारत बंद की चेतावनी दी है और कहा है कि अगर चंद्रशेखर को रिहा नहीं किया गया तो 10 दिन बाद भारत को बंद करेंगे। इस ट्वीट के बाद सहारनपुर में अलर्ट कर दिया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है। यह ट्वीट्र साेशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
Published on:
24 Aug 2019 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
